Responsive Scrollable Menu

‘सिर से खून बह रहा था, मुझे उनके पास जाने…’, मथुरा में रसिक दुलारी की मौत पर चश्मदीद ने क्या बताया?

Rasik Dulari Case: रसिक दुलारी शरण की मौत मामले में चश्मदीद का खुलासा. जब उसने देखा तो रसिक के सिर से खून बह रहा था. उन्हें रसिक के पास साधुओं ने जाने नहीं दिया. फिर, साधु रसिक को वहां से ले गए.

Continue reading on the app

Copper Utensils Cleaning: बिना केमिकल Tamarind Pulp और Curd से तांबे के बर्तनों का कालापन करें दूर

अक्टूबर के महीने में कई व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। वहीं 11 अक्टूबर 2026 से नवरात्रि का महापर्व शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व की विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान कई लोग भगवान की पूजा के लिए पीतल और तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन लंबे समय तक इन बर्तनों का इस्तेमाल न किया जाए या नमी की वजह से इन बर्तनों पर कालापन और दाग जम जाते हैं। जिससे बर्तनों की चमक फीकी पड़ जाती है।

ऐसे में इन बर्तनों को साफ करने के लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की सहायता से आप न सिर्फ तांबे और पीतल के बर्तनों को नए जैसा चमका सकते हैं।

नींबू और नमक से करें साफ

तांबे और पीतल के बर्तनों की सफाई के लिए नमक और नींबू सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है। एक नींबू को पहले बीच से काट लें और फिर इस पर थोड़ा सा नमक लगाएं। अब तांबे के बर्तनों पर आधे कटे नींबू को हल्के हाथों से रगडें। 5 से 10 मिनट बाद पानी से धोकर बर्तनों को पोंछ लें। इससे जिद्दी दाग और कालापन काफी हद तक साफ हो जाएगा।
इमली का गूदा

अगर बर्तनों पर पुराने और जिद्दी दाग पड़े हैं, तो इमली का गूदा भी मदद कर सकता है। इमली को थोड़ी देर पानी में भिगोकर इसका गूदा निकाल लें। फिर बर्तनों पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद मुलायम स्क्रबर से हल्के हाथों से बर्तन को साफ करें और पानी को धो लें।

बेकिंग सोडा और नींबू

नींबू और बेकिंग सोडा का मिश्रण भी तांबे के बर्तनों को साफ करने में मददगार माना जाता है। दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फिर बर्तनों पर लगाएं। 10 मिनट बाद मुलायम स्पंज से रगड़कर धो लें। इससे बर्तनों की चमक वापस मिलती है।

सिरका और नमक

अगर तांबे के बर्तन अधिक काले हो गए हैं, तो सिरका और नमक के घोल का उपयोग कर सकती हैं। सिरका और नमक को मिलाकर बर्तन पर लगाएं। फिर कुछ मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धोकर फौरन सूखे कपड़े से पोंछ दें। इससे दाग भी हट जाते हैं और नए जैसी चमक भी लौटती है।

बेसन और दही

अगर आप भी केमिकल फ्री तरीका अपनाना चाहती हैं, तो दही और बेसन का गाढ़ा पेस्ट बनाकर बर्तनों पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए तांबे के बर्तनों को साफ करें। इस आसान तरीके से बर्तनों की गंदगी हटाने के साथ उनकी नेचुरल चमक बनाए रखने में सहायता करता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान पंचायत चुनाव पर बड़ी खबर! | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T20:00:31+00:00

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T19:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers