Responsive Scrollable Menu

मछलियों की वो 3 खास वैरायटी, जिनमें कूट-कूटकर भरे हैं पोषक तत्व, विटामिन और प्रोटीन का खजाना

Health Tips: कहते हैं कि मछली में प्रोटीन, विटामिन और पोषक तत्व भरे होते हैं. लेकिन सही मछली का चुनाव करना भी काफी जरूरी है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कौन-सी मछली खाने से सेहत को फायदा होगा और किसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं.

Continue reading on the app

मैहर में डिवाइडर में जा घुसी कार, 2 भाइयों की मौत, ड्राइवर गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के मैहर में एक सड़क दुर्घटना देखने को मिली। यहां बिहार के गया से पितरों का श्राद्ध कर्म करके लौट रहे दो भाइयों की कार डिवाइडर से टकरा गई। इनमें से एक डॉक्टर और एक प्रिंसिपल थे। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाइयों की मौत हो गई।

ये हादसा शनिवार तड़के का है। लगभग 3 बजे के करीब कार मैहर के पास पौड़ी गांव के पास से गुजर रही थी। तभी यह डिवाइडर में जा घुसी। इस घटना में दोनों भाइयों ने स्पॉट पर ही दम तोड़ दिया। जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों भाइयों ने तोड़ा दम

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में जिन दो भाइयों की मौत हुई है। उनकी पहचान दमोह के रहने वाले डॉक्टर संजय गंगेले उम्र 59 वर्ष और प्रिंसिपल सुधीर गंगेले उम्र 61 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं ड्राइवर राजा रैकवार को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

ड्राइवर की झपकी लगने की आशंका

इस घटना को लेकर यह आशंका जताई जा रही है कि देर रात सफर करते समय ड्राइवर की झपकी लग गई होगी। ड्राइवर की झपकी लगने की वजह से वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी लगने के बाद मैहर पुलिस की तरफ से दमोह में हरिजन को सूचना पहुंचाई गई। मृतक डॉक्टर संजय की पत्नी श्रद्धा भी दमोह की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। जैसे ही घटना की सूचना मिली परिजन मैहर के लिए निकल पड़े। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस इस बारे में जांच कर रही है कि आखिरकार दुर्घटना किस वजह से हुई है। ड्राइवर फिलहाल गंभीर स्थिति में है उसकी स्थिति में सुधार आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि झपकी आने की जो आशंका जताई जा रही है। वह सही है या फिर किसी अन्य कारण से कार डिवाइडर से टकराई है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: विराट कोहली के साथ 14 साल बाद घटी ये घटना, वेस्टइंडीज ने दिलाई पाकिस्तान वाले मैच की याद

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उनका विकेट जाएडन सील्स ने लिया. Sat, 03 Oct 2026 14:40:07 +0530

  Videos
See all

Rajya Sabha Elections : राज्यसभा चुनाव, MLA पर दांव! | MLA Horse Trading | SB | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T09:09:05+00:00

Asian Games 2026: जापान में क्रिकेट फैंस ने India के Gold Medal जीतने पर मनाया जश्न #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T09:03:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers