Responsive Scrollable Menu

Gandhi Jayanti Special: मसूरी की शांत वादियों में बापू को मिलती थी नई ऊर्जा, जानें ऐतिहासिक किस्सा

Gandhi Jayanti Special: मसूरी की शांत वादियों में बापू को मिलती थी नई ऊर्जा, जानें ऐतिहासिक किस्सा

Continue reading on the app

जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर अमित शाह को लिखा पत्र, कलेक्टर-एसपी की गैरमौजूदगी पर सवाल

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के एक अक्टूबर को हुए बालाघाट दौरे के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष और दस्तावेज-आधारित जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल, प्रशासनिक समन्वय और अधिकारियों के कर्तव्य निर्वहन से जुड़े रिकॉर्ड की समीक्षा की मांग की है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके सार्वजनिक दौरों के दौरान निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और प्रोटोकॉल का पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को राहुल गांधी बालाघाट के बैहर क्षेत्र के जगला गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीमारी और कुपोषण के कारण बच्चों को खो चुके आदिवासी परिवारों से मुलाकात की।

29 सितंबर को पुलिस ने मांगी थी कार्यक्रम की जानकारी

जीतू पटवारी ने अपने पत्र में कहा कि बालाघाट जिला पुलिस की ओर से 29 सितंबर को बैहर विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय उईके को पत्र भेजा गया था। इसमें राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी के साथ संभावित भीड़, स्वयंसेवकों, पार्किंग, यातायात और उनसे मिलने वाले लोगों से संबंधित विवरण मांगा गया था।

पत्र में पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र भी बताया था। कांग्रेस नेता ने इसी आधार पर सवाल उठाया कि जब पुलिस को कार्यक्रम की जानकारी पहले से थी तो जिला प्रशासन या पुलिस के स्तर पर कार्यक्रम की जानकारी नहीं होने की बात कैसे सामने आई।

कलेक्टर और एसपी की गैरमौजूदगी पर सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान बालाघाट के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने इस संबंध में उनकी अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने और यह पता लगाने की मांग की है कि क्या दोनों अधिकारियों को किसी अन्य अधिकारी ने अधिकृत किया था। उन्होंने अमित शाह से यह भी जांच कराने का आग्रह किया कि राहुल गांधी के दौरे की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को किस तारीख को मिली थी और राज्य सरकार, गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय या जिला स्तर पर सुरक्षा को लेकर कौन-कौन से लिखित निर्देश जारी किए गए थे।

एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग की जानकारी मांगी

पत्र में जीतू पटवारी ने पूछा कि कलेक्टर और एसपी के लिए कोई निर्धारित प्रोटोकॉल या ड्यूटी चार्ट जारी किया गया था या नहीं। यदि दोनों अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे तो उनकी अनुपस्थिति का कारण क्या था और क्या इसके लिए सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति ली गई थी।

उन्होंने एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग से जुड़ी बैठकों में शामिल अधिकारियों और वहां लिए गए निर्णयों का रिकॉर्ड भी सामने लाने की मांग की है। साथ ही यह जांच करने को कहा है कि यदि किसी अधिकारी ने निर्धारित सरकारी दायित्व का निर्वहन नहीं किया, तो क्या मामला सेवा-आचरण और अनुशासनात्मक नियमों के तहत जांच योग्य है।

गृह मंत्रालय से रिपोर्ट तलब करने की मांग

जीतू पटवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब करने का आग्रह किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से कलेक्टर और एसपी की अनुपस्थिति तथा उनके स्थान पर तैनात अधिकारियों को लेकर लिखित स्पष्टीकरण मांगने की बात भी कही है। उन्होंने राहुल गांधी के दौरे से जुड़े सभी सुरक्षा और प्रोटोकॉल दस्तावेजों की समीक्षा कराने तथा किसी अधिकारी द्वारा निर्धारित दायित्व या लिखित निर्देश की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भविष्य में नेता प्रतिपक्ष सहित संवैधानिक और वैधानिक रूप से मान्य उच्च पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों के दौरों के लिए स्पष्ट और एकरूप प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने की मांग की है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: आर्चरी में कुमकुम की धमाकेदार शुरुआत, रिकर्व इंडिविजुअल इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

एशियन गेम्स 2026, 15वां दिन लाइव अपडेट्स: एशियन गेम्स का आज 15वां दिन है. आज भारतीय एथलीट 10 अलग अलग स्पर्धाओं में उतरेंगे. दिन की शुरुआत आर्चरी से होगी. इसके बाद रेसलिंग के मुकाबले खेले जाएंगे. सुबह 10 बजे से भारत और पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीमें गोल्ड मेडल मैच के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी वहीं दोपहर बाद भारत और मलेशिया की टीमें हॉकी फाइनल में टकराएंगी.भारत ने इस एशियन गेम्स में अभी तक 76 मेडल जीते हैं जिसमें 16 स्वर्ण पदक शामिल हैं. Sat, 3 Oct 2026 05:45:35 +0530

  Videos
See all

Nushrratt Bharuccha: बाली में एक्सीडेंट,एयर एंबुलेंससे मुंबई पहुंचीं नुसरत भरुचा #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:03:03+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी सेना पर बड़ा हमला, इराक से भाग खड़े हुए | Houthis | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers