Raaka: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में नेगेटिव रोल में दिखेगी ये एक्ट्रेस? कास्टिंग को लेकर खोला बड़ा राज
एलन मस्क की पार्टनर शिवॉन जिलिस ने की ब्रेकअप की पुष्टि, एक हफ्ते में प्यार से अलगाव तक पहुंची बात
Elon Musk-Shivon Zilis Breakup: न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस ने एलन मस्क के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि की है. दोनों के चार बच्चे हैं. जिलिस के मुताबिक, यह रिश्ता अचानक खत्म हुआ और उन्हें इसके लिए किसी तरह की पूर्व सूचना नहीं मिली थी. जिलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की. उनका यह बयान उन रिपोर्ट्स के बीच आया, जिनमें दावा किया गया था कि एलन मस्क ने उन्हें एक्स पर अनफॉलो कर दिया है.
एक सप्ताह के भीतर खत्म हुआ दोनों का रिश्ता
शिवोन जिलिस ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर रिश्ते से अलग होने की स्थिति में पहुंचना उनके लिए बेहद मुश्किल रहा. हालांकि, उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कभी-कभी इस तरह बदल जाती हैं. अपनेृी पोस्ट में जिलिस ने एलन मस्क के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि वह उनके जीवन में समझ, स्थिरता और स्नेह लेकर आ सकीं. उन्होंने कहा कि मस्क के शुरुआती जीवन के संघर्षों और लगातार दबाव के बीच वह चाहती थीं कि उन्हें ऐसा रिश्ता मिले, जहां उन्हें शांति, सुरक्षा और गहराई से समझे जाने का अनुभव हो.
It’s hard to go from in love to let go in a week with no warning, but that’s just how it is sometimes ????????♀️
— Shivon Zilis (@shivon) October 2, 2026
I feel happy that I got to show Elon how it feels to be deeply understood, nurtured, and peacefully loved with stability and gentleness. Given the tumultuous nature of his… https://t.co/HAOfjxrIig pic.twitter.com/lgL0GVzD2R
मस्क को लेकर क्या बोलीं जिलिस?
जिलिस ने अपने घर और परिवार को मस्क के लिए एक सुरक्षित और सुकून भरी जगह बताया. उनके मुताबिक, परिवार के बीच मस्क को अपनापन और खुशी मिलती थी और यह उनके व्यस्त तथा तनावपूर्ण जीवन से अलग एक शांत माहौल था. उन्होंने यह भी कहा कि एलन मस्क के तनाव के दौरान उन्हें भावनात्मक सहारा देना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना उन्हें अच्छा लगता था. जिलिस ने स्वीकार किया कि अब उन्हें उनकी काफी याद आएगी.
बच्चों को बताया रिश्ते की विरासर
रिश्ता खत्म होने के बावजूद जिलिस ने अपने बच्चों को इस रिश्ते की सबसे बड़ी और सकारात्मक विरासत बताया. उन्होंने कहा कि उनके चार बच्चे उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और वे उनके लिए हमेशा आभारी रहेंगी. जिलिस ने उम्मीद जताई कि भविष्य में वह और मस्क बच्चों की परवरिश मिलकर कर सकेंगे और उनके बीच दोस्ती तथा सम्मान का रिश्ता कायम रहेगा. उन्होंने यह भी साफ किया कि अलग होने के बाद भी वह मस्क की परवाह करती हैं और उनकी खुशी की कामना करती रहेंगी.
कब हुआ मस्क और जिलिस के बच्चों का जन्म?
बता दें कि टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क और शिवोन जिलिस के बच्चों का जन्म 2021 से 2025 के बीच हुआ. रिपोर्टों के मुताबिक, बच्चों का जन्म आईवीएफ के जरिए हुआ है. हालांकि दोनों के रिश्तों को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








.jpg)

