Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स 2026: लालरेम्सियामी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के लिए पूरे किए 200 इंटरनेशनल मैच

एशियन गेम्स 2026: लालरेम्सियामी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के लिए पूरे किए 200 इंटरनेशनल मैच

Continue reading on the app

शुभेंदु बोले- बंगाल से TMC का नाम-ओ-निशान मिट गया:नंदीग्राम में BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे; इसी सीट पर ममता को हराया था

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम में BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य से तृणमूल कांग्रेस का नाम और निशान मिटा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और अरूप रॉय गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न दिए हैं। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, “मुख्य चोर भी जेल जाएगा।” अधिकारी BJP की नंदीग्राम उपचुनाव प्रत्याशी हसिरानी रथ के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि वे उपचुनाव में वोटिंग के जरिए सभी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवाएं। नंदीग्राम उपचुनाव पूर्व मेदिनीपुर जिले में होगा। इसके अलावा मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर भी उपचुनाव होगा। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा। नंदीग्राम में लगातार दो बार से भाजपा जीत रही नंदीग्राम लंबे समय से TMC और भाजपा के बीच राजनीतिक संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा है। इस क्षेत्र में 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन ने ममता बनर्जी और TMC को 2011 में सत्ता तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 2021 में ममता बनर्जी ने यहीं से बंगाल के मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। 2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत दर्ज की। बाद में अधिकारी ने भवानीपुर सीट अपने पास रखी और नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नंदीग्राम सीट खाली हुई। बंगाल सहित 4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव

Continue reading on the app

  Sports

India vs Brazil: ब्राज़ील ने भारत को 4-0 से हराया, एस्टेवाओ-पेड्रो के बाद सैमुअल लिनो ने दागे दो गोल

India vs Brazil: ब्राज़ील ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में भारत को 4-0 से हरा दिया। मुकाबले में ब्राज़ील की ओर से एस्टेवाओ, पेड्रो और सैमुअल लिनो ने गोल किए। पहले हाफ में दो गोल करने के बाद ब्राज़ील ने दूसरे हाफ में भी दबाव बनाए रखा और सैमुअल लिनो के दो गोल की मदद से बड़ी जीत दर्ज की।

भारत ने मैच के शुरुआती करीब 27 मिनट में अच्छी चुनौती पेश की। ब्राज़ील की गति धीमी रहने के दौरान भारतीय टीम ने काउंटर-अटैक के जरिए कुछ मौके भी बनाए। हालांकि, 28वें मिनट में एस्टेवाओ ने ब्राज़ील का खाता खोल दिया। इसके बाद पहले हाफ के अंत से पहले पेड्रो ने दूसरा गोल कर दिया।

दूसरे हाफ में सैमुअल लिनो ने दो गोल करके ब्राज़ील की बढ़त 4-0 कर दी। मैच के आखिरी मिनट में लिनो ने शानदार गोल दागा, जो मुकाबले की आखिरी किक भी रही।

Match Summary 

  • मैच: भारत बनाम ब्राज़ील
  • नतीजा: ब्राज़ील 4-0 से जीता
  • स्थान: साल्ट लेक स्टेडियम, कोलकाता
  • मैच: International Friendly

ब्राज़ील के गोल:

  • एस्टेवाओ
  • पेड्रो
  • सैमुअल लिनो
  • सैमुअल लिनो

फाइनल स्कोर:
भारत 0-4 ब्राज़ील

Sat, 03 Oct 2026 22:02:24 +0530

  Videos
See all

Dubai-Tel Aviv flight: 'जिहादी पायलट' इजरायलियों को मारना चाहता था!| Captain Smit | PM #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T18:15:38+00:00

ECI Controversy: Pramod Tiwari का Gyanesh Kymar पर बड़ा हमला, बोले- लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा चले #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T18:12:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers