किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। यह घर का वह हिस्सा होता है, जहां से पूरे परिवार की सेहत शुरू होती है। लेकिन अगर किचन में कीड़े और कॉकरोच नजर आएं, तो यह कई बीमारियों की वजह बन सकते हैं। कॉकरोच किचन के आसपास छिपे होते हैं, वहीं रात में यह निकलकर बर्तनों और स्लैब तक आते हैं। जिससे वायरस और बैक्टीरिया फैल सकता है। वहीं इससे डायरिया, स्किन की बीमारियां, डायरिया और फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियों का जोखिम रहता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किचन सिंक के कॉकरोच से छुटकारा कैसे पाया जाए।
बोरिक पाउडर
किचन सिंक से कॉकरोच को भगाने के लिए सबसे आसान और पुराना तरीका बोरिक पाउडर है। इस पाउडर को आटे या चीनी में मिलाकर किचन सिंक में छिड़क दें। इससे छिपे कॉकरोच मर जाएंगे।
नींबू और बेकिंग सोडा
अगर किचन के सिंक में कॉकरोच रहते हैं, तो इनसे छुटकारा पाने के लिए रात को सिंक में आधा कप नींबू का रस और बेकिंग सोडा डालें। यह मिश्रण सिंक के पाइक की गंदगी को साफ करने के साथ कॉकरोच को भी मार देता है।
नीम का तेल या कपूर
सिंक से कॉकरोच भगाने के लिए आप कपूर या नीम के तेल को पानी में मिलाकर सिंक और उसके आसपास छिड़काव कर सकते हैं। इसकी बदबू से कॉकरोच सिंक के आसपास भी नहीं आएंगे।
कॉफी से भागेंगे कॉकरोच
अगर आपके सिंक में भी कॉकरोच हैं, तो आप सिंक में और इसके आसपास फ्रेश कॉफी डाल सकते हैं। यह कॉकरोच को भगाने में काफी मददगार होता है। वहीं आप घर में कहीं भी कीड़े भगाने में कॉफी का यूज कर सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
सफाई के लिए एप्पल साइडर विनेगर का भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इससे कीड़ों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए एक बोतल में एप्पल साइडर विनेगर भरकर इसको रैप कर लें। फिर प्लास्टिक में छोटा सा छेद कर दें। विनेगर की महक से कीड़े बोतल की ओर जाने लगेंगे। आप चाहें तो एप्पल साइडर विनेगर को सिंक के अंदक भी डाल सकते हैं। यह उपाय कॉकरोच भगाने में काफी उपयोगी है।
सिंक ड्रेन को साफ रखें
कॉकरोच को भगाने के लिए सिंक ड्रेनेज को साफ रखना जरूरी है। इसके लिए आधा कप बेकिंग सोडा और आधा कप सिरका सिंक में डालें। इसको 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गर्म पानी डालकर फ्लैश कर दें। इससे सिंक में अंदर मौजूद कॉकरोच भाग जाएंगे।
इसके अलावा 1 लीटर उबले हुए पानी में दो चम्मच नमक मिलाएं। फिर इसको सिंक में डालें। इससे अंदर से सिंक साफ हो जाएगा और कॉकरोच भी भाग जाएंगे।
Continue reading on the app
क्या आप भी काफी लंबे समय से स्मार्टफोन, लैपटॉप या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी रुक जाए। दरअसल, बहुत जल्द ऑनलाइन शॉपिंग एप अमेजन पर सेल शुरु होगी। अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 (Amazon Great Freedom Sale 2026) की शुरुआत 7 अगस्त 2026 से शुरु होने जा रही है।
इस सेल को लेकर पूरी डिस्काउंट अभी सामने नहीं आई, हालांकि अमेजन सभी प्रमुख कैटेगरी में भारी छूट देने की तैयारी में लगा है।
iPhone खरीदारों के लिए क्या है उम्मीद?
- हर बार अमेजन की सेल में एपल के प्रोडक्ट्स काफी चर्चा में बनें रहते है। पिछली बार ग्रेट फ्रीडन सेल में iPhone 16 और iPhone 15 पर 10 हजार तक की छूट, एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर्स दिए गए थे। इस बार भी iPhone पर जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे।
स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने का भी रहेगा असर
- बताया जा रहा है कि अगले महीने एपल, सैमसंग, वनप्लस और Nothing जैसी कंपनियों ने रैम और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं।
- कहा जा सकता है कि ऐसे में सेल के दौरान अच्छी छूट मिलने संभावना कम हो, लेकिन हर मॉडल पर ऑल-टाइम लो प्राइस मिलने की उम्मीद न रखें।
बैंक ऑफर्स से होगी अतिरिक्त बचत
अमेजन की इस सेल में कई बैंक और पेमेंट ऑफर्स भी मिलेंगे। जैसे कि एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत तक अनलिमिटेड कैशबैक, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई, EasyEMI ट्रांजेक्शन्स पर अतिरिक्त बचन और एक्सचेंज ऑफर्स के मध्यम और ज्यादा डिस्काउंट मिल सकते हैं।
सेल में मिलेंगे ये खास ऑफर्स
इस बार दावा किया जा रहा है कि अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में कई स्पेशल डील्स पेश करेगी। जैसे कि टॉप 100 डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, ट्रेंडिंग डील्स,रात 8 बजे लिमिटेड टाइम डील्स, फ्रीबी सेंट्रल, ज्यादा खरीदें ज्यादा बचाएं, कॉम्बों डील्स, एक्सचेंज मिला, Amazon कूपन्स, सैंपल मेनिया और गिफ्ट कार्ड्स व वाउचर्स पर 10% तक की छूट दी जाएगी।
Continue reading on the app