New Year 2025: नए साल में शुरू करें ग्रैटिट्यूड प्रैक्टिस, बने रहते हैं रिश्ते
New Year 2025: हममें से अधिकांश लोगों के जीवन का एक बड़ा हिस्सा इस सोच और चिंता में गुजर जाता है कि हमारे पास किस-किस चीज की कमी है, दूसरों के पास जो चीजें हैं, वो हमारे पास क्यों नहीं हैं? हम हमेशा अपने पास कुछ ना कुछ कमी महसूस करते हैं। इसको लेकर तनाव में रहते हैं। लेकिन जिस दिन हम इस सोच को बदल कर अपने पास जो कुछ भी है, उसके लिए आभार व्यक्त करने लगेंगे, उस दिन से अपने जीवन को जीने का नजरिया बदल जाएगा। हम खुश रहेंगे। तो क्यों ना, इस नए साल के अपने रेजोल्यूशन लिस्ट में ग्रैटिट्यूड प्रैक्टिस को भी शामिल करें।
मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी:
आज हम जैसी भागम-भाग भरी तनावपूर्ण जिंदगी जी रहे हैं और डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं, ऐसे में ग्रैटिट्यूड यानी आभार जताना एक ऐसा माध्यम है, जिसे अपनाकर हम अपने तनाव को कम कर सकते हैं। यह हमारे मन को शांत रखेगा। किसी भी चीज के लिए, जो हमारे पास नहीं है, खुद को संतुष्ट कर लेना, ग्रैटिट्यूड प्रैक्टिस का ही हिस्सा है। आपके पास जो है, उसमें खुश रहना जीवन के प्रति आभार व्यक्त करना है।
बने रहते हैं रिश्ते:
कई बार छोटी-छोटी बातें हमारे नजदीकी संबंधों को कमजोर बना देती हैं, क्योंकि हम बातों को अनदेखा करना नहीं जानते। लेकिन जब हम उसी रिश्ते की अच्छी बातों को लेकर आभार प्रकट करने लगते हैं तो ना सिर्फ इससे मन हल्का होता है, टूटते रिश्ते बने रहते हैं।
बनती है पॉजिटिव सोच:
जब भी जीवन में हम किसी चीज को लेकर या किसी व्यक्ति के लिए आभार प्रकट करते हैं तो यह हमारी सोच को पॉजिटिविटी की तरफ ले जाता है। आज के समय में जब दूसरों के लिए मन बहुत जल्दी नफरत से भर जाता है, दिल जल्दी किसी को माफ करने को तैयार नहीं होता, ऐसे में ग्रैटिट्यूड प्रैक्टिस एक सरल माध्यम है, जिससे आप अपने को पॉजिटिव रख सकती हैं।
अपने अंदर की इंसानियत को रखें जिंदा:
आज समय ऐसा है, किसी अपने के ना रहने का गम, हमें सताता नहीं है। इसका मतलब यही है कि कहीं ना कहीं हमारे अंदर की पीड़ा-करुणा यानी इंसानियत के भाव मर गए हैं। आभार प्रकट करना जीवन जीने की एक कला है, यह हमारे अंदर की इंसानियत को कभी मरने नहीं देती है।
सेल्फ मोटिवेशन
बुशरा फातमा
उर्वशी रौतेला ने Cannes 2026 में लहराई मोतियों वाली ड्रेस: क्राउन क्लच ने खींचा ध्यान! जानें कीमत; Video Viral
Urvashi Rautela Cannes 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर कान्स फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2026) के रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियां बटोरती नजर आईं। ओपनिंग सेरेमनी में शानदार एंट्री के बाद अभिनेत्री ने दूसरी बार कान्स में ऐसा लुक कैरी किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।
इस बार उर्वशी ने मोतियों, क्रिस्टल और रॉयल फैशन से भरपूर आउटफिट पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री की। खास बात यह रही कि उनके ड्रेस से ज्यादा चर्चा उनके लग्जरी क्राउन क्लच की हो रही है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
मोतियों और क्रिस्टल से सजा था उर्वशी का गाउन
‘फादरलैंड’ की स्क्रीनिंग के दौरान उर्वशी रौतेला ने डिजाइनर Tasmim Zobaear के स्प्रिंग/समर 2026 कलेक्शन का पीची-न्यूड गाउन पहना। यह आउटफिट पूरी तरह मोतियों, चमकदार क्रिस्टल और हैवी एम्बेलिशमेंट से सजा हुआ था।
गाउन में डीप प्लंज नेकलाइन और हॉल्टर डिजाइन दिया गया था, जिसने उनके लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना दिया। बॉडी-फिटेड सिल्हूट के साथ फ्लोर-लेंथ स्कर्ट और साइड ड्रेपिंग डिटेलिंग ने पूरे आउटफिट को रॉयल टच दिया।
5 लाख रुपए के क्राउन क्लच ने खींचा ध्यान
हालांकि उर्वशी का गाउन काफी चर्चा में रहा, लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट उनके हाथ में नजर आए क्राउन-शेप क्लच ने बटोरी। अभिनेत्री ने लग्जरी ब्रांड जुडीत लीदर का ‘क्राउन डायना’ क्लच कैरी किया था, जो प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है।
सिल्वर क्रिस्टल और पर्ल एम्बेलिशमेंट से सजा यह क्लच बेहद रॉयल लुक दे रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लग्जरी एक्सेसरी की कीमत 5,995 डॉलर यानी करीब 5 लाख रुपये है।
मेकअप और हेयरस्टाइल ने पूरा किया रॉयल लुक
उर्वशी ने अपने पूरे लुक को बोल्ड और ग्लैमरस रखने के लिए डायमंड ईयररिंग्स चुने। वहीं मेकअप में उन्होंने ग्लोइंग स्किन, विंग्ड आईलाइनर, वॉल्यूमिनस लैशेज और ग्लॉसी न्यूड लिप्स के साथ क्लासिक हॉलीवुड टच दिया।
हेयरस्टाइल की बात करें तो अभिनेत्री ने सॉफ्ट विंटेज वेव्स और फेस-फ्रेमिंग कर्ल्स के साथ अपना लुक पूरा किया, जिसने उनके कान्स अपीयरेंस को और ज्यादा रॉयल बना दिया।
ये भी पढ़ें- Tara Sutaria: Cannes 2026 में तारा सुतारिया ने बिखेरा विंटेज ग्लैमर, आइवरी गाउन और पन्ना जूलरी पर टिकीं सबकी नजरें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











