Responsive Scrollable Menu

हर्षिता टूर डी फ्रांस में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय:UCI के टैलेंट प्रोग्राम में चुनी गईं, पिता राकेश जाखड़ ने ट्रेनिंग दी

टूर डी फ्रांस फेम्स 2026 में राजस्थान की 19 साल की साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ ने इतिहास रच दिया है। वह इस प्रतिष्ठित रेस में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। हर्षिता ने रविवार को स्विट्जरलैंड के एग्ल में स्टेज टू की शुरुआत के दौरान साइकिलिस्टों के एक समूह का नेतृत्व किया। ओलंपिक्स डॉट कॉम के अनुसार हर्षिता को यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनल (UCI) वर्ल्ड साइकिलिंग टैलेंट प्रोग्राम के लिए चुना गया था। इस प्रोग्राम में दुनिया भर के आठ साइकिलिस्ट शामिल थे, जिन्हें एलीट साइकिलिंग प्रतियोगिता का अनुभव देने के लिए चुना गया था। अफगानिस्तान और इथियोपिया के साइकिलिस्ट भी रहे शामिल हर्षिता के साथ इस समूह में अफगानिस्तान, अल्जीरिया, चिली, इथियोपिया, नामीबिया और युगांडा के साइकिलिस्ट भी शामिल थे। इन सभी ने प्रोफेशनल पेलेटन के शुरू होने से पहले 4.5 किलोमीटर की न्यूट्रलाइज्ड राइड पूरी की। टूर डी फ्रांस महिलाओं की सालाना रोड साइकिलिंग स्टेज रेस है। यह UCI विमेंस वर्ल्ड टूर कैलेंडर का सबसे बड़ा और लंबा इवेंट है। इस साल यह रेस 1 अगस्त को लुसाने से शुरू हुई है और 9 अगस्त को नीस में समाप्त होगी। UCI अध्यक्ष ने की हर्षिता की तारीफ UCI के अध्यक्ष डेविड लैपार्टिएंट ने भारतीय साइकिलिस्ट की भागीदारी का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर्षिता भविष्य में टूर डी फ्रांस फेम्स में मुख्य प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगी। लैपार्टिएंट ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारत की प्रतिभाशाली हर्षिता जाखड़ उनके प्रतिष्ठित UCI वर्ल्ड साइकिलिंग टैलेंट प्रोग्राम का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि हर्षिता को इस रेस का अनुभव पसंद आएगा और वह जल्द ही मुख्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वापस आएंगी। पटियाला में पिता से ले रही हैं ट्रेनिंग हर्षिता का ट्रेनिंग बेस पटियाला में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है। वह अपने पिता और पूर्व साइकिलिस्ट राकेश जाखड़ की देखरेख में ट्रेनिंग करती हैं। उनके पिता राकेश जाखड़ 2010 नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा ले चुके हैं। हर्षिता ने 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा, उन्होंने 2024 एशियन जूनियर साइकिलिंग चैंपियनशिप में एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किए हैं।

Continue reading on the app

Kanwar Yatra 2026: 30 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, जानें Sawan Shivratri और जलाभिषेक की Date

हर साल लाखों की संख्या में शिव भक्त कांवड़ यात्रा का इंतजार करते हैं। इस बार 30 जुलाई 2026 से सावन माह और कांवड़ यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। सावन का महीना आते ही हर ओर 'बोल बम' और 'हर हर महादेव' के जयकारे सुनने को मिलते हैं। लाखों की संख्या में कांवड़िए गंगा का पवित्र जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कांवड़ यात्रा की शुरूआत, जलाभिषेक और सावन शिवरात्रि के बारे में बताने जा रहे हैं।

कांवड़ यात्रा 2026

इस बार 30 जुलाई 2026 से कांवड़ यात्रा की शुरूआत हो रही है। इस दिन से सावन की भी शुरूआत मानी जा रही है। इस दौरान लाखों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य गंगा घाटों से गंगाजल लेकर अपने स्थानीय शिव मंदिरों की ओर पैदल यात्रा करते हैं। इस दौरान पूरे रास्ते सेवा, भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिलता है।

जलाभिषेक और सावन शिवरात्रि की डेट

वहीं 11 अगस्त 2026 को कांवड़ यात्रा की समाप्ति होगी। इसी दिन सावन शिवरात्रि भी मनाई जाएगी। कावड़िए अपनी यात्रा को पूरा करके सावन शिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि सावन शिवरात्रि को भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

कांवड़ यात्रा का महत्व

कांवड़ यात्रा को भगवान शिव की भक्ति से जुड़ी सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक माना जाता है। इस दौरान कांवड़िए गंगा का जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान भक्त सादा जीवन अपनाते हैं और श्रद्धा के साथ महादेव का नाम लेकर आगे बढ़ते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट की दुनिया के 4 बड़े क्रिकेटर्स, जिनका करियर शराब और नशे की भेंट चढ़ गया, एक तो सचिन से भी ज्यादा टैलेंटेड था

4 famous cricketers whose career ruined by bad habits: क्रिकेट को जेंटलमैन का खेल माना जाता है. जहां टैलेंट के साथ अनुशासन काफी मायने रखता है. हालांकि, विनोद कांबली, एंड्रयू साइमंड्स, जेसी राइडर और जेम्स फॉकनर जैसे कई सुपरस्टार खिलाड़ियों का करियर शराब की लत और अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ गया. रातों-रात मिली शोहरत और ग्लैमर को न संभाल पाने के कारण ये खिलाड़ी नशे के अंधकार में भटक गए. मैदान पर रिकॉर्ड बनाने की क्षमता रखने वाले ये दिग्गज अपनी गलत आदतों के कारण समय से पहले ही नेशनल टीमों से बाहर हो गए. Wed, 5 Aug 2026 15:38:11 +0530

  Videos
See all

Article 370 की बरसी पर कांग्रेस का हल्ला बोल! कांग्रेस ने क्यों मनाया Black Day? Jammu Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:41:43+00:00

Shamali Encounter Live: 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर | Furkan Gangster Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:47:11+00:00

Shamali Encounter: 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर | Furkan Gangster Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:45:02+00:00

CM Hemant Soren | Jharkhand Student Protest: "मैं सीना चीरकर तो नहीं दिखा सकता" | #short #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:41:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers