Responsive Scrollable Menu

iPhone छोड़ Android अपनाना हुआ अब और भी आसान, Google का Android 17 लाएगा नया Data Transfer फीचर

क्या आप भी iPhone छोड़कर  Android स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अब बिना किसी दिक्कत के मिनटों में पूरा डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है। ऐसे में गूगल ने आपके कार्य को और  भी आसान कर दिया है। दरअसल, Android 17 के साथ कंपनी ने एक नया माइग्रेशन सिस्टम पेश किया है। इसकी मदद से आसानी से iPhone का डेटा,  Android फोन में ट्रांसफर किया जा सकता है। खासकर अब आपको इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी-एप्स की जरुरत नहीं है। 
आपको बताते चलें कि, गूगल ने बताया है कि Android 17 में शामिल नया डेटा ट्रांसफर फीचर सेटअप प्रक्रिया के दौरान ही काम किया जा सकता है। इसका सीधा अर्थ यही है कि नया Android फोन चालू करते समय यूजर्स सीधे तौर पर अपने iPhone से जरुरी डेटा वायरलेस तरीके से कॉपी कर सकते हैं।

क्या-क्या डेटा कर पाएंगे ट्रांसफर?
- सबसे पहले आप सिर्फ फोटो, कॉन्टैक्ट्स और मैसेज जैसी सहित जानकारी ट्रांसफर की जा सकती थी, वही अब यह सुविधा काफी विस्तृत हो गई है। Android 17 के मध्यम से गूगल अकाउंट से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां नए फोन में लेकर आ सकते हैं।

- वहीं, आप Google अकाउंट डिटेल्स, सेव किए सभी पासवर्ड, Wi-Fi नेटवर्क के पासवर्ड और eSIM से संबंधित सभी जानकारी शामिल है। इससे नया फोन सेटअप करने में काफी समय लग सकता है और मेहनत की बचत होगी।

फिलहाल चुनिंदा डिवाइस पर मिल रहा है फीचर
गूगल ने यह भी कहा है कि, यह सिर्फ नए माइग्रेशन सिस्टम की शुरुआत अभी सीमिक डिवाइसों से की जा रही है। लेकिन, यह Android 17 का हिस्सा है और आने वाले समय में अन्य समर्थित स्मार्टफोन्स पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद यूजर्स अपने पुराने iPhone की सेटिंग्स और जरुरी डेटा को आसानी से नए एंड्रॉयड फोन में ले जा सकते हैं।

ऐसे करेगा काम नया माइग्रेशन सिस्टम
- वही, आप नया Android 17 डिवाइस सेट करेंगे, तो आपको iPhone या iPad से डेटा कॉपी करने का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन को चुनते ही Android फोन एक QR Code जनरेट होगा। iPhone से उस QR Code को स्कैन करने पर दोनों डिवाइसों के बीच वायरलेस कनेक्शन स्थापित होगा। 

- जिसके बाद यूजर अपनी जरुरत के अनुसार, तय कर पाएंगे कि कौन-सा डेटा नए फोन में ट्रांसफर करना है। Google ने यह भी कहा है कि डेटा ट्रांसफर शुरु करने से पहले दोनों डिवाइस पूरी तरह चार्ज हों, एक ही Wi-Fi नेटवर्क से संबंधित हो और नए Android फोन में पर्याप्त स्टोरेज उपलब्ध हो। अगर स्टोरेज कम होगी, तो डेटा ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। 

Continue reading on the app

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी की शादी के लिए अब नहीं होगी पैसों की टेंशन! बस एक छोटी सी बचत से ऐसे बन सकता है 70 लाख का फंड!

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों की पढ़ाई और शादी जैसे भविष्य के खर्चों के लिए एक सुरक्षित बचत योजना है। इसमें माता-पिता सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। लंबे समय तक निवेश करने पर यह योजना करीब 70 लाख रुपये से ज्यादा का बड़ा फंड तैयार कर सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

प्रीति जिंटा के साथ विदेशी क्रिकेटर का अफेयर? IPL के बंद कमरों की सबसे मसालेदार गॉसिप

Brett Lee-Preity Zinta Affair Rumor: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल में पंजाब किंग्स की को ओनर प्रीति जिंटा को लेकर अचनाक सुर्खियों में आ गए हैं. ब्रेट ली ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में प्रीति जिंटा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की. ब्रेट ली ने प्रीति के अलावा बॉलीवुड के किसी अन्य एक्ट्रेस को डेट करने पर भी अपनी चुप्पी चोड़ी. Wed, 5 Aug 2026 12:22:59 +0530

  Videos
See all

Srinagar: 370 की वर्षगांठ पर BJP की तिरंगा रैली #shorts #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:15:09+00:00

Assam Floods : असम में बाढ़ से हाहाकार, 89 लोगों की मौत, लाखों हुए बेघर | Heavy Rain | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:15:10+00:00

CM Vijay बजट सत्र के लिए राज्य विधानसभा पहुंचे #shorts #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:14:42+00:00

Assam: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे J. P. Nadda और CM Himanta #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:14:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers