Responsive Scrollable Menu

Stocks in Focus: विजय केडिया और सुनील सिंघानिया ने सितंबर में खरीदे ये 2 शेयर, एक ने 5 साल में दिया है 2600% का मल्टीबैगर रिटर्न

Stocks in Focus: सितंबर में विजय केडिया और सुनील सिंघानिया ने दो स्मॉल-मिडकैप शेयरों में प्रमोटर से खरीदारी की। एक ने पांच साल में 2600% से ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं दूसरे की हाल ही में लिस्टिंग हुई है। जानिए दोनों निवेशकों की नई खरीदारी और कंपनियों की पूरी डिटेल।

Continue reading on the app

Dino Morea case: ₹65.54 करोड़ का गबन... डीनो मोरिया से 8 घंटे से पूछताछ कर रहा EOW, मीठी नदी घोटाला मामले में होंगे गिरफ्तार?

Dino Morea case: बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया एक बार फिर मुंबई के कथित मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाला मामले को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शुक्रवार को इस मामले में उनसे पूछताछ की। डिनो का नाम जांच के दौरान सामने आए कुछ लोगों से कथित संपर्क और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल के बीच आया है।

शुरुआत में कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि EOW ने करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद डिनो मोरिया को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में अभिनेता ने खुद इन खबरों को खारिज करते हुए ‘मिड-डे’ को बताया कि गिरफ्तारी की खबर “सच नहीं” है।

क्या है मीठी नदी डीसिल्टिंग मामला?
यह मामला मुंबई की मीठी नदी की सफाई और गाद निकालने से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस परियोजना में ठेकों, टेंडर प्रक्रिया और भुगतान से जुड़ी गड़बड़ियों की जांच की जा रही है। मामले में BMC को कथित तौर पर 65.54 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

जांच में ठेकेदारों, बिचौलियों और कुछ नागरिक अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नदी से गाद निकालने के काम के लिए ठेके किस तरह दिए गए और उनसे जुड़े पैसों का लेनदेन कैसे हुआ।

पहले भी EOW कर चुकी है डिनो से पूछताछ
डिनो मोरिया का नाम इस मामले में पहली बार नहीं आया है। मई 2025 में EOW ने डिनो और उनके भाई सैन्टिनो रोक्को मोरिया से भी पूछताछ की थी। जांचकर्ताओं को कथित तौर पर फोन रिकॉर्ड्स के जरिए ऐसे लोगों से संपर्क के संकेत मिले थे, जो इस मामले की जांच के दायरे में थे।

पुलिस के मुताबिक, डिनो के भाई और मामले में गिरफ्तार आरोपी केतन कदम की पत्नी पुनीता कदम एक निजी कंपनी में निदेशक रहे हैं। जांच एजेंसी कंपनी से जुड़े कुछ वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है।

केतन कदम भी मामले में गिरफ्तार
इस मामले में केतन कदम को मई 2025 में गिरफ्तार किया गया था। वह उन आरोपियों में शामिल हैं, जिन पर कथित तौर पर BMC को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने वाली अनियमितताओं में भूमिका होने का आरोप है। पुलिस मीठी नदी की सफाई से जुड़े ठेकों और कथित वित्तीय गड़बड़ियों की पूरी कड़ी की जांच कर रही है।

ED भी कर चुकी है डिनो के घर पर छापेमारी
मीठी नदी मामले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी डिनो मोरिया के आवास समेत मुंबई और अन्य जगहों पर तलाशी ली थी। ये कार्रवाई मामले से जुड़े लोगों और संस्थाओं के कथित वित्तीय संबंधों की जांच के तहत की गई थी।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। डिनो मोरिया के खिलाफ सामने आए आरोप जांच का हिस्सा हैं और इस मामले में उनकी भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। गिरफ्तारी को लेकर भी उपलब्ध रिपोर्टों में विरोधाभास है, क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्टों ने गिरफ्तारी का दावा किया, जबकि डिनो ने स्वयं इसे खारिज किया है।

Continue reading on the app

  Sports

Tonk News: एशियन गेम्स में टोंक के धर्मवीर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, जापान से लौटते ही जयपुर से हाड़ीखुर्द तक हुआ भव्य स्वागत

Tonk Dharmveer Win Bronze At Asian Games: टोंक के धर्मवीर चौधरी ने एशियन गेम्स में 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. किसान के बेटे धर्मवीर का जयपुर से टोंक तक भव्य स्वागत हुआ. धर्मवीर के साथ फोटो लेने और उन्हें बधाई देने के लिए लोग भी आगे आए. गांव पहुंचने तक उनके स्वागत को लेकर उत्साह देखने को मिला. Fri, 2 Oct 2026 22:39:25 +0530

  Videos
See all

Hero pilot tells India PM Narendra Modi about alleged hijack and other stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T19:30:13+00:00

Iran America War Update : महिला सैनिकों की बड़ी तैयारी, ईरान में चल रही स्पेशल ट्रेनिंग! | Women | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T20:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers