Responsive Scrollable Menu

इंडिया-A के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वापसी:दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में सैम हार्पर ने शतक लगाया; नचिकेत और मुलानी को 3-3 विकेट

इंडिया-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-A ने वापसी कर ली है। पुडुचेरी में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया A ने 7 विकेट पर 282 रन बनाए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 104 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम हार्पर ने नाबाद 101 रन की पारी खेलकर टीम को संभाल लिया। भारत के नचिकेत भूटे और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट लिए। भारत A की बेहतरीन शुरुआत ऑस्ट्रेलिया A ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन विदर्भ के तेज गेंदबाज नचिकेत भूटे और मुंबई के बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने 16 रन पर ही 3 विकेट गिरा दिए। इसके बाद नाथन मैकस्वीनी और जेसन सांघा ने चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। सांघा 46 रन बनाकर मुलानी की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद मैकस्वीनी भी 34 रन पर पवेलियन लौट गए और ऑस्ट्रेलिया A का स्कोर 104/5 हो गया। हार्पर ने संभाली पारी 104/5 के बाद हार्पर ने पारी को संभाला। लियाम स्कॉट ने 82 गेंदों पर 34 और टॉड मर्फी ने 91 गेंदों पर 33 रन बनाए। दोनों के साथ साझेदारियों ने हार्पर को क्रीज पर टिकने का मौका दिया। हार्पर ने पहले लियाम स्कॉट के साथ छठे विकेट के लिए 84 रन और फिर टॉड मर्फी के साथ सातवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने तक हार्पर 146 गेंदों में अपना छठा फर्स्ट-क्लास शतक पूरा कर चुके थे। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। हार्पर ने स्पिनरों के खिलाफ पैरों का इस्तेमाल करते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 65 गेंदों में अर्धशतक और 146 गेंदों में शतक पूरा किया। भारत की गेंदबाजी में नो-बॉल की चिंता भारत A के लिए विकेट मिलने के बावजूद नो-बॉल चिंता का कारण रही। भूटे ने 7 नो-बॉल फेंकी, जबकि मुलानी ने 28 ओवर में 14 नो-बॉल कराईं। पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भी मुलानी ने 34.1 ओवर में 9 नो-बॉल फेंकी थीं। हालांकि उस मैच में उन्होंने 7 विकेट लेकर 124 रन दिए थे। ------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान में एशियन गेम्स का फाइनल संभव, दोनों टीमें मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंची; बारिश के कारण दोनों के मैच रद्द एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

मोहित शर्मा CSK के नए बॉलिंग कोच बनेंगे:2025 में आखिरी IPL मैच खेला, दिसंबर में लिया था क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के नए बॉलिंग कोच होंगे। वे साउथ अफ्रीका के एरिक सिमंस की जगह लेंगे। मोहित हेड कोच जहीर खान के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होने वाले पहले सदस्य होंगे। CSK के लिए 4 सीजन खेले मोहित शर्मा CSK के लिए चार IPL सीजन खेल चुके हैं। CSK के लिए उन्होंने IPL में 48 मैच खेले, जबकि अब खत्म हो चुकी चैंपियंस लीग टी-20 में भी टीम की ओर से 10 मुकाबले खेले। उन्होंने IPL करियर की शुरुआत 2013 में CSK के साथ की थी। 2014 में उन्होंने 16 मैचों में 23 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती। 2013 के अपने पहले IPL सीजन में भी उन्होंने 15 मैचों में 20 विकेट लिए थे। बाद में वह पंजाब, दिल्ली और गुजरात के लिए भी खेले। IPL 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए 14 मैचों में 27 विकेट लेकर उन्होंने शानदार वापसी की थी। वह उस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज से सिर्फ एक विकेट पीछे रहे थे। 2025 में खेला था आखिरी IPL 38 साल के मोहित शर्मा ने IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना आखिरी IPL सीजन खेला था। उनका आखिरी मुकाबला 24 मई 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ जयपुर में था। दिल्ली ने यह मैच 6 विकेट से जीता था। मोहित ने उस मुकाबले में 4 ओवर में 47 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। पिछले साल लिया था सभी फॉर्मेट से संन्यास 2011 में फर्स्ट क्लास डेब्यू मोहित ने बतौर खिलाड़ी करीब 14 साल का प्रोफेशनल करियर पूरा किया। हरियाणा के लिए 2011 में फर्स्ट-क्लास डेब्यू से शुरू हुआ सफर भारत, CSK और दूसरी IPL टीमों तक पहुंचा। CSK के लिए यह बदलाव इसलिए भी अहम है क्योंकि टीम ने 2027 सीजन से पहले जहीर खान को नया हेड कोच बनाया है। टीम 2023 के बाद लगातार तीन सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है और इसी के बाद लंबे समय तक हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने का फैसला हुआ। ----------- चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स का कोच बदला 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच बदला गया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को नया कोच बनाया है। वे स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जो 2009 से 2026 तक टीम के हेड कोच रहे। फ्लेमिंग का CSK से जुड़ाव 2008 में खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Benjamin Netanyahu Speaks To Smit Machchhar: Israel के PM ने कैप्टन स्मित से Video Call पर की बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T18:33:06+00:00

Breaking News: Ludo खेलते-खेलते हुआ विवाद, कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दोस्त को मार डाला | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T18:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers