Responsive Scrollable Menu

मिनी कूपर कनवर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन लॉन्च, कीमत ₹62.90 लाख:फोल्डिंग सॉफ्ट टॉप के साथ 9.4-इंच सर्कुलर ओलेड स्क्रीन, 16.82kmpl का माइलेज

प्रीमियम कार बनाने वाली कंपनी मिनी ने भारत में अपनी लग्जरी कनवर्टिबल हैचबैक का नया स्पेशल मॉडल 'मिनी कूपर कनवर्टिबल स्टारडस्ट एडिशन' लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹62.90 लाख रखी गई है। कार में सबसे खास इसका इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग सॉफ्ट टॉप है। यह छत सिर्फ 18 सेकंड में पूरी तरह खुल जाती है और 15 सेकंड में बंद हो जाती है। इसे 30kmph की स्पीड पर भी ऑपरेट किया जा सकता है। कम्प्लीटली बिल्ट-अप यूनिट के रूप में मिलेगी स्टैंडर्ड कूपर कनवर्टिबल (₹59 लाख) की तुलना में स्टारडस्ट एडिशन ₹3.9 लाख महंगा है। वहीं JCW पैक वैरिएंट (₹61.50 लाख) से यह ₹1.4 लाख ज्यादा कीमत पर आया है। यह कार भारत में कम्प्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) यानी पूरी तरह से विदेश में बनकर आयात की जाएगी। ग्राहक इसे मिनी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं। कंपनी ने इसकी डिलीवरी शुरू कर दी है। एक्सटीरियर:18-इंच अलॉय व्हील्स, 215 लीटर बूट स्पेस स्टारडस्ट एडिशन को नए स्पार्कलिंग कॉपर ग्रे एक्सटीरियर पेंट शेड में पेश किया गया है। कार के साइड मिरर के कैप्स वाइब्रेंट सिल्वर कलर में हैं। साइड प्रोफाइल में 18-इंच के स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो वाइब्रेंट सिल्वर लुक में हैं। जब कार की छत खुली होने पर इसमें 160 लीटर का लगेज स्पेस मिलता है। वहीं सॉफ्ट-टॉप बंद होने पर बूट स्पेस बढ़कर 215 लीटर हो जाता है। इंटीरियर और फीचर्स: 9.4-इंच का गोल ओलेड टचस्क्रीन केबिन के अंदर का लेआउट प्रीमियम और हाई-टेक नजर आता है। इसमें डैशबोर्ड के सेंटर में 9.4-इंच का गोल ओलेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो मिनी OS 9 पर चलता है। कार में हेड-अप डिस्प्ले, हरमन कार्डन का सराउंड साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस एपल कारप्ले व एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। परफॉर्मेंस: 240kmph की टॉप स्पीड और 16.82kmpl का माइलेज इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाला ही 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204hp की पावर और 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह कार सिर्फ 6.9 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 240kmph है। कंपनी इसके लिए 16.82kmpl के माइलेज का दावा करती है, जो कि स्टैंडर्ड मॉडल (16.39kmpl) से थोड़ा ज्यादा है। सेफ्टी फीचर्स: लेवल-1 ADAS के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम सफर को सुरक्षित बनाने के लिए कार में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए लेवल-1 एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) का सपोर्ट है। इसके अलावा, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, चारों सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स, रियर-व्यू कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Continue reading on the app

Sticker हटाने के लिए न करें Steel Scrubber का इस्तेमाल, ये Coconut Oil Hack बचाएगा आपके महंगे Utensils का लुक

हम सभी बाजार से नए स्टील के बर्तन, कांच के जार या प्लास्टिक के डिब्बे लेकर आते हैं, तो उन पर लगे जिद्दी स्टिकर और उनके गोंद के निशान लुक को खराब कर देता है। अक्सर इन्हें रगड़कर निकालने की कोशिश हम सभी बर्तनों पर स्क्रेच भी आ जाते हैं।
 ऐसे में महंगे केमिकल क्लीनर इस्तेमाल करने के स्थान पर किचन में मौजूद नारियल तेल का यह पुराना नुस्खा ट्राई कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस लेख में कैसे नए बर्तनों और डिब्बों से स्टिकर कैसे हटाएं।

नए डिब्बों और बर्तनों से स्टिकर हटाने के लिए क्या करें?
 - इसके लिए आप सबसे पहले नए डिब्बे या बर्तन पर लगे स्टीकर को थोड़ा नारियल तेल की रुई की मदद से लगाएं। फिर देखें कि स्टिकर का पूरा हिस्सा तेल से अच्छी तरह से गीला हुआ है या नहीं।

 - नारियल का तेल लगाने के बाद बर्तन को कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। नारियल तेल स्टिकर के नीचे मौजूद सख्त गोंद को ढीला और नरम कर देगा, जिससे उसे निकालना आसान हो जाता है।

 - फिर आप अपने नाखून या किसी प्लास्टिक के स्क्रैपर की मदद से स्टिकर के एक कोने को पकड़कर धीरे-धीरे ऊपर की तरफ ले जा सकते हैं।

 - अगर स्टिकर निकलने के बाद भी बर्तन पर थोड़ा चिपचिपा गोंद लगा रहता है, तो उस जगह पर एक-दो बूंद नारियल तेल और डालें। यदि आप एक सूखे सूती कपड़े या टिशू पेपर से इस जगह को थोड़ा साफ करते हैं, तो इसे रगड़कर पोंछ सकते हैं।

 - इसके बाद बर्तन या डिब्बे पर लगे तेल के चिपकने को साफ करने के लिए उसे सामान्य डिशवॉशिंग लिक्विड/साबुन व गुनगुने पानी से धो लें।

जरुरी टिप्स
इस बात का आप ध्यान रखें कि स्टिकर या उसके गोंद को छुड़ाने के लिए किसी भी तरह का स्टील या लोहे के जूने का प्रयोग न करें। ऐसा करने से नए बर्तनों में खासकर कांच व प्लास्टिक के डिब्बों पर स्क्रैच पड़ सकते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

9 साल बड़ी तलाकशुदा जयंती से क्रिकेटर को हुआ प्यार, अनिल कुंबले बने तेज गेंदबाज की 'फिल्मी' लव स्टोरी के मैचमेकर

Venkatesh Prasad Love Story divorced Jayanthi: वेंकटेश प्रसाद की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. साल 1994 में अनिल कुंबले के जरिए शुरू हुई इस कहानी में 9 साल की उम्र का अंतर और तलाक का दर्द जैसी बंदिशें थीं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश शर्मीले मिजाज के थे. जो अपने दिल की बात कहने में हिचकिचा रहे थे. तभी जयंती ने आगे बढ़कर उन्हें प्रपोज किया. 1996 में शादी के बंधन में बंधी यह जोड़ी आज भी सच्चे प्यार की मिसाल है. Wed, 5 Aug 2026 16:43:50 +0530

  Videos
See all

PoJK Protest । Firing on Protesters : धार्मिक स्थलों पर गोलीबारी से PoK में तनाव ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:15:34+00:00

Flood News Live: मूसलाधार आफत...जनजीवन अस्त-व्यस्त! | Heavy Rain | Landslide | Uttarakhand | Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:13:03+00:00

UP News: ट्रक से टकराने पर बाइक सवार की मौत | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:12:15+00:00

News Ki Pathshala : संसद में धड़ाधड़, 10 मिनट में बिल क्लियर ? JPSC Paper Leak | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:11:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers