Responsive Scrollable Menu

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत:10 लोग गंभीर घायल; श्री सिटी में हादसे के बाद राहत-बचाव जारी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री सिटी की एक फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फट गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। धमाकों के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। सत्यवेडु मंडल में हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। खबर अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियां टूटीं:अंदर पुजारी मौजूद थे; 5 साल में 15 से ज्यादा बार मंदिरों को निशाना बनाया

अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार को हिंदू मंदिर पर हमला किया गया। हमले में मंदिर को काफी नुकसान हुआ। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया। हमलावरों ने मंदिर की इमारत पर ईंटें फेंकीं। कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने बताया कि ईंटों से मंदिर की खिड़कियां टूट गईं। घटना के समय पुजारी और श्रद्धालु मंदिर के अंदर मौजूद थे। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि घटना के CCTV फुटेज मौजूद हैं। अधिकारी इनकी जांच कर रहे हैं। संगठन ने FBI और सिविल राइट्स को जानकारी देने की बात कही है। हिंदू स्वयंसेवक संघ USA के मुताबिक पिछले 5 साल में अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाकर 15 से ज्यादा तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। इनमें 6 BAPS मंदिर शामिल थे। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने इसे हेट क्राइम बताया फाउंडेशन ने कहा कि यह संभावित हेट क्राइम हो सकता है। संगठन के मुताबिक, यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका में हिंदू-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ नफरत और हिंसा से भरी बयानबाजी बढ़ी है। संगठन ने कानून लागू करने वाली एजेंसियों से हमलावरों को जल्द पकड़ने को कहा है। साथ ही अमेरिकी नेताओं और सरकारी एजेंसियों से भारतीय और हिंदू-अमेरिकी समुदायों के खिलाफ नफरत भरी बयानबाजी की साफ तौर पर निंदा करने की अपील की है। अमेरिका में पहले भी मंदिरों पर हमले हुए हैं कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका पहले भी अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और मंदिरों में तोड़फोड़ को लेकर चिंता जताता रहा है। संगठन ने ऐसे मामलों की एक टाइमलाइन भी तैयार की है। -----------------

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में 5वीं बार गोल्ड जीतने के बाद पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा?

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को पांच- एक से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने पांचवीं बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा, पढ़िए। Sun, 04 Oct 2026 23:11:37 +0530

  Videos
See all

CEC Gyanesh Kumar पर विपक्ष के सवालों को Brij Bhushan Singh ने क्यों किया खारिज? सुनिए पूरा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T22:24:13+00:00

Iran America War | होर्मुज में US को ईरान ने खदेड़ा? Strait of Hormuz Crisis | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T22:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers