MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल
धारापुरम, दो अक्टूबर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) मुद्दे पर आवाज नहीं उठाने को लेकर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से डरते हैं। स्टालिन ने छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि टीवीके सरकार को समर्थन देने वाले दल भी सवाल कर रहे हैं कि विजय ने एसआईआर-सीईसी विवाद पर कुछ क्यों नहीं कहा। टीवीके को बाहर से समर्थन दे रहे वाम दल कई मुद्दों को लेकर विजय के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जी, आपको किस बात का डर है? जब देश भर के सभी नेता इस मुद्दे पर बोल रहे हैं, तो आप इस पर भी मुंह नहीं खोल पा रहे हैं, इसकी क्या वजह है? मुख्यमंत्री जी, क्या आप भाजपा से इतना डरते हैं?’’ स्टालिन ने कहा कि कुछ दिन पहले यहां प्रचार करने आए विजय ने सच बोल दिया था।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने यह स्वीकार करके सच बोल दिया कि टीवीके भाजपा की एक शाखा है।
Fact Check: स्पेन के चर्च में भगवान गणेश की प्रतिमा लाने का वीडियो 2017 का है, 2026 का नहीं
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश और विदेश में कई जगह गणेशोत्सव-2026 मनाया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्पेन में गणपति की प्रतिमा को चर्च के अंदर लाया गया। वीडियो में चर्च के अंदर भगवान गणेश […]
The post Fact Check: स्पेन के चर्च में भगवान गणेश की प्रतिमा लाने का वीडियो 2017 का है, 2026 का नहीं appeared first on Vishvas News.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Vishvasnews












