Responsive Scrollable Menu

सलमान खान की 'मातृभूमि' को मिली मंजूरी? सरकार की माननी पड़ी बात, मेकर्स ने किए कई बड़े बदलाव

Maatrubhumi: सलमान खान की मातृभूमि पर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ है. फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने की वजह से इसकी रिलीज अटक गई. अब मातृभूमि को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों के अनुसार मेकर्स ने सरकार के सुझाए सभी बदलाव कर लिए हैं जिससे फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है.

Continue reading on the app

साउथ अफ्रीकी प्लेयर ने टी-20 में गेल का रिकॉर्ड तोड़ा:प्रिटोरियस ने 188 रन बनाए, 79 गेंदों में 15 चौके और 13 छक्के लगाए

साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस टी-20 क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ब्लोमफॉन्टेन में साउथ अफ्रीका की घरेलू टी-20 प्रतियोगिता CSA टी-20 चैलेंज में टाइटंस की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ 79 गेंद में नाबाद 188 रन बनाए। प्रिटोरियस ने 13 छक्के और 15 चौके लगाए। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच के नाम है। फिंच ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 76 गेंद में 172 रन बनाए थे। उनकी पारी में 16 चौके और 10 छक्के शामिल थे। प्रिटोरियस की पारी की मदद से टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 267 रन बनाए। जवाब में नाइट्स की टीम 17.2 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। टाइटंस ने यह मुकाबला 124 रन से जीता। क्रिस गेल का 175* रन का रिकॉर्ड तोड़ा प्रिटोरियस ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2013 IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे। प्रिटोरियस ने अपना 176वां रन पूरा करते ही गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। प्रिटोरियस की पारी का स्ट्राइक रेट 237.97 रहा। उन्होंने अपनी पारी में बाउंड्री से ही 138 रन बनाए। 24 गेंद में फिफ्टी, 40 में शतक प्रिटोरियस ने सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की। इसके बाद अगले 16 गेंद में 50 रन बनाकर 40 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने 58 गेंद में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। वे टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 12 रन दूर रह गए। 20 ओवर पूरे होने के कारण उन्हें 188 रन पर नाबाद लौटना पड़ा। 79 गेंद की उनकी पारी पुरुषों के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाली पारियों में शामिल हो गई। उन्होंने इस मामले में एरॉन फिंच और मार्कस स्टोइनिस की बराबरी की। टाइटंस का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर प्रिटोरियस की पारी के दम पर टाइटंस ने 267/3 का स्कोर बनाया। यह CSA टी-20 चैलेंज के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भी टाइटंस के नाम है। उसने 2022 में नाइट्स के खिलाफ 271/3 रन बनाए थे। उस मैच में डिवाल्ड ब्रेविस ने 162 रन बनाए थे, जो अब तक इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी। प्रिटोरियस ने 188 रन बनाकर ब्रेविस का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। नाइट्स 143 रन पर सिमटी 268 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट्स ने तेज शुरुआत की। टीम ने पहले 2 ओवर में 33 रन बनाए। जैक्स स्नाइमन ने 12 गेंद में 32 रन बनाए, लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद पर उनके आउट होने के बाद टीम की रन गति धीमी हो गई। नाइट्स की पूरी टीम 17.2 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। टाइटंस ने 124 रन से मैच जीत लिया। लगातार तीसरे बड़े स्कोर के साथ पहुंचे यह प्रिटोरियस का 2026-27 CSA टी-20 चैलेज सीजन का पहला मैच था। हालांकि वे इससे पहले भी शानदार फॉर्म में थे। सितंबर में जिम्बाब्वे और नामीबिया के साथ हुई ट्राई सीरीज में उन्होंने पिछले दो मैचों में 94 और 101 रन बनाए थे। प्रिटोरियस अब तक 91 T20 मैच खेल चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 150.44 है। उन्होंने अब तक तीनों फॉर्मेट में 22 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। कौन हैं लुआन-ड्रे प्रिटोरियस? 20 साल के प्रिटोरियस साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। उनका जन्म 27 मार्च 2006 को हुआ था। उन्होंने 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके बाद 2025 SA20 सीजन में पार्ल रॉयल्स के लिए उन्होंने 397 रन बनाए और टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू के बाद उन्होंने अपनी दूसरी टेस्ट पारी में 153 रन बनाए थे। CSA टी-20 चैलेंज क्या है? CSA टी-20 चैलेंज साउथ अफ्रीका की घरेलू T20 प्रतियोगिता है। इसमें देश की घरेलू टीमें हिस्सा लेती हैं। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… न्यू चंडीगढ़ में पहली बार होगा मेंस वनडे:भारत-वेस्टइंडीज तीसरा मैच आज, सिराज की 9 महीने बाद वापसी हो सकती है भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे दोपहर 2 बजे से महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह इस मैदान पर पहला मेंस वनडे होगा। भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मोहम्मद सिराज की 9 महीने बाद वनडे टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने आखिरी वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान पंचायत चुनाव पर बड़ी खबर! | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T20:00:31+00:00

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T19:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers