Responsive Scrollable Menu

पिथौरागढ़ में 'Sansad Trophy' का शानदार आगाज, सांसद अजय टम्टा ने लॉन्च की चैंपियनशिप ट्रॉफी

Pithoragarh Sports Sansad Trophy: पिथौरागढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए संसद ट्रॉफी का शानदार आगाज हुआ है. केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय टम्टा ने चैंपियनशिप ट्रॉफी को लॉन्च किया. इस आयोजन का मकसद स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है. प्रतियोगिता में अलग-अलग खेलों से जुड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ट्रॉफी लॉन्च के साथ ही जिले में खेल गतिविधियों को लेकर उत्साह बढ़ गया है. माना जा रहा है कि संसद ट्रॉफी के जरिए पिथौरागढ़ के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

Continue reading on the app

इंडियन क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रनों से चटाई धूल, अभिषेक-तिलक ने मचाया धमाल

Indian Cricket Team : इंडियन क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत ने पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास का मेंस क्रिकेट में दूसरा गोल्ड मेडल जीता है. इससे पहले रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में एशियन गेम्स 2023 में भारत को गोल्ड मेडल मिला था. अब अय्यर की कप्तानी में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारत ने अपना गोल्ड मेडल सफलता पूर्वक पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हराकर डिफेंड कर लिया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए. पाकिस्तान 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन बना पाया और 19 रनों से मैच हार गया. इस हार के साथ ही पाकिस्तान को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा है. वहीं श्रीलंका ने ब्रॉन्ज मेडल श्रीलंका ने जीता है.

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए साहिबजादा फहरान और माज सदाकत आए. कप्तान फरहान 10 और सदाकत 23 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद उस्मान खान भी 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए सैम अयूब 29 रन बना पाए. अब्दुल समद 9 रन बनाकर पवेलियन चलते बने. 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन हसन नवाज ने बनाए. उन्होंने 28 बॉल में 5 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोक दिया. उन्होंने इस मैच में 51 बॉल में 5 चौके और 7 छक्कों के साथ 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. भारत के लिए अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट हासिल किए.

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जड़े अर्धशतक

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेलीं. अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए 28 बॉल में 3 चौके और 7 छक्कों के साथ 61 रनों की पारी खेली. तिलक वर्मा ने इस फाइनल मुकाबले में 22 बॉल में 3 चौके और 4 छक्के के साथ 51 रनों की पारी खेली. इन दोनोंं के अलावा टीम का लिए वैभव सूर्यवंशी ने 9 बॉल में 2 छक्कों के लिए 15 रनों की पारी खेली.

कप्तान श्रेयस अय्यर 21 रनों की पारी खेली. ईशान किशन ने टीम के लिए 18 बॉल में 3 चौकों के साथ 20 और शिवम दुब ने 15 बॉल के साथ 2 चौके और 2 छक्कों के साथ 27 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास 2-2 विकेट लिए, जबकि सैम अयूब और अबरार अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया था.

ये भी पढ़ें : 6,6,6,6,6,6... अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की लगाई लंका, मात्र 20 बॉल में ठोकी फिफ्टी, जानिए जड़े कितने चौके-छक्के

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Pakistan Air Strike on Afghanistan: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयर स्ट्राइक! Afghanistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T22:30:18+00:00

Waris Pathan on Nitesh Rane: वारिस ने दिया नितेश राणे को ऑफर !#niteshrane #warispathan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T21:40:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers