आजकल साउथ इंडियन खाने को लोग काफी पसंद करते हैं। अब हर कोई अपने घर पर साउथ इंडियन डिश जरुर ट्राई करता है। वैसे पीनट-नारियल की चटनी का स्वाद यदि साउथ जैसा न हो, तो मजा बिल्कुल भी नहीं आता है। अक्सर लोग इसे बनाते समय कुछ न कुछ गलती कर देते हैं।
दरअसल, इस चटनी को बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरुरत नहीं पड़ती है, हालांकि इसका स्वाद भी तभी आता है, जब आप सभी जरुरी इंग्रीडिएंट्स, सही मात्रा में डालें। खासतौर पर आप सही से तड़का नहीं लगाते हैं, तो फिर पीनट-नारियल चटनी का स्वाद बेकार हो जाता है। आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि साउथ इंडियन स्टाइल में पीनट-नारियल की चटनी को कैसे बनाएं।
जरुरी सभी साम्रगी
-आधा कप भुनी मूंगफली
-1 कप ताजा नारियल
-2-3 हरी मिर्च
-1 छोटा टुकड़ा अदरक
-थोड़ी-सी इमली
-नमक
-पानी
-तड़के के लिए तेल
-राई
-उड़द दाल
-सूखी लाल मिर्च
-करी पत्ता
-हींग
साउथ इंडियन स्टाइल में पीनट-नारियल की चटनी कैसे बनाएं?
सबसे पहले आपको मूंगफली और नारियल को तैयार करना होगा। वैसे तो कई महिलाएं मूंगफली भूनती नहीं, जिसकी वजह से इसका स्वाद हल्का कच्चा लगने लगता है। इसलिए सबसे पहले इसे हल्का भून लें। भूनने के बाद छिलका को उतार दें। इसके बाद आप फ्रेश नारियल लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
पीनट-नारियल की चटनी में क्या-क्या डाला जाता है?
वैसे आप मिक्सर जार में चटनी का पेस्ट बनाते समय इसमें मूंगफली, नारियल, हरी मिर्च, अदरक, इमली और नमक डालते होंगे। लेकिन कई लोग इसमें धनिया भी डालते हैं, इसकी मात्रा बहुत कम रखनी होती है। चटनी को पीसने के लिए थोड़ा-थोड़ा पानी डालना जरुरी नहीं, ताकि इससे स्मूद पेस्ट बनें। कई महिलाएं एक बार में ही ज्यादा पानी डाल देती हैं, जिससे चटनी बहुत ज्यादा पतली हो जाती है। इन बातों को जरुर ध्यान दें।
पीनट-नारियल की चटनी में तड़का कैसे लगाएं?
जब आपकी मुंगफली और नारियल को मिक्सी में पीसने के बाद फिर एक छोटे से पैन में तेल गर्म करें। इसमें सबसे पहले राई डालें और जब तक इंतजार करे इसमें चटकने की आवाज आने लगे। इसके बाद इसमें आधा चम्मच उड़द दाल डालकर हल्का सुनहरा होने दें। फिर बाद में सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें। तड़का लगाते वक्त सबसे जरुरी चीज हींग है। इसके चटनी का स्वाद बढ़ जाता है। तड़का मारने के बाद इस तैयार किए गए तड़के को तुरंत चटनी के ऊपर डाल सकते हैं।
पीनट-नारियल की चटनी बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
अक्सर महिलाएं तेल गर्म होते ही राई के साथ करी पत्ता, लाल मिर्च और हींग डाल देती हैं। इससे चटनी में असली साउथ इंडियन फ्लेवर नहीं आ पाता है। ध्यान रहे कि राई के चटके बिना इसमें बाकी चीजें न डालें।
- चटनी के लिए हमेशा ताजा नारियल का इस्तेमाल करें, क्योंकि बासी नारियल चटनी का स्वाद खराब कर देता है।
- कई महिलाएं मूंगफली को जल्दी को भूनने के चक्कर में इसको जला देती है। इसी कारण से ज्यादा भुनने पर इसमें कड़वाहट आ जाती है।
- इमली की मात्रा अधिक न हो। गौरतलब है कि अधिक खट्टापन से मूंगफली और नारियल का असली का स्वाद बिगड़ जाता है।
- यदि चटनी तुरंत नहीं खानी चाहिए, तो इसको आप एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखें, जिससे इसका स्वाद बना रहेगा।
Continue reading on the app
क्या आप भी इंस्टाग्राम पर रेगुलर या कभी-कभी पोस्ट करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। असल में कंपनी ने अपने क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए शानदार फीचर रोल-आउट किया है। जिसके बाद से आप अपनी पुरानी फीड पोस्ट और Carousel पोस्ट का म्यूजिक काफी आसानी से चेंज किया जा सकता है।
आपको बताते चलें कि, कंपनी Replace Audio नाम का नया फीचर लेकर आई है जिसकी मदद से यूजर्स बिना पोस्ट डिलीट किए या दोबार अपलोड किए उसमें नए ऑडियो ट्रैक को ऐड कर सकते हैं। दिलचस्प की बात यह है कि ऐसा करने से पोस्ट के लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और रीच पर कोई असर नहीं दिखा।
Instagram पर कैसे करें Replace Audio फीचर का इस्तेमाल?
- इसके लिए सबसे पहले आप उस Feed या Carousel पोस्ट को ओपन करें जिसका आप म्यूजिक चेंज कर सकते हैं।
- फिर आप पोस्ट के ऊपक दाईं और दिए गए दो लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें।
- यहां पर Edit ऑप्शन सेलेक्ट करें और फिर Replace Audio को टैप करें।
- अब आप नया गाना या ऑडियो ट्रैक सिलेक्ट कर लें।
- नया ट्रैक सेव करते ही पोस्ट का ऑडियो बदल जाएगा।
इस फीचर के इस्तेमाल से आपके सभी एंगेजमेंट पहले की तरह सेफ रहेंगी। कंपनी द्वारा जारी किए नए फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर्स और ब्रांड्स के लिए काफी यूजफुल साबित हो सकती है। पुराने कंटेंट को बिना दोबारा पोस्ट किए नए ट्रेंडिंग सॉन्ग लगा सकते हैं।
Continue reading on the app