Dharavi Redevelopment: धारावी के लोगों को अब सामने दिखेगा उनका नया घर-बार, कारोबार... CM ने किया एक्सपीरिएंस सेंटर का उद्घाटन
केवल नक्शे नहीं, सामने दिखेगा नया घर और वर्कस्पेस, क्यों खास है Dharavi Experience Centre?
ग्वालियर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए न्यूज स्टेट MP की खास पहल, छात्रों को दिलाई शपथ
ग्वालियर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'न्यूज़ स्टेट मध्य प्रदेश' और ग्वालियर नगर निगम द्वारा एमआईटीएस (MITS) डीम्ड यूनिवर्सिटी में एक विशेष 'स्वच्छता संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता न्यूज़ नेशन के पत्रकार विनोद शर्मा, एमआईटीएस के वाइस चांसलर डॉ. आर के पंडित, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, और नगर निगम के अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव रहे.
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, जिसमें सभी ने सप्ताह में दो घंटे (साल में 100 घंटे) श्रमदान करने का संकल्प लिया. अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने बताया कि ग्वालियर में प्रतिदिन लगभग 650 टन कचरा निकलता है, जिसके प्रबंधन के लिए निगम की गाड़ियां और हजारों कर्मचारी काम कर रहे हैं. उन्होंने नागरिकों में शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी और ओनरशिप की भावना बढ़ाने पर जोर दिया.
वाइस चांसलर डॉ. आर के पंडित ने बताया कि एमआईटीएस कैंपस में प्लास्टिक पर प्रतिबंध है तथा जल पुनर्चक्रण और कचरा प्रबंधन पर विशेष कार्य किए जा रहे हैं. कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने आवारा पशुओं, खतरनाक कचरे के प्रबंधन और पौधों की देखरेख से जुड़े कई व्यावहारिक सवाल पूछे, जिनका अतिथियों ने संतोषजनक उत्तर दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation








