Responsive Scrollable Menu

गुवाहाटी के नाइटक्लब में महिला से बदसलूकी, कपड़े उतारकर पीटा:बाउंसरों पर आरोप, वीडियो में दो महिलाएं लात मारती दिखीं; मैनेजर हिरासत में

असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके के एक नाइटक्लब में गुरुवार देर रात महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया। आरोप है कि बाउंसरों ने महिला को कपड़े उतारकर पीटा। मामले में क्लब मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें महिला पार्किंग एरिया में फर्श पर बिना कपड़ों के दिखाई देती है। दो महिलाएं उसे लात मारती नजर आती हैं, जबकि कुछ पुरुष पास खड़े हैं। एक अन्य महिला उसे बचाने पहुंचती दिखती है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। क्लब में विवाद के बाद महिला को नीचे लाए बाउंसर्स बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी। क्लब के अंदर उसने एक बाउंसर को बीयर की बोतल से मारा था। इसके बाद दूसरे बाउंसर उसे पकड़कर चौथी मंजिल से नीचे पार्किंग एरिया में ले आए। हालांकि, विवाद की शुरुआत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। गार्ड के मुताबिक, पार्किंग में लाने के बाद बाउंसरों ने महिला के साथ मारपीट की। उसके शरीर के ऊपर के कपड़े उतार दिए। वीडियो में वह सिर्फ जींस पहने दिखाई दी। मैनेजर हिरासत में, महिला की पहचान नहीं ईस्ट गुवाहाटी के डीसीपी तबु राम पेगू के मुताबिक, पुलिस ने क्लब मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीड़ित महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। डीसीपी ने कहा कि महिला की शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस खुद मामले में केस दर्ज कर सकती है। घटना के बाद क्लब बंद मिला घटना की जानकारी सामने आने के बाद मीडियाकर्मी क्लब पहुंचे तो वह बंद मिला। अंदर की लाइटें भी बंद थीं। क्लब मैनेजमेंट की ओर से मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

'हम आगे भी साथ दिखेंगे', गोविंदा संग अफेयर की अफवाहों पर कोमल रानी का बेबाक बयान, हीरोइनों पर साधा निशाना

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के अफेयर पर तमाम बातें हो रही हैं. दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह ने एक्ट्रेस को निशाने पर लिया था. अब उन्होंने विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. कोमल रानी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर विरोधियों को करारा जवाब दिया और गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. कोमल रानी ने सवाल उठाया कि उनकी और गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' या गणपति दर्शन को तमाशा क्यों बनाया जा रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन अभिनेत्रियों का करियर अब फीका पड़ चुका है, वे सिर्फ लाइमलाइट में बने रहने के लिए ऐसे विवादों में दखल दे रही हैं.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: आर्चरी में कुमकुम की धमाकेदार शुरुआत, रिकर्व इंडिविजुअल इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

एशियन गेम्स 2026, 15वां दिन लाइव अपडेट्स: एशियन गेम्स का आज 15वां दिन है. आज भारतीय एथलीट 10 अलग अलग स्पर्धाओं में उतरेंगे. दिन की शुरुआत आर्चरी से होगी. इसके बाद रेसलिंग के मुकाबले खेले जाएंगे. सुबह 10 बजे से भारत और पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीमें गोल्ड मेडल मैच के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी वहीं दोपहर बाद भारत और मलेशिया की टीमें हॉकी फाइनल में टकराएंगी.भारत ने इस एशियन गेम्स में अभी तक 76 मेडल जीते हैं जिसमें 16 स्वर्ण पदक शामिल हैं. Sat, 3 Oct 2026 05:45:35 +0530

  Videos
See all

Asian Games 2026 | India women’s team: महिला हॉकी टीम को Sand Artist की बधाई #shorts #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:36:56+00:00

Azharuddin On Gyanesh Kumar Resignation: फॉर्म-7 के जरिए अल्पसंख्यक वोटों पर कैंची? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers