Responsive Scrollable Menu

Smart Kitchen Hacks: मटर का नेचुरल रंग रहेगा बरकरार और चमकेंगे जले हुए Utensils, फॉलो करें ये Simple Steps

रोजाना किचन के कामों में ऐसी कई छोटी-छोटी समस्याएं आती हैं। जो न सिर्फ समय बल्कि मेहनत को भी बढ़ा देती हैं। कभी फ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा काला हो जाता है, तो कई बार बींस और मटर पकने के बाद उनकी चमक खो देते हैं। कई बार कचौड़ी और समोसे ज्यादा तेल सोख लेते हैं। जिस कारण इसका स्वाद और आपकी सेहत दोनों प्रभावित होती है। वहीं चाय के बर्तन पर काली जिद्दी परत को साफ करना किसी मुश्किल से कम नहीं होता है।

लेकिन आप रसोई में ही मौजूद साधारण चीजों से इन समस्याओं का समाधान कर सकती हैं। कुछ आसान और असरदार नुस्खे न सिर्फ काम को आसान बनाते हैं, बल्कि खाने की गुणवत्ता को भी बेहतर करते हैं। ऐसे में रसोई के कामों को आसान और स्मार्ट बनाने के लिए हम इस आर्टिकल के जरिए आपके साथ 4 ऐसे हैक्स शेयर करने जा रहे हैं। जो आपके बहुत काम आ सकते हैं।

गूंथा हुआ आटा नहीं होगा काला और सख्त

अक्सर रात का बचा आटा लोग फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन अगले दिन इसका ऊपरी हिस्सा काला या सख्त हो जाता है।

इससे रोटियों का स्वाद और बनावट प्रभावित होती है।

इस समस्या से बचने के लिए आटे को स्टोर करने से पहले इसके ऊपर तेल या घी की हल्की परत लगाएं।

फिर आटे को एयरटाइट कंटेनर में रखें।

इस तरह से आटा लंबे समय तक ताजा और नरम बना रहेगा।

मटर और हरी बींस का रंग रहेगा बरकरार

हरी सब्जियों की पहचान उनकी फ्रेशनेस और चमकदार रंग से होती है।

लेकिन हरी सब्जियों को उबालने से मटर और बींस का रंग फीका हो जाता है।

इसको रोकने के लिए उबलते पानी में एक चुटकी चीनी मिलाएं।

इस तरीके से सब्जियों का नेचुरल रंग बनाए रखने में मदद मिलती है।

वहीं ऐसे पकाने के बाद भी यह ताजे और आकर्षक दिखते हैं।

कम तेल सोखेंगे समोसे और कचौड़ी

घर पर समोसे और कचौड़ी बनाते समय कई बार इनका बाहरी हिस्सा जरूरत से ज्यादा तेल सोखता है।

अगर आप कचौरी और समोसे को ज्यादा क्रिस्पी और हल्का बनाना चाहते हैं। तो आटा गूंथने के दौरान इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं।

इससे समोसे और कचौरी तलने के समय कम तेल सोखेंगे।

वहीं इस तरीके से स्नैक्स भी क्रिस्पी बनते हैं।

जले हुए बर्तन को चमकाएं

चाय बनाने के दौरान पतीले के किनारों पर काली परत जम जाती है। जिसको साफ करना मुश्किल हो सकता है।

इसको साफ करने के लिए बर्तन में पानी भरें। एक चम्मच वाशिंग पाउडर और आधा कटा नींबू डालें।

इसको 5 मिनट तक उबालें और फिर साफ करें।

इससे जिद्दी कालापन हट जाएगा और बर्तन नए की तरह चमकने लगेगा।

Continue reading on the app

Mahatari Vandana Yojana Avedan: इस दिन से फिर शुरू होगा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी, पात्र महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1000 रुपए पाने का मौका

Mahatari Vandana Yojana Avedan ki Sthiti: इस दिन से फिर शुरू होगा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी, पात्र महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1000 रुपए पाने का मौका

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश में एक ऑस्ट्रेलियाई बॉलर तोड़ेगा भारतीय दिग्गज का रिकॉर्ड, टॉप-10 में शामिल होने के लिए बेताब है कंगारू गेंदबाज

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में भारतीय महान कपिल देव की बराबरी करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं और उनका कहना है कि उस स्टार-स्टडेड टॉप-10 में शामिल होना विनम्रता की बात होगी. Thu, 6 Aug 2026 15:42:07 +0530

  Videos
See all

Shorts: ईरान का एटमी 'धमाका'? | Iran | Khamenei | Top News | Nuclear Weapons #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T10:15:13+00:00

Atiq Ahmed Son Aban Ahmed Death News। BBS Murti। SSP Jhansi। “ये हादसा है इसमें किसी की साजिश नहीं” #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T10:05:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers