Responsive Scrollable Menu

हमने नेशनल एंथम प्ले कराया, पूरा देश गर्व करेगा:एशियाड में रिले दौड़ जीतने वाली टीम बोली- सिर्फ गोल्ड टारगेट था

भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस 4x400 मीटर में गोल्ड जीता। किरण पाहल, पूवम्मा माचेत्तिरा, प्राची चौधरी और वित्या रामराज ने रिले रेस 3 मिनट 29.69 सेकेंड में पूरी करके मेडल अपने नाम किया। यह भारत के सात दिन के एथलेटिक्स अभियान में पहला गोल्ड था। गोल्ड जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने कहा कि हमारा टारगेट सिर्फ गोल्ड ही था। हमने नेशनल एंथम प्ले कराया। पूरा देश इस पर गर्व करेगा। आखिरी लेग में सलवा का दबाव, वित्या ने नहीं छोड़ी बढ़त बहरीन की टीम में ओलिंपिक मेडलिस्ट सलवा ईद नासेर थीं। आखिरी 400 मीटर में उन्होंने तेजी से अंतर कम किया, लेकिन वित्या ने दबाव के बावजूद भारत की बढ़त कायम रखी। अब पार्टी, फिर मॉल में फोटो गोल्ड जीतने के तुरंत बाद टीम ने सेलिब्रेशन का प्लान भी बना लिया। उन्होंने कहा- पार्टी जरूर होगी। हमने सब कुछ प्लान कर रखा है। हम मॉल जाएंगे, तस्वीरें क्लिक करेंगे और एंजॉय करेंगे। मेकअप को लेकर भी टीम में मजाक हुआ। एक खिलाड़ी ने कहा, अब हमें जाकर मेकअप करना है। इसके बाद टीम की एक खिलाड़ी के बारे में मजाक करते हुए कहा गया कि उसका मुख्य काम मेकअप करना है और वह सब कुछ करेगी। 6वीं बार भारत का महिला 4x400 में गोल्ड यह एशियन गेम्स में भारत का महिला 4x400 मीटर रिले का छठा गोल्ड है। 2018 जकार्ता के बाद इस इवेंट में पहला। भारत ने 2002 बुसान से 2018 जकार्ता तक लगातार पांच एशियन गेम्स में यह खिताब जीता था। 2023 हांगझोउ में भारतीय टीम रनर-अप रही थी। इस जीत में पूवम्मा माचेत्तिरा का खास रिकॉर्ड भी रहा। वह 2014 इंचियोन और 2018 जकार्ता में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। यानी वह तीन एशियन गेम्स में महिला 4x400 मीटर रिले का गोल्ड जीतने वाली टीमों में शामिल रहीं। वित्या के लिए तीसरा मेडल, एक दिन पहले तोड़ा था रिकॉर्ड विथ्या रामराज ने एक दिन पहले महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था और उस इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। वह भारत की सिल्वर जीतने वाली मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम का भी हिस्सा थीं। महिला 4x400 का गोल्ड उनका एशियन गेम्स का तीसरा मेडल रहा। ----------------- एशियन गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत को एशियन गेम्स में छठा गोल्ड 4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में सोना जीता, गुलवीर की हैट्रिक; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल भारत ने एशियन गेम्स के 4x400 मीटर महिला रिले रेस में गोल्ड जीत लिया है। टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत को 6 गोल्ड मिल गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

विमेंस टेस्ट- इंडिया-A ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 351/9 बनाए:तनीषा के 92 रन बनाए, निकी और शुभा की फिफ्टी; मिल्स-नॉट को 3-3 विकेट

इंडिया-A ने विमेंस अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 351/9 रन बनाए। मोहाली में तनीषा सिंह ने 92 रन बनाए। निकी प्रसाद ने नाबाद 78 रन की पारी खेली। शुभा सतीश ने 59 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए चार्ली नॉट और लिली मिल्स ने 3-3 विकेट लिए। शुभा-प्रिया ने दिलाई बेहतरीन शुरुआत भारत A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभा सतीश और प्रिया पूनिया की 102 रन की ओपनिंग साझेदारी से अच्छी शुरुआत की। दोनों ने 27 ओवर में यह साझेदारी की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया A ने तेजी से वापसी की। मैरी इलिंगवर्थ ने प्रिया पूनिया को 46 रन पर कैच आउट कराया। इसके बाद ऑफ स्पिनर लिली मिल्स ने तीन विकेट लेकर भारत को 102/0 से 120/4 कर दिया। मिल्स ने कप्तान यास्तिका भाटिया को 5 रन पर स्टंप कराया। दो गेंद बाद शुभा सतीश को LBW किया और अगले ओवर में तेजल हसबनिस को भी पवेलियन भेज दिया। तनीषा और अनुष्का ने पारी संभाली चार विकेट जल्दी गिरने के बाद अनुष्का शर्मा और तनीषा सिंह ने 82 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। अनुष्का 44 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद तनीषा और निकी प्रसाद ने मोर्चा संभाला और छठे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। तनीषा शतक से सिर्फ 8 रन दूर थीं, तभी टेस फ्लिंटॉफ ने उन्हें LBW कर दिया। इसके बाद भारत ने 13 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए। चार्ली नॉट ने एक ही ओवर में सयाली सतघरे और शबनम शकील को आउट किया, जबकि बाद में वैष्णवी शर्मा को 6 रन पर LBW किया। निकी प्रसाद ने संभाला मोर्चा एक छोर पर निकी प्रसाद नाबाद 78 रन बनाकर डटी रहीं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत को 350 रन के पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया A की ओर से लिली मिल्स और चार्ली नॉट ने 3-3 विकेट लिए। फ्लिंटॉफ, इलिंगवर्थ और फ्रैंकी निकोलिन को 1-1 विकेट मिला। ------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली ने पहली बार एक इनिंग में 9 सिक्स लगाए:सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, भारत में 42वां शतक लगाया भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 139 रन की पारी खेली। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान पंचायत चुनाव पर बड़ी खबर! | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T20:00:31+00:00

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T19:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers