Responsive Scrollable Menu

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे से नाथन एलिस बाहर:चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे; जोएल डेविस भी दौरे से बाहर

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस के बाएं हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। इसके कारण वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे से बाहर हो गए हैं। वे आगे की जांच और रिहैब के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर जोएल डेविस भी चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरा बीच में छोड़ेंगे। उन्हें दूसरे वनडे में सब्सटीट्यूट फील्डिंग के दौरान दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। डेविस ने इस दौरे पर कोई मैच नहीं खेला। साउथ अफ्रीका तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। दूसरे वनडे में 4 ओवर ही कर सके एलिस जोहान्सबर्ग में रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में एलिस ने सिर्फ 4 ओवर गेंदबाजी की। इसके बाद उन्हें साइड में दर्द हुआ। वे अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके। एलिस की चोट से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा नुकसान हुआ। साउथ अफ्रीका ने 365/9 का स्कोर बनाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 333 रन पर ऑलआउट हो गया। साउथ अफ्रीका ने 32 रन से मैच जीता और सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस साल वनडे में एलिस के 22 विकेट एलिस इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों में रहे हैं। उन्होंने इस साल वनडे में 22 विकेट लिए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, इस साल वनडे में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ दो गेंदबाजों ने लिए हैं। अब एलिस के पास अगले अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले छह सप्ताह से ज्यादा का समय है। ऑस्ट्रेलिया की अगली व्हाइट-बॉल सीरीज नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होगी। तीसरे वनडे में कमिंस की वापसी संभव सीरीज का तीसरा वनडे 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा। शुरुआती दो मैच नहीं खेलने वाले कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो सकती है। दूसरे वनडे में आराम करने वाले मिचेल स्टार्क भी लौट सकते हैं। वहीं, पहले दोनों वनडे खेलने वाले जोश हेजलवुड को आराम दिया जा सकता है। जेवियर बार्टलेट के टीम में बने रहने की संभावना है। डेविस को दौरे पर मैच खेलने का मौका नहीं मिला जोएल डेविस को ऑस्ट्रेलिया की टीम में दूसरे स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर शामिल किया गया था। उन्हें अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जोहान्सबर्ग वनडे में वे सब्सटीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे। इसी दौरान उनकी दाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया। अब वे ऑस्ट्रेलिया लौटकर रिहैब करेंगे। इसके बाद न्यू साउथ वेल्स के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी चोटिल ऑस्ट्रेलिया के लिए इस दौरे पर चोटों की समस्या बनी हुई है। तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हुए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी पहले वनडे में उंगली में फ्रैक्चर के कारण बाकी वनडे से बाहर हो चुके हैं। उनकी 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी पर अभी फैसला नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया-ए टीम में भी बदलाव भारत दौरे पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया-ए टीम में भी बदलाव किए गए हैं। ब्रेंडन डॉगेट, फर्गस ओ'नील और कैंपबेल केलावे शेफील्ड शील्ड सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे। उनकी जगह सैम हार्पर, जाय रिचर्डसन और लियम हैचर पुडुचेरी में मंगलवार से शुरू होने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रिले मेरेडिथ और विल सदरलैंड को भी ऑस्ट्रेलिया-ए टीम में शामिल किया गया है। वे जैक एडवर्ड्स और एरॉन हार्डी की जगह लेंगे। हार्डी मामूली घुटने की चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए हैं। ---------------------------------------------- दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराया:दूसरे वनडे में मिलर ने 142 रन की पारी खेली, कप्तान बावुमा ने 103 रन बनाए साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 32 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। तीसरा वनडे 30 सितंबर को सेनवेस पार्क में खेला जाएगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

आपके नाम का SIM कोई और तो नहीं चला रहा, करें चेक, वरना जुर्माना ऐसा जो घर बिकवा दे

दुकानदार को आधार कार्ड की फोटोकॉपी देकर बेफिक्र हो जाने का जमाना अब गया. समय-समय पर 'संचार साथी' पर चेक करते रहिए कि आपके नाम पर कोई और तो सिम नहीं चला रहा. आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको 50 लाख के जुर्माने या हवालात की हवा खिला सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में 5वीं बार गोल्ड जीतने के बाद पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा?

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को पांच- एक से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने पांचवीं बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा, पढ़िए। Sun, 04 Oct 2026 23:11:37 +0530

  Videos
See all

Houthis Attack on Saudi Arabia: हूतियों ने अचानक खाड़ी में क्या कर दिया? | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T17:45:27+00:00

Congress Vs Gyanesh Kumar: ECI विवाद के बीच Rahul Gandhi पर क्यों बरसे Shahnawaz Hussain? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T17:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers