Responsive Scrollable Menu

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Congress ने उतारे तीन प्रत्याशी, दो निवर्तमान MLC को फिर मौका

मुंबई, तीन अक्टूबर महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी चुनाव के वास्ते कांग्रेस ने शनिवार को तीन शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने अपने दो निवर्तमान विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) को फिर चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एमएलसी अभिजीत वंजारी नागपुर मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जयंत दिनकर असगांवकर पुणे मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार होंगे।

पार्टी ने अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नए चेहरे अदिति पोहरे को प्रत्याशी बनाया है। राज्य विधान परिषद की पांच सीट के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इनमें तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

इससे पहले इसी सप्ताह कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) वाले गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) ने आगामी द्विवार्षिक चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा की थी। यह फैसला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीम खान, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के नेताओं शशिकांत शिंदे और हर्षवर्धन पाटिल तथा शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत की मौजूदगी में हुई बैठक में लिया गया था। नसीम खान ने कहा था कि राकांपा के कब्जे वाली छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) स्नातक सीट, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के पास मौजूद पुणे स्नातक सीट और एक निर्दलीय के पास रही अमरावती शिक्षक सीट को लेकर गठबंधन में बातचीत हुई थी।

छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राकांपा के सतीश चव्हाण, पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अरुण लाड और अमरावती शिक्षक सीट से शिवसेना के किरण सरनाईक का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख नौ अक्टूबर है।

Continue reading on the app

Punjab Congress अध्यक्ष बने Pargat Singh, बोले संगठन मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से करूंगा काम

चंडीगढ़, तीन अक्टूबर कांग्रेस की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद परगट सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए शनिवार को कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने तथा राज्य की जनता की सेवा करने के लिए काम करेंगे। कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया। सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, के. सी. वेणुगोपाल, पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने और अपने राज्य की जनता की सेवा करने के लिए पूरी निष्ठा तथा प्रतिबद्धता के साथ काम करूंगा।’’ परगट सिंह (61) भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं और उन्होंने 1992 तथा 1996 ओलंपिक में भारतीय टीम की कप्तानी की थी।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल के साथ की थी, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह जालंधर छावनी से तीन बार विधायक रह चुके हैं और पूर्व कैबिनेट मंत्री भी हैं। पंजाब के दोआबा क्षेत्र से आने वाले सिंह को ऐसे समय प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई है, जब राज्य इकाई के नेतृत्व को लेकर कई सप्ताह से अंदरूनी खींचतान जारी थी और इससे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान पर असर पड़ने की आशंका थी।

राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले परगट सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। जालंधर में शुक्रवार रात परगट सिंह की पत्नी बरिंदर प्रीत कौर ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने उन्हें (परगट सिंह को) बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि परगट खेल पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने जीवन में जो भी किया है, वह पूरी दृढ़ता के साथ किया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ‘बदलाव’ का इंतजार कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस को सत्ता में लाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: फिर पाकिस्तान का काल बने तिलक वर्मा, 6 गेंदों में 4 छक्के लगाकर पलटा मैच, ठोका तूफानी अर्धशतक

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 211 रन बनाए. अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने कमाल अर्धशतकीय पारियां खेलीं. Sat, 03 Oct 2026 11:57:48 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड में आज क्या हुआ? जानिए सभी बड़ी खबरें! Breaking News | CM Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T06:00:09+00:00

Himachal Pradesh : Manali में लंबा जाम, टूरिस्टों का बुरा हाल! #manali #traffic #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T05:39:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers