Responsive Scrollable Menu

Review: प्राइम वीडियो पर नए सीजन के साथ लौटा दुपहिया, पेपर लीक और मोबाइल टावर को लेकर 'धड़कपुर' में मचा घमासान

OTT Comedy Series: प्राइम वीडियो पर दुपहिया सीजन 2 के सारे एपिसोड्स आ गए हैं। सीजन 2 में पेपर लीक जैसे मुद्दे पर मजेदार तरीके से बात की गई है। इसी के साथ इस बार धड़कपुर गांव में मोबाइल टावर लगाने को लेकर घमासान देखने को मिलेगा। 

Continue reading on the app

कोटद्वार में 'मोहम्मद दीपक' की गिरफ़्तारी: शिकायतकर्ता और बचाव पक्ष के दावे अलग क्यों?

जनवरी में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में बजरंग दल के सदस्यों के विरोध के बाद दीपक कुमार चर्चा में आए थे. उस समय उन्होंने अपना नाम 'मोहम्मद दीपक' बताया था.

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson बोले, अनुभवी India A टीम उतारने से Asian Games Final में Pakistan पर दबाव बना

 विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि भारत को एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक ‘थाली में परोसा हुआ’ नहीं मिला और अनुभवी खिलाड़ियों की ‘ए’ टीम को उतारने से पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक फाइनल में दबाव से निपटने में मदद मिली। भारत ने शनिवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक बरकरार रखा। सैमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमारे पास काफी अनुभवी टीम थी। 

यहीं अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव काम आता है। हमें पता था कि अपनी ऊर्जा को कैसे संभालना है, खुद को कैसे प्रेरित और एकाग्र रखना है, भले ही अभ्यास या मैच नहीं हो रहे हों।’’ भारत को नियमित टी20 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के फैसले से इस बड़े मुकाबले में दमखम और संयम के साथ खेलने में मदद मिली। सैमसन ने कहा, ‘‘‘ए’ टीम को लाना वास्तव में काफी मददगार रहा और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी यही देखने को मिला। मुझे लगता है कि यह सभी के लिए एक उचित मुकाबला था।’’ भारत ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के अर्धशतकों की मदद से छह विकेट पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम रोमांचक फाइनल में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

 हालांकि, फाइनल एकतरफा मुकाबला नहीं रहा। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर पाकिस्तान के आक्रामक जवाब ने आखिरी चरण तक मुकाबले में रोमांच बनाए रखा। सैमसन ने कहा, ‘‘आखिरकार हमें एक अच्छा मैच खेलने को मिला। पहली पारी में हमने 200 रन बनाए और लगा कि दूसरी पारी पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकती है लेकिन विकेट अच्छा था और उन्होंने भी अच्छी बल्लेबाजी की। सभी को एक अच्छा फाइनल देखने को मिला।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्वर्ण पदक थाली में परोसा हुआ नहीं मिला। इसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इससे यह जीत और भी संतोषजनक हो जाती है और हम सभी खुश हैं।’’ सैमसन ने माना कि टीम इस मुकाबले की अहमियत से वाकिफ थी लेकिन खिलाड़ियों ने इस बड़े अवसर को अपने खेलने के तरीके पर हावी नहीं होने दिया। 

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से यह हम सभी के लिए अपने देश का एशियाई खेलों के फाइनल में प्रतिनिधित्व करने का बड़ा अवसर और बड़ा मुकाबला था।’’ सैमसन ने कहा, ‘‘मैच से पहले और बाद में ऐसा ही होता है। लेकिन एक बार मैच शुरू हो जाने के बाद हम मुकाबले की मांग और मैच की परिस्थितियों के मुताबिक खेलते हैं।

Sun, 04 Oct 2026 14:16:00 +0530

  Videos
See all

Viral Video | सोसायटी में बच्चे की पिटाई से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज वायरल | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T10:10:07+00:00

कुर्सी पर बैठने के लिए भिड़ंत, SP के पूर्व जिलाध्यक्ष को पड़ा थप्पड़ | Gorakhpur | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T10:09:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers