Responsive Scrollable Menu

CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह:पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी पहुंचे, दीपके को गले लगाया; शबाना आजमी-विशाल ददलानी भी पहुंचे

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित प्रदर्शन में नसीरुद्दीन शामिल हुए। पुलिस की इजाजत न मिलने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इस प्रदर्शन में अभिनेत्री शबाना आजमी और संगीतकार विशाल ददलानी भी पहुंचे। शर्लिन चोपड़ा और विशाल भारद्वाज समेत कई सेलेब्स ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। इन बॉलीवुड सेलेब्स की मौजूदगी से प्रदर्शन स्थल पर भीड़ जुट गई। इन कलाकारों ने वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाई और नागरिकों के विरोध करने के अधिकार का खुलकर समर्थन किया। नसीरुद्दीन शाह ने दीपके को गले लगाकर कहा शुक्रिया प्रदर्शन के दौरान अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो में नसीरुद्दीन शाह आयोजक अभिजीत को गले लगाते और धन्यवाद कहते दिख रहे हैं। अभिजीत ने बताया कि वे नसीरुद्दीन शाह के बहुत बड़े फैन हैं और उनका इस प्रदर्शन में आना किसी सपने के सच होने जैसा है। शबाना आजमी बोलीं- अधिकारों के लिए आवाज उठाना जरूरी अभिनेत्री शबाना आजमी भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचीं और उनका हौसला बढ़ाया। शबाना ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है। जब वोटर लिस्ट से बिना किसी कारण लोगों के नाम हटा दिए जाएं, तो जनता का विरोध करना बिल्कुल सही है। इससे पहले शबाना आजमी नीट पेपर लीक मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हो चुकी हैं। संगीतकार विशाल ददलानी ने जताया समर्थन बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने भी शिवाजी पार्क पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने सीजेपी नेता अभिजीत दीपके से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया। विशाल ने कार्यक्रम से पहले भी सोशल मीडिया के जरिए इस प्रदर्शन का समर्थन किया था। सीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से विशाल की मौजूदगी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए गए। वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर बोलीं शर्लिन चोपड़ा एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने वोट देने के अधिकार को मौलिक अधिकार बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या नहीं होनी चाहिए और नागरिकों से मतदान का हक नहीं छीना जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के जरिए जिन 13 करोड़ भारतीयों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, क्या यह साबित किया जा सकता है कि वे गैर-नागरिक हैं। शर्लिन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करती हैं और उन्हें पिता तुल्य मानती हैं, इसलिए एक बेटी के तौर पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी असहमति दर्ज कराना उनका अधिकार है। उन्होंने पीएम मोदी से भारतीय नागरिकों के इस अधिकार को न छीनने की अपील की। सीजेपी की मांग और चुनाव आयोग से जुड़ा विवाद यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए किया मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट लीक के बाद दो महीने में यह उनका दूसरा बड़ा आंदोलन है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी कि सरकार चाहे तो उन्हें जेल भेज सकती है। दरअसल, यह विवाद मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गड़बड़ी को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के बाद शुरू हुआ था।

Continue reading on the app

न्यू चंडीगढ़ में पहली बार होगा मेंस वनडे:भारत-वेस्टइंडीज तीसरा मैच आज, सिराज की 9 महीने बाद वापसी हो सकती है

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे दोपहर 2 बजे से महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह इस मैदान पर पहला मेंस वनडे होगा। भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मोहम्मद सिराज की 9 महीने बाद वनडे टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने आखिरी वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। भारत सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुका है। टीम ने दोनों मैच 8-8 विकेट से जीते थे। भारत ने वेस्टइंडीज से लगातार 14वीं सीरीज जीती भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। यह किसी एक टीम के खिलाफ किसी भी टीम का लगातार सबसे लंबा द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 13 वनडे में से 12 जीते हैं। वहीं वेस्टइंडीज ने पिछली बार अगस्त 2025 में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की थी। उसके बाद टीम 7 बार लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रही है। यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है दो मैच में 8 शतक, भारत ने 400+ का टारगेट चेज किया सीरीज के पहले दोनों मैच हाई-स्कोरिंग रहे हैं। वेस्टइंडीज ने पहले मैच में 295/7 और दूसरे में 405/7 का स्कोर बनाया। भारत ने दोनों मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की। सीरीज में अब तक कुल 8 शतक लगे हैं, दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने 4-4 शतक बनाए हैं। गिल के पास अपना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका शुभमन गिल ने सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की है। इस साल वह वनडे में 10 पारियों में 894 रन बना चुके हैं और 2023 में बनाए अपने 1,584 रन के सालाना रिकॉर्ड को तोड़ने की स्थिति में हैं। उनके पास इस साल अभी 9 और वनडे खेलने का मौका है। 68 वनडे पारियों के बाद गिल के नाम 3,712 रन, 31 बार 50+ स्कोर और संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 11 शतक हैं। वह हाशिम अमला के साथ इस मामले में बराबरी पर हैं। कुलदीप यादव इस सीरीज में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पहले वनडे में उन्होंने पिच का फायदा उठाया था और दूसरे मुकाबले में भी पुरानी गेंद से अच्छी गेंदबाजी की थी। वेस्टइंडीज की गेंदबाजी सबसे बड़ी चिंता वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने पहले दो मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए हैं और 706 रन खर्च किए हैं। अल्जारी जोसेफ दोनों मैचों में महंगे रहे हैं। जेयडन सील्स को दूसरे मैच में शुभमन गिल ने निशाना बनाया, जबकि कीमो पॉल भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। वेस्टइंडीज विटेल लॉज को एक और मौका देने या गुडाकेश मोती को वापस लाने पर विचार कर सकता है। जस्टिन ग्रीव्स चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हैं। उनकी जगह कीसी कार्टी को टॉप ऑर्डर में भेजा गया था। शाई होप अच्छी फॉर्म में हैं और अमीर जांगू ने मिडिल ऑर्डर में प्रभाव डाला है। न्यू चंडीगढ़ में चेज करना आसान मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में आखिरी लिस्ट-ए मैच दिसंबर 2021 में खेला गया था। अब तक के 5 लिस्ट-ए मैचों में 4 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। नमन धीर के अनुसार, उनके आकलन में यहां 290-300 रन का स्कोर अच्छा हो सकता है। मैच के दौरान दोपहर में तापमान 30 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। सीरीज के पिछले दोनों मुकाबलों में गर्मी के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हुई थी। दोनों टीमों को अलग-अलग शहरों के बीच करीब 4,000 किलोमीटर की यात्रा भी करनी पड़ी है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड/ध्रुव जुरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नमन धीर, मोहम्मद सिराज, आकीब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार। वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), अमीर जांगू, रॉस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडन सील्स, विटेल लॉज।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: घटिया गेंदबाजी से कटी टीम इंडिया की नाक, शाई होप ने अकेले दमपर वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में दिलाई जीत

भारत के खिलाफ रिकॉर्ड रनचेज करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने तीसरे वनडे में 5 विकेट से दमदार जीत हासिल की. वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. मैच में वेस्टइंडीज को भारत ने 352 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में मेहमान टीम ने 10 गेंद रहते टीम इंडिया के खिलाफ जीत हासिल कर ली. Sat, 3 Oct 2026 23:02:14 +0530

  Videos
See all

Benjamin Netanyahu News : नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर की बात #benjaminnetanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T18:37:52+00:00

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T19:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers