UP में 4.60 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति; योगी सरकार ने किए ₹148 करोड़ से अधिक ट्रांसफर
UP Scholarship Fund Transfer: उत्तर प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत प्रदेश भर के मेधावी छात्र छात्राओं को बड़ा आर्थिक सहारा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति राशि सीधे ट्रांसफर की है. इस कदम से प्रदेश के युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्हें अब आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
सीधे बैंक खाते में पहुंची मदद की राशि
राज्य सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को विद्यार्थियों के लिए बेहद सरल और सुगम बना दिया है. पहले के समय में छात्रों को वजीफे या छात्रवृत्ति के लिए कई सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है. सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था लागू करते हुए डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रणाली के जरिए यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में पहुंचाई है. इस व्यवस्था का सबसे बड़ा नियम यह है कि छात्र का बैंक खाता उसके आधार नंबर से जुड़ा होना चाहिए. बैंक खाता आधार से जुड़े होने के कारण बिना किसी बिचौलिए या देरी के पूरी राशि सुरक्षित तरीके से सीधे छात्र तक पहुंच गई है.
#LIVE: अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख+ छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ + की छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के अंतरण कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। https://t.co/FXvOpajeWN
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 3, 2026
आधुनिक तकनीक और पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रवृत्ति वितरण की पूरी प्रणाली को डिजिटल रूप दे दिया है. आवेदन की जांच से लेकर राशि स्वीकृत करने और उसे बैंक खाते में भेजने तक की पूरी व्यवस्था अब ऑनलाइन और ऑटोमेशन पर आधारित है. इस नई कार्यप्रणाली से व्यवस्था में अभूतपूर्व पारदर्शिता आई है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश पूरी तरह समाप्त हो गई है. तकनीकी बदलावों के कारण अब विद्यार्थियों को अपनी छात्रवृत्ति की स्थिति जानने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ता और तय समय पर पूरी सहायता राशि उनके हाथों में पहुंच जाती है.
सभी वर्गों के पात्र छात्रों को मिला बराबर लाभ
इस कल्याणकारी योजना के तहत समाज के हर वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को शामिल किया गया है. आंकड़ों के अनुसार, पिछड़ा वर्ग के सबसे अधिक 2,23,615 विद्यार्थियों को इस बार छात्रवृत्ति का लाभ मिला है और उनके खातों में कुल 60.01 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के 1,59,959 छात्रों को योजना से जोड़ते हुए 64.54 करोड़ रुपये की बड़ी सहायता दी गई है. इसके साथ ही सामान्य वर्ग के 38,084 छात्र छात्राओं को 11.43 करोड़ रुपये और अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 विद्यार्थियों को 12.06 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है. इस प्रकार राज्य सरकार ने संतुलित रूप से सभी जरूरतमंद तबकों तक मदद पहुंचाई है.
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत
उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में आने वाला भारी खर्च अक्सर गरीब परिवारों के होनहार बच्चों के सपनों के आड़े आ जाता है. सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम से आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिली है. फीस की भरपाई और छात्रवृत्ति की रकम मिलने से बच्चे बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी किताबों, हॉस्टल और कॉलेज की अन्य जरूरतों को पूरा कर सकेंगे. यह आर्थिक सहायता उन्हें अपने करियर को संवारने और एक मजबूत भविष्य की नींव रखने के लिए प्रेरित करेगी.
सपनों को साकार करने की नई राह
शिक्षा हर युवा का बुनियादी अधिकार है और उत्तर प्रदेश सरकार का यह प्रयास उसी दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री के इस कदम से यह साफ संदेश गया है कि राज्य में धन के अभाव की वजह से किसी भी मेधावी छात्र की पढ़ाई बीच में नहीं छूटेगी. समय पर मिली यह आर्थिक सहायता छात्रों को आगे बढ़ने और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने के लिए नया हौसला प्रदान करेगी.
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी
Bigg Boss 20: काजी तौकीर के ‘Lollipop’ कमेंट पर भड़के सलमान, कनिका को सॉरी न बोलने पर लगाई क्लास
Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 जैसे-जैसे आगे बड़ रहा है, शो में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है. वहीं, घर में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) काफी छाए हुए हैं. विकेंड का वार में भी दो बार सलमान खान (Salman Khan) ने उनकी तारीफ की थी. लेकिन इस बार काजी ने कुछ ऐसा कर दिया , जिसके बाद भाईजान उसका बचाव नहीं कर पाए और काजी की जमकर क्लास लगा दी. तो चलिए जानते हैं, काजी की किस हरकत पर भड़के सलमान खान.
काजी पर भड़के सलमान खान
बिग बॉस 20 के विकेंड के वार को जो प्रोमो सामने आया है, उसमें सलमान खान काजी की क्लास लगाते दिखें. भाईजान ने कहा- 'काजी जब किसी को आपका इंटेंशन गलत लगा है तो आपको पीछे हट जाना चाहिए था, लेकिन आप लगे रहे, वो भी बिना रुके हुए.' इसके बाद सलमान कनिका मान (Kanika Mann) से पूछते हैं- 'कनिका आपको सॉरी बोला इन्होंने?' इस पर कनिका जवाब देते हुए कहती हैं- 'सर, इनमें बहुत हवा आ गई है.'
Salman ne li #QaziTouqeer ki class aur #KanikaMann ki side.
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 3, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/UQTIlmaz2E
कनिका को सॉरी न बोलने पर लगाई क्लास
बिग बॉस के प्रोमो में आगे काजी बोलते हैं- 'गेट पर सॉरी बोला मैंने.' काजी को जवाब देते हुए सलमान खान कहते हैं- 'हमने नहीं देखा सॉरी बोलते हैं. आपने ये कहा कि मैं गोली खा लूंगा लेकिन सॉरी नहीं कहूंगा.' इसी दौरान काजी जवाब में बोलते हैं- 'मैंने मजाक मजाक में सॉरी कहा था.' जिसके बाद सलमान को और ज्यादा गुस्सा आ जाता है और वो काजी से बोलते हैं-'आपने सुना है किसी को मजाक मजाक में सॉरी बोलते हुए लाइफ में.' वहीं, इस प्रोमो पर काजी के फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है, जिसमें लोग नराजगी जता रहे हैं और काजी को सपोर्ट कर रहे हैं.
Its not about bashing...you can do that..its a game. But bashing on what? Lollipop? Only bcz kanika is CORN ADDICT??? She can ruin a kid candy?? And national channel is going to support kanika on this lolipop.#QaziTouqeer #BiggBoss20 pic.twitter.com/SmvxgNknJj
— Faiyaz (@faiyaznoir) October 3, 2026
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में बड़ा ट्विस्ट! नया कैप्टन बना कौन, ‘गुल्लू’ को लेकर उदिति-लव में हुई भिड़ंत
आखिर काजी ने कनिका से क्या कहा था?
दरअसल, घर में काजी और कनीका के बीच टीजर और स्टूडेंट वाला मस्ती मजाक चल रहा था. ऐसे में काजी ने कहा- 'मैडम, मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी? और साथ ही बायोलॉजी का जिक्र किया था. वहीं, कनिका को काजी का ये अंदाज जरा भी पसंद नहीं आया था और इस वजह से घर में काफी ड्रामा भी हुआ. हालांकि काजी बार-बार कहते दिखें कि उन्होंने गलत अंदाज में नहीं बोला. वहीं, कनिका ने भी कहा कि वो काजी को इस चीज के लिए पहले भी मना कर चुकी हैं और उन्होंने दोबारा ये कमेंट किया.
‘बिग बॉस 20’ में कौन बना न्यू कैप्टन?
वहीं, शो के लेटेस्ट एपिसोड में ‘बिग बॉस 20’ में माही विज (Mahhi Vij) , यंग डीएसए (Yung DSA) और उदिति सिंह के कैंप्टेंसी के लिए टास्क होता है, जिसे उदिति सिंह जीतकर घर की नई कप्तान बन जाती है और इसमें उनका साथ अमन देते हैं. वहीं, इससे पहले ये तीनों मिलकर घर से रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) को बाहर कर देते हैं. रीति का मीड विक में एविक्शन हो जाता है.
कौन-कौन हैं नॉमिनेट?
वहीं, कई रिपोर्ट्स ये भी सामने आ रही हैं कि रीती के बाद इस वीकेंड पर एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कटने वाला है. बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिएआम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey), माही विज (Mahhi Vij), स्काउट ओपी, अमन गांधी (Aman Gandhi), कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें- रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









