Responsive Scrollable Menu

Watch Video: मुंबई पुलिस को ‘क्यूट’ क्यों बोले अभिजीत दीपके? देखें यहां

Watch Video: मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के ‘जेल भरो आंदोलन’ के दौरान पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर तंज कसा.

The post Watch Video: मुंबई पुलिस को ‘क्यूट’ क्यों बोले अभिजीत दीपके? देखें यहां appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन की, राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांधे बताया Authentic Leader

एक तरफ राहुल गांधी देश में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के विरुद्ध माहौल बना रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस चुनाव पूर्व तैयारियों के चलते पार्टी में चर्चित चेहरों को जोड़ने की मुहिम चला रही है इसी क्रम में पार्टी ने आज कांग्रेस मुख्यालय पर तीन चेहरों को पार्टी में शामिल किया इसमें चर्चित चेहरा हैं आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़, इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की इसमें एक पत्रकार हैं और एक यूपी के पूर्व विधायक हैं, तीनों को वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला और पवन खेड़ा ने कांग्रेस के चिन्ह वाला अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

कांग्रेस ने आज अपनी पार्टी में तीन नए चेहरों को शामिल किया, पार्टी मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान तीनों नए मेहमानों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई इसमें दो राजनीति के चेहरे हैं जबकि एक पत्रकार हैं, कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ एक चर्चित नाम है इसके अलावा उत्तर प्रदेश से 8 बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्याम सुन्दर शर्मा और पत्रकार रजत राकेश टंडन भी कांग्रेस में शामिल हुए, रजत राकेश टंडन स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन के परिवार से आते हैं।

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी  

कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांधे, और उन्हें देश का एक मात्र ऑथेंटिक नेता बताया , उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई, मीडिया से बात करते हुए प्रियंका कक्कड़ ने कहा मैं आज बहुत गर्व के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रही हूँ क्योंकि मैं उस दिल्ली को वापस पाना चाहती हूँ जिसमें मैं बड़ी हुई हूँ। मुझे वैसी ही हरी-भरी, साफ़-सुथरी, प्रगतिशील और सुरक्षित दिल्ली चाहिए जो मेरे बचपन और बड़े होने के दिनों का एक अहम हिस्सा थी।

प्रियंका ने राहुल गांधी को बताया एक सच्चा नेता  

प्रियंका ने कहा भारतीय राजनीति में एक दशक से ज़्यादा के अनुभव के बाद मेरा पक्का मानना ​​है कि ये सिर्फ़ कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। उन्होंने कहा मैंने ये भी अनुभव किया कि हमारे देश की आज की राजनीति में अगर कोई एक नेता है जो सच्चा और ईमानदार है तो वह राहुल गांधी हैं। वे मुश्किलों का डटकर सामना करने वाले इंसान हैं। उन्होंने कैमरे के लिए आंसू नहीं बहाए। मैंने देखा कैसे उन्हें नीचा दिखाने के लिए पूरी मशीनरी लगा दी गई लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस मजबूती से सामना करते रहे।

AAP ने कहा था बंगला, गाड़ी नहीं लेंगे फिर चॉपर इस्तेमाल होने लगे

प्रियंका कक्कड़ ने कहा मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ी  क्योंकि ये वही पार्टी है, जिसने जनता से कहा था- हम बंगला, गाड़ी नहीं लेंगे, लेकिन बाद में प्राइवेट ट्रैवल के लिए चॉपर इस्तेमाल होने लगे तो मैंने सोचा मैं कब तक डिफेंसिव बनी रहूंगी,  उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने जिन इंटेलिजेंट और मजबूत लोगों को एक समय आकर्षित किया था लेकिन उन्हें रोक नहीं पाए आज पार्टी उन्हें आगे बढ़ा रही है जिन्होंने बूथ लेवल तक पर काम नहीं किया उन्हें पंजाब में बड़े बड़े पद गाड़ी बंगला दिया जा रहा है मैं इन सब बातों का कब तक बचाव करती।

हमें मिलकर राहुल गांधी के साथ खड़ा होना है

प्रियंका कक्कड़ ने कहा  मैंने देखा किस तरह से राहुल गांधी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं वे आज ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने हम सभी को बताया कि जनता का वोट चुराया जा रहा है। उन्होंने जनता को दिखाया कि ज्ञानेश कुमार ‘वोट चोरी’ कर नरेंद्र मोदी की झोली में डाल रहे हैं। इसलिए हम सब एक साथ मिलकर कांग्रेस को सपोर्ट करने आये हैं । हमें मिलकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करना है।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Statement: बिना नाम लिए शुभमन गिल ने दे डाली वार्निंग, हार के बाद चुन-चुन कर बताई गलतियां

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाजी बहुत ही निराशाजनक रही. ऐसे में कप्तान गिल ने बिना लिए कुछ खिलाड़ियों को वॉर्निंग दे डाली है. Sun, 4 Oct 2026 00:21:00 +0530

  Videos
See all

EPFO New Rule 2026: EPFO के नियम बदले? आया बड़ा अपडेट! | EPFO Interest Credit | PF News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T22:00:34+00:00

Waris Pathan on Nitesh Rane: वारिस ने दिया नितेश राणे को ऑफर !#niteshrane #warispathan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T21:40:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers