Breaking News Today Live Updates: हापुड़ में लूटपाट करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Breaking News Today Live Updates: आज 03 अक्टूबर 2026 और दिन शनिवार है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सुबह 11 बजे न्याय संहिता पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर गो-पालक सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे. शाह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के साथ लंबित मुद्दों पर चर्चा करेंगे. हरियाणा बीजेपी के सभी 48 विधायक आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.
प्रधानमंत्री ने विधायकों के साथ बैठक के लिए शाम 4 बजे से 6 बजे तक दो घंटे का समय निर्धारित किया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में प्रदेश सरकार के सभी 13 मंत्री भी शामिल होंगे. बैठक में राज्य सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
झारखंड में आज से वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत होगी. इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग, ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इन प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी मंच दिया जाएगा.माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और मंगल कामना के लिए आज जितिया (जीवित्पुत्रिका) का व्रत रख रही हैं. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
बांग्लादेश के अहम परमाणु प्रोजेक्ट के लिए यूरेनियम पहुँचने में देरी का पाकिस्तान से क्या संबंध है?
बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु बिजलीघर की दूसरी यूनिट के लिए रूस से आने वाला यूरेनियम तय समय पर देश नहीं पहुंच सका.बांग्लादेश में कुछ लोग इस देरी के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं. उनका दावा है कि पाकिस्तान ने यूरेनियम लेकर आने वाली उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र से गुज़रने की अनुमति नहीं दी और इसी वजह से यह स्थिति पैदा हुई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News








