Responsive Scrollable Menu

फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज:ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में लॉन्च, दिवाली 2026 पर रिलीज होगा पहला पार्ट

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया। 'रामायण' के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया। देखें ट्रेलर की झलक- ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'यह सिर्फ ट्रेलर नहीं, पीढ़ियों से जुड़ी एक भावना है।' वहीं, दूसरे ने कहा, 'कुछ फिल्में देखी जाती हैं, रामायण महसूस की जाती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रावण के किरदार में यश की कास्टिंग बेहतरीन है।' वहीं, साई पल्लवी के सीता रूप की भी कई लोगों ने तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'मां सीता के रूप में साई पल्लवी दिव्य लग रही हैं।' कई दर्शकों ने यह भी कहा कि ट्रेलर देखने के उत्साह में वे पूरी रात सो नहीं पाए। हालांकि, कुछ यूजर्स ने यश और साई पल्लवी के हिंदी डायलॉग्स पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने साई पल्लवी के लुक और एक्सप्रेशन की भी आलोचना की। कुछ दर्शकों का कहना है कि ट्रेलर में रामायण की आत्मा कम और विजुअल्स पर ज्यादा जोर दिया गया है। वहीं, कुछ ने इसे फिल्म से ज्यादा थिएटर ड्रामा जैसा बताया। इससे पहले फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी थी कि हिंदू परंपरा में सुबह 4 से 5 बजे के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है, जिसे किसी भी नए और शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इसी मान्यता को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज का समय चुना। रणबीर कपूर बने हैं भगवान राम, यश निभा रहे रावण का रोल फिल्म 'रामायण' में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं। ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म 'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। फिल्म 'रामायण' से जुड़ी अहम बातें-

Continue reading on the app

Shravan Month 2026 Rules: सावन व्रत में भगवान शिव के सामने जरूर बोलें ये एक मंत्र, पूरी होगी हर Wish

सावन का महीना शुरु होने अब ज्यादा दिन नहीं बचें है। भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय श्रावण मास है। शिव भक्त सावन महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस महीने में सावन के सोमवार का व्रत रखा जाता है और भगवान शंकर की विधिवत रुप से पूजा की जाती है।
सोलह सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सबसे आसान और बेहतरीन मार्ग है। इस व्रत की शुरु श्रावण मास के सोमवार से की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन की शुरुआत 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) से हो रही है, जो 28 अगस्त 2026 शुक्रवार के दिन समाप्त होगा। वही सावन का पहला सोमवार व्रत 3 जुलाई 2026 को रखा जाएगा।

सावन के सोलह सोमवार व्रत का महत्व
इस व्रत को एक बार शुरू करने के बाद अगले आने वाले 16 सोमवार तक इस व्रत का पालन किया जाता है और 17वें सोमवार को व्रत का विधिपूर्वक उद्यापन किया जाता है। यदि आप पहली बार सावन सोमवार व्रत की शुरुआत करने जा रही हैं, तो आपको शिव जी की इस पूजा से जुड़ी नियमों का पालन करना चाहिए।
असल में 16 सोमवार का व्रत 16 हफ्तों में किया जाता है। जिसमें आप एक-एक करके अपने सभी पापों से मुक्त हो सकते हैं। लेकिन सावन महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ प्रार्थना अवश्य करें। हर सोमवार व्रत के दौरान भगवान शिव की पूजा करने के बाद उनके समक्ष खड़े होकर इस श्लोक को दोहराए-

यत् कृतं तु मया देव पापं जन्मान्तरार्जित्म।
क्षन्तव्यं तत् महादेव प्रसीद परमेश्वरम।।

अर्थ- जो भी पाप मुझसे इस जन्म या पिछले जन्म में हुए हैं, उनके लिए मैं क्षमा मांगती हूं। मुझ पर अपनी कृपा बनाए रखें।

इसके अतिरिक्त, सावन का व्रत रखने वाली सभी महिलाएं जो पहली बार व्रत रखने जा रही हैं, वो भी इस बात का ध्यान रखें कि यह महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस स्लोक को भगवान शिव के समक्ष सच्चे मन से बोलें, ताकि सोलह सोमवार व्रत के पूर्ण होने के बाद इच्छा आपकी पूर्ण हो जाए।

16 सोमवार का व्रत क्यों रखना जरूरी है?

अविवाहित महिलाएं अपने लिए योग्य जीवनसाथी की तलाश में हैं, उन्हें 16 सोमवार का व्रत जरुर करना चाहिए। इस व्रत के रखने से विवाहित जीवन में सामंजस्य स्थापित होने के साथ सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं, बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जा से भी राहत मिलती है। 

Continue reading on the app

  Sports

Hockey World Cup: 28 साल का सिलसिला टूटा… हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका

Hockey World Cup: FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. लेकिन इस टूर्नामेंट में कोई भी भारतीय अंपायर या टेक्निकल ऑफिशियल मैच में नजर नहीं आएगा. Fri, 07 Aug 2026 14:23:29 +0530

  Videos
See all

Patna protest : पटना में पुलिस को दौड़ाया गाड़िया जला डाली | Patna Protest Violence | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T09:15:26+00:00

Parliament स्थगित होने पर भड़के Chirag Paswan, "विपक्ष स्वार्थ के लिए रोक रहा सदन..." #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T09:09:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers