Responsive Scrollable Menu

परिणीति चोपड़ा बोलीं- सुशांत मेरे चीयरलीडर थे:मुझे नेशनल अवॉर्ड मिला तो खुशी से चिल्लाने लगे; हम इकोनॉमिक्स और तारों पर बातें करते थे

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने दिवंगत को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। जूम को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने साल 2013 की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग के दिनों का एक भावुक वाकया शेयर किया। परिणीति ने बताया कि जब उनकी पहली फिल्म 'इश्कजादे' के लिए नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हुई थी, तब सुशांत खुशी के मारे स्विमिंग पूल की कुर्सियों पर चढ़कर चिल्लाने लगे थे। परिणीति ने सुशांत को अपना सच्चा दोस्त और सबसे बड़ा चीयरलीडर बताया। 'पूल चेयर पर खड़े होकर चिल्लाए थे' परिणीति ने बताया कि फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग के दौरान एक दिन काम से छुट्टी थी। वे सुशांत सिंह राजपूत और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ होटल के स्विमिंग पूल के पास बैठे थे। तभी परिणीति के फोन पर फिल्ममेकर करन जौहर का 'मुबारक हो' मैसेज आया। परिणीति समझ नहीं पाईं कि बधाई किसलिए है, लेकिन सुशांत तुरंत वजह पता करने में जुट गए। जैसे ही पता चला कि परिणीति को 'इश्कजादे' के लिए नेशनल अवॉर्ड (स्पेशल मेंशन) मिला है, सुशांत बेहद खुश हो गए। वे पूल डेक की कुर्सियों पर चढ़ गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि 'मैं नेशनल अवॉर्ड विनर के साथ काम कर रहा हूं'। परिणीति रोने लगीं और सुशांत ने उन्हें गले लगा लिया। यह देखकर ऋषि कपूर ने हंसते हुए दोनों से कहा था कि तुम दोनों पागल हो गए हो। 'हम दोनों के बीच इकोनॉमिक्स और साइंस पर बात होती थी' अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए परिणीति ने बताया कि सुशांत सिर्फ उनके को-स्टार नहीं, बल्कि एक बहुत अच्छे दोस्त थे। फिल्मों में आने से पहले परिणीति बैंकर थीं, जबकि सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। परिणीति के मुताबिक, पढ़ाई-लिखाई का बैकग्राउंड होने की वजह से वे दोनों सेट पर फिल्मों के अलावा इकोनॉमिक्स, तारों और साइंस जैसे गंभीर विषयों पर काफी बातें करते थे। परिणीति ने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे की सोच को बहुत अच्छी तरह समझते थे। वे होमी अदजानिया के निर्देशन में एक और फिल्म साथ करने वाले थे, लेकिन वह प्रोजेक्ट नहीं बन पाया। 2013 में आई थी ‘शुद्ध देसी रोमांस’ सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' साल 2013 में रिलीज हुई थी। मनीष शर्मा के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं। लिव-इन रिलेशनशिप और शादी के डर पर आधारित यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भारत में सफल रही थी। इस फिल्म को साल 2013 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में भी दिखाया गया था। जून, 2020 में हुई सुशांत की मौत सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन बाद में परिवार की शिकायत, मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से मामले की जांच को CBI को सौंपी गई। CBI की क्लोजर रिपोर्ट में मौत की असल वजह सुसाइड ही बताई गई है। इस केस में CBI ने 6 अगस्त 2020 को FIR दर्ज की थी। 4 साल 6 महीने 15 दिन बाद CBI ने मार्च 2025 में फाइनल क्लोजर रिपोर्ट फाइल की, जिसमें कहा गया कि आत्महत्या के लिए सुशांत को उकसाने का कोई सबूत नहीं मिला है। रिया चक्रवर्ती और अन्य को मामले में क्लीनचिट दी गई। ये खबर भी पढ़ें पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर के पोस्टमार्टम से जुड़ा बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के समय सुशांत के पैर की हड्डी टूटी हुई, आंख के पास चोट के निशान थे और गले में स्टन गन के भी निशान बने हुए थे। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

रेप के आरोपी अभिषेक पोरेल की बंगाल टीम में वापसी:असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे; 11 दिन पहले जमानत मिली थी

रेप के आरोपी IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की बंगाल की सीनियर टीम में वापसी हो गई है। उन्हें कोर्ट से जमानत मिलने के 11 दिन बाद असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए टीम में चुना गया है। बंगाल की टीम 2 अक्टूबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। यह मुकाबला रणजी ट्रॉफी की तैयारी के लिए रखा गया है। 30 जून को एक मेडिकल छात्रा ने पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पोरेल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। कोर्ट ने 18 सितंबर को उन्हें जमानत दी थी। पहले संभावितों में नहीं थे अभिषेक, कल टीम रवाना होगी अभिषेक पोरेल 2026-27 होम सीजन के लिए जारी बंगाल के सीनियर टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं थे। बंगाल की टीम 30 सितंबर को कोलकाता से गुवाहाटी रवाना होगी। बंगाल का रणजी ट्रॉफी अभियान 11 अक्टूबर से शुरू होगा। टीम का पहला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ कल्याणी में होगा।हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि अभिषेक को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा या नहीं। क्या है पूरा मामला अभिषेक पोरेल पर एक कॉलेज छात्रा ने रेप, शादी का वादा कर यौन संबंध बनाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगाए थे। गिरफ्तारी के बाद वे करीब 36 दिन जेल में रहे। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। अभिषेक से पहले यश दयाल, शिवालिक शर्मा और विपराज निगम जैसे क्रिकेटर्स पर भी रेप के आरोप लगे हैं। इन पर BCCI ने खिलाड़ियों को अनुशासित रहने की हिदायत दी है। अभिषेक ने IPL 2026 के बाद से कॉम्पिटेटिव क्रिकेट नहीं खेला पोरेल ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ चार मैच खेले थे। इसके बाद से उन्होंने कोई कॉम्पिटेटिव क्रिकेट नहीं खेला है। असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच उनके लिए लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी का मौका होगा। -------------------------------------- इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार:मेडिकल छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी मंगलवार को कोलकाता में हुई। यह मामला एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें पोरेल पर रेप, धमकी और अन्य आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने जून में शिकायत दर्ज कराई थी। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब कब और कहां होंगे एक्शन में, जानें किस टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे

Virat Kohli & Rohit Sharma Next ODI Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा न्यूजीलैंड दौरे पर रनों की बारिश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर 2026 से पांच मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके मुकाबले ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई में होंगे. साल 2027 के विश्व कप से पहले इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार फॉर्म और कीवी सरजमीं पर उनका बेहतरीन रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है. Sun, 4 Oct 2026 09:54:20 +0530

  Videos
See all

CM हिमंत के साथ हुआ कुछ ऐसा, महिला ने किया Kiss! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T06:32:59+00:00

Asian Games Gold के बाद बेंगलुरु पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T06:35:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers