Responsive Scrollable Menu

वॉट्सएप वेब में ऑडियो-वीडियो कॉलिंग फीचर आया:एप डाउनलोड किए बिना लैपटॉप-कंप्यूटर से कॉल कर सकेंगे; स्क्रीन शेयरिंग का सपोर्ट भी मिलेगा

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप ने वेब-बेस्ड कॉलिंग फीचर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स को लैपटॉप या कंप्यूटर पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए अलग से डेस्कटॉप एप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे वेब ब्राउजर से ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकेंगे और रिसीव भी कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, जो कॉलेज में कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं या ऐसे वर्किंग प्लेस में लैपटॉप पर काम करते हैं, जहां एप डाउनलोड करने की इजाजत नहीं होती है। वेब कॉलिंग में ये 4 खास भी फीचर मिलेंगे रनिंग कॉल को दूसरे डिवाइस पर कर ट्रांसफर सकेंगे वेब कॉलिंग के साथ वॉट्सएप ने 'कॉल ट्रांसफर' फीचर भी पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी चालू (एक्टिव) ग्रुप कॉल को डिस्कनेक्ट किए बिना एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर शिफ्ट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपने मोबाइल पर कोई ग्रुप कॉल शुरू की है, तो बिना कॉल काटे उसे सीधे डेस्कटॉप पर ट्रांसफर कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए आया 'वेटिंग रूम' फीचर ग्रुप कॉल की सुरक्षा और मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए 'वेटिंग रूम' फीचर भी जोड़ा गया है। जब कोई यूजर "रिक्वायर अप्रूवल टू जॉइन" सेटिंग के साथ कॉल लिंक बनाएगा, तो जुड़ने वाले प्रतिभागी सीधे कॉल में नहीं आएंगे। वे एक वर्चुअल वेटिंग एरिया में रहेंगे और होस्ट के अप्रूव करने के बाद ही कॉल में शामिल हो सकेंगे। कॉलिंग की क्वालिटी सुधारने के लिए 2 नए अपग्रेड कॉलिंग के अनुभव और ऑडियो-वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने दो नए टेक्निकल अपग्रेड किए हैं: कंपनी के मुताबिक, ये सभी नए फीचर्स ग्लोबल रोलआउट के तहत धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचाए जा रहे हैं। स्टेटस शेयर करने के बाद कैप्शन बदल सकेंगे इसके अलावा, वॉट्सएप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए स्टेटस कैप्शन एडिट करने का नया फीचर भी रोलआउट करना शुरू किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब स्टेटस में कोई गलती या टाइपो होने पर उसे डिलीट किए बिना सीधे सुधार सकेंगे। अब तक अगर किसी स्टेटस के कैप्शन में कोई गलती हो जाती थी, तो यूजर को पूरा स्टेटस डिलीट कर उसे दोबारा सही कैप्शन के साथ अपलोड करना पड़ता था। नए अपडेट के बाद अब बार-बार पोस्ट करने की झंझट खत्म हो जाएगी। कैप्शन एडिट करने के लिए 2 ऑप्शन मिलेंगे कंपनी ने इस फीचर का इस्तेमाल आसान बनाने के लिए एप में 2 एंट्री पॉइंट दिए हैं: स्टेटस लिस्ट से सीधा ऑप्शन: यूजर जहां अपने शेयर किए गए स्टेटस अपडेट्स की लिस्ट देखते हैं, उसी सेक्शन में स्टेटस मेन्यू के अंदर 'Edit caption' का ऑप्शन मिलेगा। इससे यूजर स्टेटस खोले बिना ही कैप्शन एडिट कर पाएंगे। इंटरफेस पर पेंसिल आइकॉन: जब यूजर अपना स्टेटस देखने के लिए ओपन करेंगे, तो कैप्शन के ठीक पास एक छोटा पेंसिल आइकॉन दिखाई देगा। इस आइकॉन पर टैप करते ही एडिटिंग इंटरफेस खुल जाएगा, जहां से कैप्शन बदल सकेंगे। कैप्शन बदलने के लिए 15 मिनट मिलेंगे वॉट्सएप ने स्टेटस कैप्शन एडिट करने के लिए 15 मिनट की समयावधि तय की है। स्टेटस शेयर करने के ठीक 15 मिनट बाद तक ही यूजर उसमें सुधार कर सकेंगे। 15 मिनट की विंडो खत्म होने के बाद यह ऑप्शन गायब हो जाएगा। कंपनी सामान्य मैसेज एडिटिंग के लिए भी 15 मिनट की टाइम लिमिट देती है। व्यूअर्स को एडिटेड का लेबल नहीं दिखेगा चैट में मैसेज एडिट करने पर 'Edited' का लेबल दिखाई देता है, लेकिन स्टेटस कैप्शन में ऐसा कोई निशान या लेबल नहीं दिखेगा। जिन लोगों ने आपका स्टेटस पहले देख लिया है, वे जब अगली बार इसे ओपन करेंगे तो उन्हें अपडेटेड कैप्शन दिखाई देगा, लेकिन उन्हें यह पता नहीं चलेगा कि इसे एडिट किया गया है। एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.30.1 पर अवेलेबल यह फीचर गूगल प्ले स्टोर पर अवेलेबल एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.30.1 अपडेट के साथ कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया गया है। इससे पहले वर्जन 2.26.22.5 में इस फीचर पर काम चल रहा था, जिसे अब रिफाइन करके जारी किया गया है। कंपनी इसे धीरे-धीरे जारी कर रही है, इसलिए फिलहाल यह सभी बीटा टेस्टर्स को तुरंत नहीं दिखेगा। हालांकि, स्टेबल वर्जन का इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स को भी यह फीचर मिल सकता है। सभी यूजर्स के लिए कब जारी होगा, फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की गई है।

Continue reading on the app

फ्रिज में रखने के बाद भी बारिश में सब्जियां जल्दी क्यों खराब हो जाती हैं? जानें सच

बारिश का मौसम मन को भले ही कितना भी लुभावना लगे, लेकिन अक्सर यह अपने साथ किचन से जुड़ी कई परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में अक्सर सब्जियां काफी जल्दी खराब हो जाती हैं। दो-तीन दिन में ही सब्जियां नरम पड़ने लगती हैं, उन पर दाग आने लगते हैं या उनमें से अजीब-सी गंध आने लगती है। ऐसे में अक्सर हम परेशान होते हैं कि जब सब्जियां फ्रिज में रखी हैं, तो फिर वे खराब कैसे हो रही हैं?

हो सकता है कि आपने भी इस समस्या का सामना किया हो। दरअसल, बारिश के मौसम में हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है और यही नमी सब्जियों की सबसे बड़ी दुश्मन बन जाती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में- 

इसे भी पढ़ें: Protein Rich Breakfast: सुबह के नाश्ते में शामिल करें सोयाबीन चीला, Health और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बो

बारिश में सब्जियां जल्दी खराब क्यों होती हैं?

सबसे पहले यह समझते हैं कि बारिश में सब्जियां फ्रिज में रखने के बाद भी खराब क्यों हो जाती है। 
- बारिश के मौसम में वातावरण में नमी का स्तर बढ़ जाता है। चूंकि सब्जियां पहले से ही पानी से भरपूर होती हैं, तो ऐसे में नमी से उनमें फंगस, बैक्टीरिया और सड़न जल्दी शुरू हो सकती है।  
- अगर गीली सब्जियों को यूं ही फ्रिज में रख दिया जाए, तो ऐसे में वे जल्दी गलने लगती हैं। खासकर धनिया, पालक, मेथी, भिंडी, लौकी, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां इस वजह से जल्दी खराब होती हैं।
- कभी-कभी हम आलस या किसी अन्य वजह से फ्रिज की ट्रे में बहुत ज्यादा सब्जियां भरकर रख देते हैं। जिससे उनके बीच हवा ठीक से नहीं घूम पाती। इससे कुछ सब्जियां पसीजने लगती हैं और धीरे-धीरे बाकी सब्जियों को भी खराब करने लगती हैं।
- कभी-कभी फ्रिज में रखी एक खराब या गली हुई सब्जी भी बाकी सब्जियों को जल्द ही खराब कर देती है। 

सब्जियों को बारिश में खराब होने से कैसे बचाएं?

अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो बारिश के मौसम में भी सब्जियों को खराब होने से बचाया जा सकता है। मसलन- 
- सब्जियों को धोने के बाद एक सूखे कपड़े या किचन टॉवल से अच्छी तरह पोंछ लें। उनमें पानी की बूंदें बिल्कुल न रहें।
- धनिया, पुदीना, पालक जैसी सब्जियों को हल्के सूखे टिश्यू पेपर या सूती कपड़े में लपेटकर रखें, जिससे वह अतिरिक्त नमी सोख ले। 
- अगर किसी सब्जी में काले दाग, बदबू, चिपचिपापन दिखे, उसे बाकी सब्जियों से तुरंत अलग कर दें।  
- अगर फ्रिज की ट्रे में पहले से नमी, पानी या पुराने पत्ते पड़े हैं, तो नई सब्जियां भी जल्दी खराब होंगी। इसलिए हफ्ते में एक-दो बार ट्रे को साफ और सूखा जरूर करें।
- बारिश में एक साथ बहुत ज्यादा सब्जियां खरीदने से बचें।  

- मिताली जैन

Continue reading on the app

  Sports

धोनी या कोहली नहीं... अजिंक्य रहाणे ने इस दिग्गज को बताया भारत का सबसे महान क्रिकेटर

Ajinkya Rahane picks all time great Indian: अजिंक्य रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर को भारत का 'ऑल टाइम ग्रेट' क्रिकेटर बताया है. 2011 से 2023 तक तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रहाणे ने कहा कि किसी एक को चुनना मुश्किल था, लेकिन सचिन का प्रभाव सबसे ऊपर है. 24 साल के करियर में 664 इंटरनेशनल मैच, 100 शतक और 2011 विश्व कप जीत दर्ज करने वाले 'मास्टर ब्लास्टर' को रहाणे ने हर पीढ़ी के लिए सबसे महान बताया. Thu, 6 Aug 2026 23:26:13 +0530

  Videos
See all

Lucknow Kanpur Expressway Damage: लखनऊ-कानपुर में बना करप्शन वाला एक्सप्रेसवे #shorts #nhai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T19:27:39+00:00

Joshimath Landslide Update: तबाही का मंजर, घरों में घुसे भारी पत्थर और मलबा! Weather News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T19:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers