तो दुनिया में यह गलत संदेश जाता कि...; दामाद स्मित मच्छार की बहादुरी पर क्या बोले उनके ससुर
पीएम मोदी ने UAE के अस्पताल में भर्ती मच्छार से शुक्रवार को बात की और उन्हें विस्तार से बताते हुए कहा कि जब भी वह संकट में होते हैं, तो वह 'हनुमान चालीसा' का पाठ करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं घायल हालत में फर्श पर था। मेरे अंदर जितनी भी ताकत बची थी, मैंने सही कदम उठाया और विमान को सुरक्षित बचा लिया।'
Sports Bikes: बजाज पल्सर NS400Z एडवांस फीचर्स के साथ अपडेट, जानें कीमत
Sports Bikes: बजाज पल्सर NS400Z को कंपनी ने नए 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ अपडेट किया है। इस बदलाव के बाद बाइक में पहले के मुकाबले ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें गूगल मैप्स नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और चार राइडिंग मोड्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, बाइक में 349cc का इंजन दिया गया है, जो 40PS की पावर जनरेट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी।
कितनी है बजाज पल्सर NS400Z की कीमत?
बजाज ऑटो की पल्सर सीरीज भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। इस सीरीज में NS400Z को परफॉर्मेंस पसंद करने वाले राइडर्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने पहले इस बाइक को 350cc इंजन के साथ अपडेट किया था और अब इसके टेक्नोलॉजी पैकेज में भी बदलाव किया है।
नए TFT वेरिएंट में पुराने LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह 5-इंच का आधुनिक डिस्प्ले दिया गया है। बजाज पल्सर NS400Z के नए TFT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये है।
नए TFT डिस्प्ले में मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स
बजाज ने अपनी कई बाइक्स में पुराने LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह 5-इंच का TFT डिस्प्ले देना शुरू किया है। अब पल्सर NS400Z में भी यही अपडेट देखने को मिलता है। नए डिस्प्ले में ब्लूटूथ और वाई-फाई के जरिए स्मार्टफोन कनेक्ट करने की सुविधा दी गई है।
इसके अलावा, इसमें वायरलेस गूगल मैप्स नेविगेशन का सपोर्ट मिलता है। इससे राइडर बाइक की स्क्रीन पर ही रास्ते की जानकारी देख सकते हैं। खास बात यह है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन कनेक्ट होने पर गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते समय फोन की स्क्रीन बंद रखी जा सकती है। इससे राइडिंग के दौरान स्मार्टफोन पर निर्भरता कम होती है।
चार राइडिंग मोड्स और कई एडवांस फीचर्स
नए TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ बजाज पल्सर NS400Z में कई उपयोगी फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें म्यूजिक कंट्रोल, डॉक्यूमेंट स्टोरेज और लैप टाइमर की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, राइडर अपनी जरूरत और सड़क की स्थिति के अनुसार रोड, रेन, स्पोर्ट और ऑफ-रोड मोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नए डिस्प्ले को आसानी से ऑपरेट करने के लिए बाइक में अपडेटेड स्विचगियर भी दिया गया है। अन्य फीचर्स में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, पैनिक ब्रेक अलर्ट, ऑल-LED लाइटिंग, USD फ्रंट फोर्क्स, सिंटर्ड ब्रेक पैड्स और एडजस्टेबल लीवर्स शामिल हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस की जानकारी
बजाज पल्सर NS400Z में 349cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 4-वॉल्व और DOHC सेटअप के साथ आता है। यह इंजन 9,000rpm पर 40PS की अधिकतम पावर और 7,500rpm पर 33Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके साथ स्लिपर क्लच, क्विक शिफ्टर और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल भी मिलता है। नए TFT डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स के जुड़ने से बजाज पल्सर NS400Z का टेक्नोलॉजी पैकेज पहले से अपडेट हो गया है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi










