Montana Governor Greg Gianforte व्यापारिक साझेदारी के लिए करेंगे India और Sri Lanka का दौरा
अमेरिकी राज्य मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे व्यापारिक अवसरों की तलाश और शैक्षणिक साझेदारियों का विस्तार करने के लिए सोमवार से भारत और श्रीलंका का दौरा करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं भारत और श्रीलंका के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करूंगा।
मोंटाना के 30 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ मिलकर हम अपने विश्वस्तरीय उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे, पुराने संबंधों को और मजबूत बनाएंगे तथा मोंटाना के व्यवसायों, विश्वविद्यालयों और उत्पादकों के लिए नए दरवाजे खोलेंगे। गवर्नर कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार जियानफोर्टे प्रमुख मंत्रियों के साथ ही इस क्षेत्र के व्यापार, कृषि, जैव विज्ञान, क्वांटम, ऊर्जा और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े साझेदारों से मुलाकात करेंगे।
बयान में कहा गया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जिसने पिछले साल 6.5 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर्ज की थी। यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2030 की शुरुआत तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। मोंटाना अमेरिका में छोले (काबुली चना) और मसूर का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, जबकि भारत दलहन फसलों का दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता और आयातक है।
'सलमान खान का बेटा...', कौन है Sufyan Nadiadwala? जो भाईजान की हूबहू लग रहा यंग कॉपी
Who is Sufyan Nadiadwala Salman Khan Lookalike: सुफयान नाडियाडवाला अपने लुक्स के कारण चर्चा में हैं। लोग उनकी तुलना 90 के दशक के सलमान खान से कर रहे हैं। उनके भाई सुभान बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं, लेकिन सुफयान का अभी कोई प्लान नहीं है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews









