Responsive Scrollable Menu

रात 12:30 बजे थर्मल इमेजिंग से पकड़ी गई हलचल, BSF ने की फायरिंग, दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

पंजाब के तरनतारन इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने देर रात घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया। घटना रात करीब 12:30 बजे राजोके इलाके में हुई। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से यह जानकारी साझा नहीं की गई है कि मारे गए संदिग्धों के पास से क्या बरामद हुआ है।

रात के अंधेरे में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश

मिली जानकारी के मुताबिक, राजोके इलाके में सीमा पर तैनात जवानों ने कंटीली तार के पार कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। करीब तीन संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा की ओर धीरे-धीरे बढ़ते दिखाई दिए।

सुरक्षा के मद्देनजर जवानों ने थर्मल इमेजिंग उपकरण और दूरबीन की मदद से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध भारतीय सीमा में दाखिल हो चुके थे।

इसे भी पढ़ें: Lieutenant General Akhilesh Kumar ने संभाली Mathura स्थित First Corps के GOC की कमान

जवानों ने वापस लौटने की चेतावनी दी

जवानों ने संदिग्धों की लोकेशन की पुष्टि करने के बाद उन्हें वापस लौटने की चेतावनी दी। हालांकि, आरोप है कि संदिग्धों ने वापस जाने के बजाय छिपने की कोशिश की। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी जब वे नहीं लौटे तो सुरक्षा को देखते हुए बीएसएफ जवानों ने फायरिंग की।

इसे भी पढ़ें: Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल

दो संदिग्ध मारे गए

बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्धों के मारे जाने की सूचना है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, दोनों संदिग्ध तस्कर हो सकते हैं और कथित तौर पर भारतीय सीमा में किसी खेप को पहुंचाने के मकसद से आए थे। हालांकि, उनके पास से अभी तक क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी शुरू किया गया है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मामले में आगे की जानकारी साझा कर सकते हैं।

Continue reading on the app

कौन हैं सुजीत कलकल? जिन्हें बनना था इंजीनियर, पर कुश्ती के लिए नहीं की JEE की तैयारी, अब एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में सुजीत कलकल ने रेसलिंग में भारत को 15वां गोल्ड मेडल दिलाया. फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम भारवर्ग में सुजीत ने ताजिकिस्तान के वर्ल्ड मेडलिस्ट पहलवान अब्दुलमजीद कुडिएव को पहले हाफ में 2-9 से पिछड़ने के बाद हराया. इस तरह एशियन गेम्स में सुजीत ने भारत को रेसलिंग में पहले गोल्ड मेडल दिलाया. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं सुजीत कलकल.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI 3rd ODI Live: शुभमन गिल एंड कंपनी की नजर क्लीनस्वीप पर, टॉस थोड़ी देर में

IND vs WI 3rd T20 Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें न्यू चंडीगढ़ में तीसरे और अंतिम वनडे मैच में आमने सामने हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी वहीं मेहमान वेस्टइंडीज की कोशिश तीसरा वनडे जीतकर साख बचाने की होगी. Sat, 3 Oct 2026 13:13:35 +0530

  Videos
See all

UP News: 2017 से पहले यूपी के लोगों के साथ बाहर क्या होता था? | CM Yogi | UP Scholarship | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T07:43:37+00:00

Lalu Yadav Family Court Appearance Viral Video: लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव की कोर्ट में पेशी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T07:44:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers