Responsive Scrollable Menu

अचानक यात्री बस के सामने आया बाघ, टहलते हुए झाड़ियों में हुआ गायब, दहशत में ग्रामीण

सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में टाइगर की दस्तक देखने को मिली है। यहां के शाहगंज के पास ग्राम खटपुरा में ये अचानक एक यात्री बस के सामने आ गया। बाघ को देखकर यात्रियों में हलचल मच गई। यह मामला रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है।

सड़क पर बाघ दिखाई देने का एक वीडियो भी सामने आया है। जो बस में बैठे हुए किसी यात्री ने रिकॉर्ड किया है। इसमें बाघ बस के आगे आगे दौड़ता दिखाई दे रहा है। कुछ देर तक वह सड़क पर टहलता रहा इसके बाद झाड़ियों में गायब हो गया। इतने करीब से बाघ को देखकर हर कोई हैरान था।

रास्ते में टहलता दिखा बाघ

जब यात्री बस खटपुरा के पास से गुजर रही थी। उस समय बाघ सड़क पर आ गया। थोड़ी देर तक सड़क पर दिखने के बाद वो वापस झाड़ियों में गायब हो गया। वो यहां से कहां गया है। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले भी दिखा था बाघ

सीहोर जिले के ग्रामीण इलाकों में इसके पहले भी बाघ की आवाजाही देखने को मिली थी। खटपुरा से पहले धामनखेड़ी धवोटी मार्ग पर बाघ दिखा था। नई जानकारी के सामने आई थी कि इसमें आबादी वाले इलाके में घुसकर एक बकरी का शिकार कर लिया था। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत देखने को मिली थी।

सतर्क रहना जरूरी

जिन क्षेत्रों में बाघ की मौजूदगी देखने को मिल रही है। वो रातापानी अभ्यारण्य के आसपास ही आते हैं। ऐसे में वन क्षेत्र से लगे गांवों के लोगों को सतर्क रहना जरूरी है। इसके पहले बाघ दिखाई देने पर वन विभाग की ओर से मुनादी करवाई गई थी। ग्रामीणों को रात के समय अकेले निकलने और बाघ दिखने पर उसके करीब ना जाने की सलाह दी गई थी।

Continue reading on the app

Shardiya Navratri : इस बार 9 या 10 कितने दिनों के होंगे नवरात्र, कौन सी तिथि में हो रही वृद्धि

navratri :इस बार नवरात्र की तिथियों में वृृद्धि हो रही है। इसलिए नौ नहीं दस दिनों के नवरात्र माने जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया की नंबर-1 टीम को हराने का सपना देख रहे हैं डैरेन सैमी, शाई होप को भी जमकर सराहा

भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में जीत के बाद वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी खुशी जताई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वेस्टइंडीज की टीम अपने प्रदर्शन में इसी तरह की निरंतरता रखती है तो वह दुनिया की नंबर एक टीम को भी हरा सकती है. साथ ही उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान शाई होप को भी सराहा. Sun, 4 Oct 2026 20:49:40 +0530

  Videos
See all

Hill Station Traffic Jam News: अब पयर्टकों के लौटने का लगा 'महाजाम' ! | Hill Station | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T15:34:05+00:00

Delhi AAP Protest: Gyanesh Kumar के खिलाफ AAP ने India Gate तक निकाला मार्च! #shorts #ytshorts #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T15:35:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers