Rogbid Loop W लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर; ECG और हेल्थ मॉनिटरिंग के साथ 30 दिन तक चलेगी बैटरी
Rogbid ने नया Loop W फिटनेस ट्रैकर लॉन्च किया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है। कंपनी ने इसे लगातार स्क्रीन देखने के बजाय बैकग्राउंड में हेल्थ डेटा मॉनिटर करने के लिए डिजाइन किया है। यह डिवाइस हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस, नींद और स्किन टेम्परेचर जैसी हेल्थ एक्टिविटी को ट्रैक करता है।
Rogbid Loop W के स्पेसिफिकेशंस
Rogbid Loop W में 316 स्टेनलेस स्टील केस दिया गया है। इसमें स्क्रीन नहीं है, इसलिए फोन कॉल, मैसेज और ऐप नोटिफिकेशन के लिए यह वाइब्रेशन मोटर का इस्तेमाल करता है। यह फिटनेस ट्रैकर Bluetooth 5.3 के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कम से कम Android 9.0 या iOS 10.0 वाले डिवाइस की जरूरत होगी।
डिवाइस में JL7073 प्रोसेसर और Goodix GH3228 हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। यह लगातार हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), हार्ट रेट वैरिएबिलिटी (HRV) और रोजाना के स्ट्रेस लेवल को ट्रैक करता है। इसके अलावा पूरे दिन स्किन टेम्परेचर और रात में नींद के अलग-अलग स्टेज को भी मॉनिटर करता है।
य़े भी पढ़ेः- Motorola Signature 27: 1 लाख के करीब हो सकती है कीमत, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट से होगा लैस
ECG से 30 सेकंड में रिकॉर्ड होगी हार्ट रिदम
Loop W में ECG फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से 30 सेकंड का ECG माप लेकर हार्ट रिदम का डेटा रिकॉर्ड किया जा सकता है। फिटनेस ट्रैकर से मिलने वाला पूरा हेल्थ डेटा कंपनी के मोबाइल ऐप के साथ सिंक होता है। यही ऐप डिवाइस का मुख्य विजुअल इंटरफेस है। इसमें Family Care फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने हेल्थ मेट्रिक्स को अधिकृत परिवार के सदस्यों के साथ दूर से शेयर कर सकते हैं।
5 ATM वाटर रेसिस्टेंस
एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए इसमें SC-7A20H G-sensor दिया गया है, जो अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड में यूजर की मूवमेंट को ट्रैक करता है। Rogbid Loop W को 5 ATM वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है। इसका मतलब यह रोजाना पानी के संपर्क, जैसे हाथ धोने, तेज बारिश और उथले पानी में तैरने जैसी स्थितियों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
30 दिन तक चलेगी बैटरी
Rogbid Loop W में 150mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, सामान्य इस्तेमाल में यह एक बार चार्ज करने पर 25 से 30 दिन तक चल सकता है। वहीं स्टैंडबाय मोड में इसकी बैटरी लाइफ 60 दिन तक बताई गई है। डिवाइस को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 1 घंटे का समय लगता है और इसके साथ मैग्नेटिक चार्जिंग केबल दी जाती है।
Rogbid Loop W की कीमत
Rogbid Loop W को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर $59.99 में खरीदा जा सकता है। इसे Tech Black और Moonlight Silver दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने ZenRing भी लॉन्च किया है, जिसमें हैप्टिक अलर्ट, टच कंट्रोल और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। Rogbid ने Model R3T स्मार्टवॉच भी पेश की है, जिसमें फुल Android, 4G LTE, पॉप-अप कैमरा और 1,100mAh बैटरी दी गई है।
6 साल चलाएंगे तब भी पुराना नहीं होगा ये सैमसंग स्मार्टफोन, मिलती है 6,000mAh बैटरी और AI फीचर्स
Samsung ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत ₹18,499 रखी गई है और इसमें 6.7 इंच का 90Hz डिस्प्ले, 50MP डुअल रियर कैमरा और 6,000mAh की बैटरी मिलती है. फोन Android 16 पर बेस्ड One UI 9 के साथ आता है. इसमें Circle to Search, Gemini और Perplexity जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं. सैमसंग गैलेक्सी A08 के साथ छह जेनरेशन तक OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
