Responsive Scrollable Menu

मछली फ्राई का ऐसा देसी जुगाड़, पूरी की पूरी फिश होगी कुरकुरी और स्पाइसी, स्वाद आएगा लाजवाब

Fish Fry Tips: मछली फ्राई करते समय अगर कुछ बातों का ध्यान रखें तो मछली का स्वाद काफी लाजवाब होता है. बता दें कि छोटे-छोटे टुकड़े में नहीं, बल्कि सिंगल खड़ी मछली को ही ऐसा फ्राई किया जाता है कि वह काफी स्पाइसी और स्वादिष्ट लगती है. यही वजह है कि हर कोई इस मछली फ्राई को पसंद करता है.

Continue reading on the app

Bike Recall: होंडा रेबेल 500 की 96 यूनिट्स का रिकॉल, जानें क्या है वजह

Bike Recall: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपनी प्रीमियम क्रूजर बाइक होंडा रिबेल 500 की 96 यूनिट्स के लिए स्वैच्छिक रिकॉल अभियान की घोषणा की है। भारत में किया जा रहा यह रिकॉल कंपनी के वैश्विक रिकॉल अभियान का हिस्सा है। कंपनी ने बताया कि यह समस्या बाइक की स्टीयरिंग से जुड़ी है, इसलिए प्रभावित मोटरसाइकिलों की जांच और जरूरी पार्ट का रिप्लेसमेंट किया जाएगा।

हैंडल-लॉक स्क्रू में मिली संभावित समस्या
कंपनी के अनुसार, असेंबली के दौरान बाइक के हैंडल-लॉक फिक्सिंग स्क्रू को निर्धारित टॉर्क के मुताबिक सही तरीके से टाइट न किए जाने की संभावना है। ऐसे में समय के साथ स्क्रू ढीला हो सकता है, जिससे मोटरसाइकिल की स्टीयरिंग मूवमेंट प्रभावित होने की आशंका है।

हालांकि, होंडा ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर 2026 तक भारत में इस समस्या से जुड़ी किसी दुर्घटना या घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच बनी बाइक प्रभावित
यह रिकॉल केवल उन 96 होंडा रिबेल 500 यूनिट्स पर लागू है, जिनका निर्माण अप्रैल 2025 से अगस्त 2025 के बीच हुआ है।

सावधानी के तौर पर होंडा प्रभावित बाइक्स में हैंडल-लॉक फिक्सिंग स्क्रू को अपने अधिकृत सर्विस सेंटर पर मुफ्त में बदलेगी। इसके लिए बाइक की वारंटी स्थिति की परवाह किए बिना ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

नवंबर 2026 से शुरू होगा रिकॉल अभियान
होंडा का यह रिकॉल अभियान नवंबर 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होगा। प्रभावित ग्राहकों से कंपनी अपने अधिकृत बिगविंग डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से संपर्क करेगी।

ग्राहकों को फोन कॉल, एसएमएस और ईमेल के जरिए जानकारी दी जाएगी। इसके बाद डीलरशिप ग्राहकों से संपर्क कर सर्विस अपॉइंटमेंट तय करेंगी और प्रभावित पार्ट को बदलने की प्रक्रिया पूरी करेंगी।

ऐसे चेक करें आपकी बाइक रिकॉल में शामिल है या नहीं
ग्राहक होंडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह पता कर सकते हैं कि उनकी रिबेल 500 इस रिकॉल अभियान का हिस्सा है या नहीं। इसके लिए:

होंडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
‘रिकॉल कैंपेन’ सेक्शन खोलें।
अपनी बाइक का वीआईएन/चेसिस नंबर दर्ज करें।
अगर बाइक रिकॉल के तहत आती है, तो नजदीकी होंडा बिगविंग डीलरशिप से संपर्क करें।
डीलरशिप पर बाइक की जांच और जरूरी पार्ट के मुफ्त रिप्लेसमेंट के लिए अपॉइंटमेंट लें।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs Pak: एशियन गेम्स की महाभारत में छाए 5 पांडव, बाएं हाथ के बाहुबलियों ने मारा 15 छक्का, पाकिस्तान रह गया हक्का-बक्का

ind vs pak 15 sixes by lefty: जापान की करोगी पॉर्क की पिच पर जब अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे बाएं हाथ के बाहुबलियों ने कदम रखा तो लगा कि अचानक पिच बदल गई. पाकिस्तान का जो गेंदबाज इन उल्टे हाथ के उस्तादो को रोकने आया उसको सीधा करके वापस ड्रेसिंग रूम भेज दिया. 120 गेंदो की पारी में इन चार बल्लेबाजों ने छक्को की बौझार करते हुए 90 रन सिर्फ इसी शॉट से जोड़ दिए.  Sat, 3 Oct 2026 12:52:18 +0530

  Videos
See all

LIVE: HM Amit Shah at Rajya Stariya Gaupalak Sammelan, in Bhopal, Madhya Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T08:10:31+00:00

Big Breaking On Asian Games 2026: जश्न शुरू, सीधा LIVE | India vs Pakistan | T20 | India Wins Gold #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T08:09:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers