धनबाद पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बिछाया जाल, 11 गिरफ्तार; 2.85 लाख रुपये और साइबर फ्रॉड की डायरी बरामद
ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत धनबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. 2.85 लाख नकद, 19 मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं.
The post धनबाद पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बिछाया जाल, 11 गिरफ्तार; 2.85 लाख रुपये और साइबर फ्रॉड की डायरी बरामद appeared first on Prabhat Khabar.
Kolkata में रियल एस्टेट पर भू-माफिया का कब्जा, वित्त मंत्री ने संगठित कंपनियों से मांगी मदद
कोलकाता, दो अक्टूबर पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कोलकाता का रियल एस्टेट कारोबार राजनीतिक रसूख वाले भू-माफियाओं के हाथों में चला गया है। उन्होंने साथ ही संगठित रियल एस्टेट कंपनियों से राज्य में बड़ी परियोजनाएं स्थापित करने का आग्रह किया। रियल एस्टेट कंपनियों के संगठन क्रेडाई द्वारा यहां आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से नियमन और जवाबदेही की भी मांग की।
मंत्री ने नगर भूमि (अधिकतम सीमा एवं विनियमन) अधिनियम, 1976 जैसे कुछ कानूनों को खत्म करने की जरूरत पर बल दिया, जिन्हें उन्होंने विकास में बाधा करार दिया। उन्होंने कहा, कोलकाता में रियल एस्टेट कारोबार एक घोटाला रहा है और मैं यह शब्द जानबूझकर चुन रहा हूं क्योंकि इसे राजनीतिक पहुंच वाले भू-माफियाओं के हाथों में छोड़ दिया गया है, जिन्होंने लोगों को चूना लगाकर अकूत संपत्ति बनाई है। दासगुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान कहा, हमें पश्चिम बंगाल और कोलकाता में संगठित क्षेत्र को लाने की जरूरत है ताकि इसमें एक हद तक व्यवस्था, नियमन और जवाबदेही लाई जा सके।
यही कारण है कि मुझे लगता है कि आप सभी की आवश्यकता है क्योंकि आप संगठित शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










