CEC के इस्तीफे पर दिल्ली में प्रदर्शन, जंतर-मंतर से 700 हिरासत में
नयी दिल्ली, दो अक्टूबर की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:
दि49 दिल्ली प्रदर्शन तीसरी लीड हिरासत सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे, 700 लोग हिरासत में नयी दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल और छात्र संगठन सड़कों पर उतरे जबकि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर तथा आसपास के कई स्थानों से 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, जिनमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी शामिल हैं।
दि51 मोदी तीसरी लीड विमान पायलट मैंने ठान लिया था कि मैं लोगों को मरने नहीं दूंगा : कैप्टन स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा नयी दिल्ली: ‘फ्लाईदुबई’ के कैप्टन स्मित मच्छार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि उन्होंने ठान लिया था कि वह दूसरों की जान नहीं जाने देंगे और हवा में सह-पायलट के हमले के बाद भी, उनमें जितनी भी ताकत बची थी, उसी के सहारे उन्होंने विमान को सुरक्षित बचा लिया।
दि52 कांग्रेस लीड पंजाब वड़िंग ने राहुल को औपचारिक रूप से सौंपा इस्तीफा, जल्द हो सकता है नए अध्यक्ष पर फैसला नयी दिल्ली: कांग्रेस की पंजाब इकाई में पिछले कई महीनों की खींचतान के बाद शुक्रवार को अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा औपचारिक रूप से पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया।
प्रादे123 महाराष्ट्र ईसी कॉजपा लीड प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में हजारों प्रदर्शनकारी जुटे मुंबई: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) की अगुवाई वाले प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे।
प्रादे49 महाराष्ट्र लीड भागवत धर्म और राष्ट्र अलग नहीं, अशांत दुनिया में भारत की भूमिका अहम : आरएसएस प्रमुख भागवत मुंबई: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत में धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं हैं तथा दुनिया के सामने मौजूद कई चुनौतियों से निपटने में देश की विशाल ज्ञान-परंपरा की भूमिका रही है।
प्रादे92 उप्र रास चुनाव अखिलेश राज्यसभा चुनाव साथ आने का समय है: अखिलेश यादव लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी छोड़ने वालों के साथ संभावित सुलह के संकेत देते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘राज्यसभा चुनाव मिलन का समय है’’ और ‘‘सिद्धांत के मुद्दों पर दूसरों के साथ एकजुट खड़े रहना’’ चाहिए।
खेल49 खेल एशियाड कुश्ती तीसरी लीड भारत सुजीत ने स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया, दीपांशी कांस्य पदक मुकाबले में हारीं नागोया: सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में 2-9 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता और इस दौरान ओलंपिक चैंपियन को भी हराया।
खेल47 खेल एशियाड मुक्केबाजी पांचवीं लीड भारत लवलीना, परवीन और अंकुश ने एशियाई खेलों में लगाई स्वर्ण पदक की हैट्रिक निशियो: भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) और परवीन हुड्डा (65 किग्रा) और अंकुश पंघाल (80 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में अपने वर्ग के फाइनल में जीत से देश के लिए स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई।
अर्थ6 गोयल विनिर्माण क्षमता भारत में संरचनात्मक रूप से जरूरत से अधिक विनिर्माण क्षमता नहीं : गोयल नयी दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जी20 अध्यक्षता द्वारा चिन्हित क्षेत्रों में भारत में संरचनात्मक रूप से जरूरत से अधिक विनिर्माण क्षमता नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की विनिर्माण क्षमता घरेलू और वैश्विक, दोनों जरूरतों को पूरा करती है।
अर्थ9 चौहान किसान एफटीए से गोवा के काजू, नारियल को मिलेंगे नए वैश्विक बाजार: शिवराज पणजी: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से गोवा के काजू और नारियल को वैश्विक बाजारों तक पहुंच मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय उपज की ब्रांडिंग कर उसका दुनिया भर में निर्यात किया जाना चाहिए।
वि5 रूस पुतिन मोदी यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए नरेन्द्र मोदी के पास ‘बेहद लाजवाब विचार’: पुतिन मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन संघर्ष के पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास ‘‘बेहद लाजवाब विचार’’ हैं और वह ‘‘हर मुलाकात’’ में इस मुद्दे को उठाते हैं।
वि10 इजराइल फ्लाईदुबई विमानन सुरक्षा फ्लाईदुबई घटना : पायलट पर विमान में हमले के बाद विमानन सुरक्षा उपायों की नए सिरे से जांच यरुशलम: फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान में कॉकपिट के भीतर पायलट पर कथित हमले के बाद विमानन सुरक्षा उपायों की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है।
‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें
वि12 अभिभावक बच्चे लोकेशन बच्चे की लोकेशन ट्रैक करते समय माता-पिता को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? मेलबर्न: जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं और उनमें आत्मनिर्भरता बढ़ने लगती है तो माता-पिता और देखभालकर्ताओं की चिंता भी बढ़ने लगती है कि घर से बाहर रहने के दौरान बच्चा सुरक्षित है या नहीं। बच्चे अकेले स्कूल आने-जाने लगते हैं, घर से बाहर दोस्तों के साथ खेलने जाते हैं या किसी बड़े की निगरानी के बिना आसपास के इलाके में समय बिताने लगते हैं।
वि15 मस्तिष्क रचनात्मक विज्ञान क्या वाकई ‘राइट-ब्रेन’ वाले लोग ज्यादा रचनात्मक होते हैं? विज्ञान कुछ और कहता है पर्थ: क्या आप तार्किक हैं, बारीकियों पर ध्यान देते हैं या गणित में अच्छे हैं? तो संभव है कि आपको ‘लेफ्ट-ब्रेन’ वाला कहा जाए। वहीं, रचनात्मक, कलात्मक और सहज-बोध वाले लोगों को अक्सर ‘राइट-ब्रेन’ वाला माना जाता है।
Bihar MLC Election में Neeraj Kumar बनाम Anant Singh, सुलह कराने उतरे Lalan Singh
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में MLC चुनाव से पहले अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच मतभेदों को सुलझाने के लिए पार्टी ने केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को नियुक्त किया है। झा ने कहा दोनों नेताओं के बीच मतभेदों को सुलझाने की ज़िम्मेदारी ललन सिंह को सौंपी गई है।
इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi का CWC में बड़ा बयान, बोलीं- शुक्र है Nitish Kumar समय रहते INDIA Bloc से चले गए
पार्टी को अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रही हर बात की जानकारी है। चूंकि यह मामला ललन सिंह के मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए उन्हें ही इन मतभेदों को सुलझाने का काम दिया गया है। JD(U) के भीतर यह विवाद इस हफ़्ते की शुरुआत में तब शुरू हुआ जब पार्टी के कद्दावर नेता अनंत सिंह ने घोषणा की कि वह आगामी बिहार MLC चुनावों में जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। अनुज सिंह पटना ग्रेजुएट्स सीट से जन सुराज के उम्मीदवार हैं, जिस सीट से नीरज कुमार दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, अनंत सिंह खुलकर अनुज सिंह के समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने नीरज कुमार पर निशाना भी साधा है; फिर भी उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि JD(U) एकजुट है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत सिंह ने अनुज सिंह के समर्थन में एक जुलूस भी निकाला था।
इसे भी पढ़ें: पटना MLC Seat पर JDU उम्मीदवार Neeraj Kumar के खिलाफ उतरे Anant Singh, पार्टी में बढ़ी दरार
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच खींचतान
वे नामांकन के लिए अनुज सिंह के साथ भी गए, जबकि उनके कई समर्थकों ने राजीव रंजन सिंह और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए। JD(U) के इस कद्दावर नेता की नीरज कुमार से नाराज़गी 2015 के विधानसभा चुनावों के समय से ही है। उस समय, JD(U) ने नीरज कुमार को मैदान में उतारा था, जबकि अनंत सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। आखिरकार, अनंत सिंह अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। जहाँ पार्टी अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच मतभेदों को सुलझाने की कोशिश कर रही है, वहीं अनंत सिंह अपनी बात पर अड़े हुए हैं। अनंत सिंह ने कहा मुझे नहीं पता कि इस मामले में पार्टी का क्या रुख है। सच तो यह है कि उन्होंने (नीरज ने) कई मौकों पर मेरा विरोध किया है। मुझे भी उन्हें उसी तरह जवाब देना होगा। बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें से JD(U) चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (BJP), बाकी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi











