एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, गोल्ड मेडल भारत के नाम किया, चीन को हराकर 44 साल बाद जीता सोना
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में आज 44 साल का इन्तजार ख़त्म कर दिया है, भारत की लड़कियों ने मात्र एक गोल किया और वाही निर्णायक साबित हुआ, दोनों तरफ से आक्रामक हॉकी देखने को मिली लेकिन भारत की रक्षा पंक्ति ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए चीन को कोई मौका नहीं दिया और उसे शिकस्त देकर गोल्ड मेडल भारत एक नाम कर दिया , इस जीत के साथ ही भारत 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलम्पिक गेम्स के लिये भी क्वालीफाई कर लिया।
भारत की लड़कियां आज गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से ही मैदान में उतरी थी ये उन्होंने गेम शुरू होते ही जाता दिया था, टीम ने शुरुआत से चीन पर मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी हालाँकि खेल के 6 वें मिनट में ही भारत की बलजीत कौर को ग्रीन कार्ड मिला लेकिन टीम ने हौसला नहीं खोया और हमले जारी रखे, खेल के 10 वें मिनट में भारत की अनुभवी खिलाड़ी लालरेमसियामी ने एक शानदार फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। हालाँकि भारत को इसक एकुच देर बाद एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इसे गोल में बदलने में कामयाब नहीं हो सकी।
भारत ने चीन के हर हमले को नाकामयाब किया
पहले क्वार्टर के अंत तक स्कोर भारत के पक्ष में 1-0 था, दूसरा क्वार्टर शुरू हुआ तो चीन एन हमले तेज करना शुरू कर दिए इसी दौरान चीन को एक पेनल्टी कॉर्नर की मदद से स्कोर बराबर करने का मौका मिला लेकिन भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया के बेहेतरीन बचाव ने चीन की उम्मीद पर पानी फेर दिया , इसके बाद चीन एक कई हमले किये लेकिन भारत की मजबूत रक्षापंक्ति ने उनके हर हमले को नाकाम कर दिया, भारत ने अपनी बढ़त को बरक़रार रखते हुए हाफ टाइम तक स्कोर को बराबर नहीं होने दिया।
भारत का एक मात्र गोल बना निर्णायक
तीसरे क्वार्टर में भी चीन ने आक्रामक खेल का परिचय दिया उसे इस दौरान दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इसे गोल में नहीं बदलने दिया इस तरह चीन ने फिर मौके गंवा दिए आखिरी क्वार्टर में जहाँ भारत की टीम ने बढ़त को बराबर नहीं होने दिया और चाइना को मिले मौकों को नाकाम कर दिया इस तरह मैच 1-0 से भारत की झोली में आ गया और भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया ।
हॉकी इंडिया ने प्राइज मनी की घोषणा की
इस जीत के साथ ही भारत ने एशियन गेम्स महिला हॉकी में 44 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया है भारत ने एशियन गेम्स महिला हॉकी का ये दूसरा गोल्ड मेडल जीतकर उम्मीदें बढ़ा दी है, इधर इस जीत से हॉकी इंडिया बहुत खुश है उसने विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 11-11 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को साढ़े पांच साढ़े पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।
???????????? ????????-???????????????? ???????????????? ???????? ????????????????, ???????????? ???????????????????????? ????????????????????'???? ???????????????? ???????? ???????????????????? ???????????????????? ???????????????? ???????????????? ????????????????????????????????????????! ????????????
A 1-0 victory over World No. 4 China in the final seals a historic gold medal for the Indian Women’s Team, securing… pic.twitter.com/ZiQP1PSYaD
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 2, 2026
????????????????????????????????, ????????????????????????????????! ????????????
Everybody knows say the Indian Women’s Team are CHAMPIONS! ????????
The gold is ours, and the celebrations are only getting started! ????????????#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/bwjLi9EhA6
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 2, 2026
???????????????????????????????????????????? ???????????? ???????????????????????? ????????????????????????????????????! ????????????
Hockey India honours the Indian Women’s Team and support staff following their historic Asian Games 2026 gold medal triumph. ????????
A fitting recognition for the hard work, dedication and relentless effort that… pic.twitter.com/gE4j2ngoWJ
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 2, 2026
इंदौर: मारपीट के बाद समझौते के लिए बुलाया, मौके पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में मारपीट के विवाद के बाद समझौते के लिए बुलाए गए युवकों के सामने पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया और मौके से वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी तथा पिस्तौल जब्त कर ली।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक समीर नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शाम करीब चार बजे उसके और सोहेल के साथ दानिश पठान, मोनू पठान, उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति ने मारपीट की थी।
इसके बाद आरोपियों ने विवाद सुलझाने और समझौता करने के लिए शाम करीब छह बजे ग्रीन पार्क के सामने बुलाया। आरोप है कि जब समीर और सोहेल वहां पहुंचे, तो दानिश पठान, मोनू पठान समेत चार लोग थार गाड़ी से मौके पर पहुंच गये। उनके पास पिस्तौल थी और समझौते की बातचीत के दौरान पिस्तौल निकालकर हवाई फायर कर दिया गया।
गनीमत रही कि हवाई फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। चंदन नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी और पिस्तौल भी जब्त कर ली है, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









