Responsive Scrollable Menu

पहले भूनें फिर पीसें, इस आसान तरीके से तैयार होगी सहजन की चटपटी चटनी जिसे खाकर आ जाएगा मजा

सहजन की कोमल पत्तियों से घर पर स्वादिष्ट चटनी आसानी से तैयार की जा सकती है. गोंडा की गृह विज्ञान एक्सपर्ट डॉ. ममता त्रिपाठी के अनुसार करीब 250 ग्राम सहजन की पत्तियों को हल्का भूनने के बाद लगभग 100 ग्राम सामग्री बचती है, जिसे मूंगफली, तिल, लहसुन, मिर्च, अमचूर या नींबू के रस और नमक के साथ पीसकर चटनी बनाई जा सकती है. इसे रोटी, पराठे और दाल-चावल के साथ खाया जा सकता है.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को सप्तमी तिथि पर आद्रा नक्षत्र का संयोग, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: आज यानी 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को पितृपक्ष की अष्टमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 07:59 तक रहेगी और फिर अष्टमी का प्रारंभ होगा. योगों की बात करें तो आज वरीयान योग लग रहा है. नक्षत्रों की बात करें तो आज आद्रा नक्षत्र रहेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 3 October 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज के दिन बुद्धि से धन कमाना होगा. आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज आप लोगों को धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज चारों तरफ से व्यापार में लाभ होगा.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें 
उपाय- 11 लाल पुष्प हनुमान जी को अर्पित करें
शुभ अंक- 9
लक रंग- गोल्डन
लक मीटर- 7

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन आत्मबल से धन कमाएंगे. आज के दिन चतुर्दिक क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन वाहन और मकान का प्रबल लाभ हो रहा है. आज के दिन कई क्षेत्र से लाभ मिलेगा.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन लाभ के कई अवसर मिलेंगे. आज के दिन कीमती सलाह से धन कमाएंगे और आय के साधन बढ़ेंगे. नेत्र पीड़ा से अलर्ट रहें.

सावधानी- उतावलेपन में कार्य न करें
उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9

ये भी पढे़ं-Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, मिलेगा पितरों का भर-भरकर आशीर्वाद

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का आज के दिन मन उदास हो सकता है और एकाग्र होकर कार्य में ध्यान दें. पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है और संतान सुख मिलने का प्रबल योग है. मित्रों, अपनों का साथ मिलेगा.

सावधानी- सेहत पर ध्यान दें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं 
सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन अपने पराक्रम से सफलता मिलेगी. संतान से मन प्रसन्न रहेगा और नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के व्यापार से लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. आज के दिन कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है.

सावधानी- रोग और शत्रु को हल्के में न लें 
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन आपकी आय के साधन बढ़ेंगे. पिता और ससुराल से धन लाभ होगा और संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज के दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें 
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 6

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन अपने संतुलित व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा. धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज के दिन आप यात्रा पर जा सकते हैं और भाग्य आपका साथ देगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी और रोजगार से लाभ मिलेगा. नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज के दिन नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.

सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन कटु भाषा का प्रयोग नहीं करनी चाहिए. आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और परिवार में शुभ कार्य होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और चारों तरफ से धन लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन इन लोगो को परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा.

सावधानी- स्वास्थ्य का ध्यान रखें 
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज आत्मविश्वास से जीत मिलेगी और धन में वृद्धि होगी. आज के दिन आप लोगों को नेत्र की पीड़ा हो सकती है और कोर्ट से विजयश्री मिल सकती है. देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज आप लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें 
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 6

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन क्रोध करने से बचना चाहिए. आज के दिन आपको नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज आपको जमीन और वाहन खरीदने का योग मिलेगा. आज के दिन नए कार्य से लाभ मिलेगा. 

सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
गुस्से पर नियंत्रण रखें 
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ब्राउन
लक मीटर- 6

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन पराक्रम से लाभ होगा और व्यापार में वृद्धि का योग बन रहा है. आज के दिन परिवार में शुभ कार्य हो सकता है और नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. छात्रों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज के दिन मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे और घर, वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

सावधानी- रोग और शत्रु से सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज धन धान्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य हो सकता है और परिश्रम से लाभ होगा. आज के दिन संतान लाभ का योग बन रहा है. भावनाओं पर नियंत्रण रखें और आवेश में आकर कोई काम न करें.

सावधानी- परिवार पर ध्यान दें
खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Ramayana Katha: रावण के अंत के बाद विभीषण ने क्यों नहीं कर रहे थे अपने भाई का अंतिम संस्कार?

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

अर्शदीप सिंह अंदर, शिवम दुबे बाहर? पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच के लिए भारत की संभावित इलेवन

India Likely playing xi vs Pakistan Asian Games gold medal match: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए आजऐतिहासिक महामुकाबला होगा. इस खिताबी जंग में कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकती है. आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाले मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ भारतीय टीम इस अहम मैच में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है. Sat, 3 Oct 2026 06:30:04 +0530

  Videos
See all

Smit Machchhar on Flydubai Flight LIVE: गिरफ्तार ओमानी पायलट का बड़ा कबूलनामा? | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T01:07:14+00:00

Aradhna MIshra News: UP Congress की नई कमान अराधना मिश्रा को #shorts #upelection2027 #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers