पार्टी में कश्मीरा शाह और सुनीता की दिखी खास बॉन्डिंग, कृष्णा अभिषेक की पत्नी को बताया- 'पावरफुल बहू'
Sunita Ahuja-Kashmera Shah: सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) और कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) को हाल ही में मुंबई में एक पार्टी में साथ देखा गया, जहां दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए. इतना ही नहीं दोनों की शानदार बॉन्डिंग भी दिखाई दी. वहीं, कश्मीरा को सुनीता ने 'पावरफुल बहू' बताया. लेकिन इस पार्टी ने सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का तब खींचा जब यहां पर गोविंदा नहीं नजर आए. जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया. वहीं, इस मुद्दे पर परिवार ने पैपराजी के सवालों पर चुप्पी साधे रखी. दूसरी तरफ इस फैमिली टेंशन के बीच कश्मीरा खुलकर अपनी मामी सुनीता आहूजा का सपोर्ट करती नजर आईं.
सुनीता ने कश्मीरा का बताया पावरफुल बहू
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पैपराज़ी से बातचीत करते हुए कश्मीरा ने कहा, 'आप लोग पावर कपल बोलते हैं ना, हम हैं पावर कपल.' इसके साथ ही सुनीता कश्मीरा को 'हमारी पावरफुल बहू' कहती हैं. कश्मीरा ने उन्हें चूमा और सुनीता ने जवाब दिया, 'मैंने सब कुछ आपसे ही सीखा है.' इस समय सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग लोगों का ध्यान खींच रही है.
एशियन गेम्स 2026 : भारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में शामिल नहीं होंगे मोहसिन नकवी, एसीसी ने दी जानकारी
एशियन गेम्स 2026 : भारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में शामिल नहीं होंगे मोहसिन नकवी, एसीसी ने दी जानकारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama










