Responsive Scrollable Menu

174 लोगों को बचाने वाले पायलट को बॉलीवुड का सलाम:जावेद अख्तर बोले- स्मित को महावीर चक्र मिले; माधवन-देवरकोंडा समेत कई सेलेब्स ने की तारीफ

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले के बाद भी 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने मांग की है कि कैप्टन स्मित को देश का दूसरा सर्वोच्च सैन्य सम्मान 'महावीर चक्र' दिया जाना चाहिए। वहीं, परेश रावल, रवीना टंडन, रवि किशन, विजय देवरकोंडा और आर माधवन समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कैप्टन की हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ की है। जावेद अख्तर बोले- महावीर चक्र के हकदार हैं स्मित जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी अतुलनीय है। वे बिना किसी शक के महावीर चक्र जैसे बड़े सम्मान के हकदार हैं। जावेद अख्तर के अलावा शमिता शेट्टी और रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी कैप्टन स्मित के जज्बे की सराहना की है। परेश रावल ने दिया 'क्रांतिवीर' फिल्म का रेफरेंस अभिनेता परेश रावल ने कैप्टन के सरनेम 'मच्छार' पर चुटकी लेते हुए 1994 में आई अपनी मशहूर फिल्म 'क्रांतिवीर' का जिक्र किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें नाना पाटेकर का वह मशहूर डायलॉग याद आ रहा है- 'एक मच्छर आदमी को...!' वहीं, एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई पोस्ट शेयर करके कैप्टन स्मित को असली हीरो बताया। रवि किशन, आर माधवन और विजय देवरकोंडा की प्रतिक्रिया अभिनेता और सांसद रवि किशन ने लिखा कि कैप्टन स्मित मच्छार कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा और अदम्य साहस की मिसाल हैं। खुद गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी दूसरों की रक्षा करना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को शेयर किया। माधवन ने लिखा कि वे देश के इस सच्चे हीरो के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं। वहीं विजय देवरकोंडा ने लिखा कि कैप्टन ने जो किया वह अविश्वसनीय है। क्या हुआ था फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में फ्लाईदुबई का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान 174 यात्रियों को लेकर दुबई से तेल अवीव जा रहा था। जब प्लेन सऊदी अरब के ऊपर उड़ रहा था, तभी कॉकपिट में ओमानी को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया। बुरी तरह घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने अंदर आकर हमलावर को दबोच लिया। इसके बाद प्लेन को तबूक में सेफ लैंड कराया गया। PM मोदी ने भी की वीडियो कॉल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की और हाल-चाल जाना। पीएम ने X पर लिखा कि कैप्टन स्मित एक हीरो हैं। गंभीर खतरे और चोट के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों जिंदगियां बचीं और एक बड़ा हादसा टल गया। पूरे भारत को कैप्टन स्मित पर गर्व है। स्पाइसजेट में 11 साल पायलट रह चुके हैं कैप्टन स्मित फ्लाईदुबई से पहले स्मित ने 11 साल से ज्यादा समय तक स्पाइसजेट में काम किया। यहां उन्होंने 9500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी। इनमें 6400 घंटे से ज्यादा समय विमान के मुख्य पायलट यानी पायलट-इन-कमांड के तौर पर था। जून 2022 में उन्होंने फ्लाईदुबई जॉइन की थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें कॉमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर करीब 9750 घंटे उड़ान भरी है।

Continue reading on the app

गांधी जयंती “ड्राई डे” पर आबकारी विभाग का एक्शन, रिटायर्ड फौजी के घर रेड, आर्मी कैंटीन की ब्रांडेड महंगी अंग्रेजी शराब जब्त

गांधी जयंती पर पूरे देश में “ड्राई डे” होता है यानि इस दिन शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहती है लेकिन चोरी छिपे लोग इसका उल्लंघन करते हैं और फिर पकड़े जाते हैं ग्वालियर में भी आज इसी तरह की कार्रवाई हुई हैं, आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कई जगह छापे मारकर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है और 6 प्रकरण दर्ज किये हैं, इसमें सबसे खास मामला एक रिटायर फौजी के घर छापे का है।

ड्राई डे को लेकर आबकारी विभाग ने विशेष रणनीति बनाई थी उसे अंदेशा था कि लोग छिपकर इस दिन शराब जरुर बेचेंगे, आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि आर्मी कैंटीन के लिए आरक्षित महँगी ब्रांडेड शराब को ऐसे ही मौकों पर बाजार में खपाया जाता है , विभाग ने ऐसे ठिकाने चिन्हित किये फिर मुखबिर सक्रिय किये और उसके बाद उसे सफलता मिल गई, आबकारी विभाग ने एक एक्स सर्विस मैन के घर छापा मारकर उसके पास से 25 लीटर अंग्रेजी ब्रांडेड महँगी शराब जब्त की है।

छापा मारने वाली टीम के प्रमुख शिवा रघुवंशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ड्राई डे के कारण विभाग अतिरिक्त सावधानी बरत रहा था आधे दिन में ही 6 केस रजिस्टर्ड हो गए जिसमें 4 जगह देशी और 2 जगह अंग्रेजी शराब मिली, उन्होंने बताया इसमें से एक रिटायर्ड फौजी के घर का छापा भी शामिल हैं।

रिटायर्ड फौजी के घर मिली 25 लीटर शराब 

शिवा रघुवंशी ने बताया कि आबकारी विभाग को सूचना मिली कि गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की प्रगति विहार कॉलोनी में मिलिट्री कैंटीन से निकली सेना के लिए आरक्षित महँगी , ब्रांडेड अंग्रेजी शराब सस्ती कीमत पर बेची जा रही है, टीम ने उस मकान पर जब छापा मारा तो वो एक रिटायर फौजी निरंजन सिंह तोमर का निकला, छापे में कुल 25 लीटर अंग्रेजी शराब मिली, आबकारी विभाग ने जब बोतल चैक की तो उसपर not for sale लिखा था।

इन ब्रांड की महँगी शराब बेच रहा था  

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बोतल पर लगे स्कैनर को जब स्कैन किया तो मालूम चला कि ये शराब मिलिट्री कैंटीन से निकली है और से बाजार में बेचना प्रतिबंधित है ये केवल फौजियों के लिए है, विभाग ने जो शराब जब्त की उसमें 100 पाइपर, ब्लैक डॉग, ब्लैक एंड वाईट, टीचर्स, ब्लेंडर्स प्राइड और सिग्नेचर जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं।

पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे 

आबकारी विभाग ने जब आरोपी एक्स आर्मी मैन निरंजन सिंह तोमर ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वो कैंटीन से मिलने वाली शराब को बाजार भाव से कम कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाता है। जानकारी ये भी सामने आई कि आरोपी अन्य रिटायर्ड सैनिकों के कैंटीन कार्ड का इस्तेमाल कर बड़ी मात्रा में शराब एकत्र करता था और फिर उसे बेचता था हालाँकि अभी इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 में 188 रनों की पारी...13 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड स्वाहा, 20 साल के क्रिकेटर ने बनाया इतिहास

Lhuan-dre Pretorius world records: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने सीएसए टी20 चैलेंज में इतिहास रचते हुए क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. टाइटन्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने नाइट्स के खिलाफ मात्र 79 गेंदों में नाबाद 188 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 15 चौके और 13 छक्के जड़े. वे अपने दोहरे शतक से भले ही चूक गए, लेकिन उनकी इस मैराथन पारी ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है. Sat, 3 Oct 2026 05:58:12 +0530

  Videos
See all

Azharuddin On Gyanesh Kumar Resignation: फॉर्म-7 के जरिए अल्पसंख्यक वोटों पर कैंची? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:44:09+00:00

Smit Machchhar on Flydubai Flight LIVE: गिरफ्तार ओमानी पायलट का बड़ा कबूलनामा? | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T01:07:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers