Responsive Scrollable Menu

‘रामायण’ के ट्रेलर की पाकिस्तान में हुई तारीफ:कंटेंट क्रिएटर्स ने VFX और मेकिंग को बताया शानदार, रणबीर कपूर की भी सराहना की

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज होने के बाद भारत के साथ पाकिस्तान में भी इसकी चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर और फिल्म क्रिटिक्स ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए इसके VFX, स्टार कास्ट और मेकिंग की तारीफ की। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर ‘काम वाली बात’ के नाम से पहचाने जाने वाले माविया उमर फारूकी ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की समीक्षा करते हुए कहा कि फिल्म का बड़ा बजट उसके विजुअल्स में साफ नजर आता है। फारूकी ने हॉलीवुड स्टूडियोज के साथ VFX पर किए गए काम की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘एक पाकिस्तानी के तौर पर मैं बोलूंगा कि भाई, मैं ट्रेलर देखकर तो एक्साइटेड हो गया हूं कि फिल्म के अंदर क्या है, फिल्म के अंदर क्या देखने को मिलेगा।’ साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर और यश की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। वहीं, पाकिस्तानी यूट्यूबर और फिल्म क्रिटिक हस्नात खान ने भी अपने यूट्यूब रिव्यू में ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर जो हाइप बनी थी, ट्रेलर उसे पूरी तरह सही साबित करता है। उनके मुताबिक, ट्रेलर का हर सीन शानदार है और मेकर्स ने विजुअल्स, CGI, लाइटिंग, एनिमेशन और स्टंट्स पर बेहतरीन काम किया है। उन्हें कहीं भी लो क्वालिटी या कमजोर VFX नहीं दिखे। हस्नात खान ने यश की एक्टिंग और उनके एक्शन सीन्स की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ट्रेलर की शुरुआत ही यश के दमदार अंदाज से होती है। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट का ट्रेलर कल रिलीज हो गया। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया। 'रामायण' के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया। देखें ट्रेलर की झलक- ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म 'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म 'रामायण' से जुड़ी अहम बातें-

Continue reading on the app

29 जुलाई 2026 को Guru Purnima: स्नान से लेकर संकल्प तक, जानें Step-by-Step गुरु पूजन विधि

कल यानी 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। इसी कारण से गुरु पूर्णिमा का दिन सनातन परंपरा में बेहद खास माना जाता है। वैसे यह दिन गुरुओं या माता-पिता के प्रति सच्ची श्रद्धा व सम्मान जाहिर करने के लिए मनाया जाता है। शायद ही आप जानते होंगे कि इस दिन को महर्षि वेदव्यास जी की जयंती के रुप में मनाया जाता है। इसलिए इसको व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं किस विधि से पूजा करें और स्नान मुहूर्त।

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि 2026

स्नान व शुद्धिकरण जरुरी
गुरु पूर्णिमा के दिन स्वच्छा का खास ध्यान रखा जाता है। इस दिन सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर नहाने के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर आप पूजा कक्ष को गंगाजल से पवित्र करें।

गुरु स्थापना
इस मौके पर आप जिस भी गुरु के प्रति आपकी गहरी आस्था और श्रद्धा है, उनकी तस्वीर या चरण पादुका साफ आसन पर रखकर गुरु की स्थापना करें। आसन पर लाल कपड़ा बिछाएं उस पर चरण पादुका या तस्वीरे रख दें। 

दीपक प्रज्वलित 
गुरु पूर्णिमा के दिन दीप प्रज्वलन का बेहद खास महत्व है। इस दिन घी के दीपक के साथ धूप-अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है। दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध और भक्तिमय हो  जाता है।

संकल्प लेना
गुरु पूर्णिमा के दिन हाथ में जल लेकर गुरु की पूजा का संकल्प लेना बेहद शुभ माना जाता है। अब मन में गुरु का ध्यान करके उनके प्रति समर्पण की भावना रखें। गुरु की पूजा करने से पहले संकल्प जरुर लें। 

चारण पादुका पूजन
संकल्प लेने के बाद एक पात्र में गुरु के चरण रखकर दूध और जल से अभिषेक करना चाहिए। अब उसे साफ कपड़े से पोंछ कर उस पर चंदन, अक्षत और फूल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है।

भोग अर्पित करें
गुरु की पूजा के बाद फल, मिठाई या अन्य मिष्ठान का भोग अर्पित करना चाहिए। इसके बाद श्रद्धा से दक्षिणा अर्पित करें।

गुरु मंत्र का जाप
इस दिन आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार 11, 21, 51 या 108 बार गुरु से जुड़े किसी भी मंत्र का जाप कर सकते है, यह काफी शुभ माना जाता है। 

'ऊं गुरुवे नम:' और 'त्वमेव माता च पिता त्वमेव,त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव।त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव,त्वमेव सर्वं मम देवदेव॥

गुरु की आरती (बृहस्पति देव की आरती)
जय बृहस्पति देवा, ऊं जय बृहस्पति देवा ।

छिन छिन भोग लगा‌ऊं, कदली फल मेवा ॥

ऊं जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा ॥

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी ।

जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी ॥

ऊं जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा ॥

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता ।

सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता ॥

ऊं जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा ॥

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े ।

प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्घार खड़े ॥

ऊं जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा ॥

दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी ।

पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी ॥

ऊं जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा ॥

सकल मनोरथ दायक, सब संशय हारो ।

विषय विकार मिटा‌ओ, संतन सुखकारी ॥

ऊं जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा ॥

जो को‌ई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे ।

जेठानन्द आनन्दकर, सो निश्चय पावे ॥

ऊं जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा ॥

सब बोलो विष्णु भगवान की जय ।

बोलो बृहस्पतिदेव भगवान की जय ॥

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका का फील्डिंग कोच, जिसने भारत में कमाए पैसों से खोली दुकान, खेल चुका 163 मैच

श्रीलंका के इस पूर्व ऑलराउंडर ने मुरलीधरन और जयसूर्या जैसे दिग्गजों के दौरे में टीम में अपनी जगह बनाई. वो भले ही हमेशा प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे लेकिन जब भी मौके मिले, उन्होंने असर डाला. Fri, 07 Aug 2026 01:51:04 +0530

  Videos
See all

RSS Chief Mohan Bhagwat का Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर बड़ा बयान.. Amruta Fadnavis ने क्या कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T22:13:38+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | JPSC Paper Leak | हेमंत सोरेन के इस्तीफे पर अड़े छात्र ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T22:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers