Responsive Scrollable Menu

पुलिस ने बाइक रोकी, विधायक के भाई दिखाने लगे धौंस:कहा-अब तू मेरी बाइक घर छोड़कर आएगा; कॉन्स्टेबल बोला-वर्दी उतरवा दोगे तो भी ऐसा नहीं करूंगा

शिवपुरी के नरवर में पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं पहनने पर बाइक रोक ली तो विधायक ने भाई ने बीच सड़क ही धमकी दे डाली। कहा- अब तू ही मेरी बाइक घर तक छोड़कर आएगा। इस पर पुलिसकर्मी भी भड़क गया। उसने कहा- वर्दी भी उतरवा दो तो बाइक घर लेकर नहीं आऊंगा। करैरा से बीजेपी विधायक रमेश खटीक के भाई भागचंद्र और पुलिसकर्मियों के बीच रोड पर ही करीब 10 मिनट तक गरमा-गरम बहस होती रही। फिर धक्कामुक्की होने लगी। इसका मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। बाद में दोनों पक्ष थाने के अंदर पहुंचे, जहां समझाइश के बाद मामला शांत हो सका और विधायक के भाई भागचंद्र बाइक लेकर घर चले गए। वे शासकीय स्कूल निजामपुर में टीचर हैं। बाइक रोकने पर आपत्ति जताई घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। नरवर पुलिस, थाने के सामने ही पॉइंट लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भागचंद्र खटीक बाइक से गुजरे। दूसरी बाइक पर उनके साथी भी थे। पुलिस ने साथियों की बाइक को रोका तो भागचंद्र खटीक ने भी अपनी मोटरसाइकिल रोक दी। कॉन्स्टेबल रामवीर बघेल ने भागचंद्र से चालान काट रहे प्रधान आरक्षक से बात करने को कहा, तो वे भड़क गए। बहस करने लगे। इसी बीच कॉन्स्टेबल परमाल कुशवाह ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और थाने की ओर बढ़ने लगा। नियमों को लेकर दोनों पक्षों में बहस इससे नाराज होकर भागचंद्र बाइक से उतर गए। गाड़ी खड़ी करके चाबी निकालने वाले पुलिसकर्मी परमाल कुशवाह के पास पहुंचे। बाइक की चाबी निकालने के नियमों को लेकर बहस करने लगे। धक्कामुक्की भी की। उन्होंने परमाल कुशवाह से कहा- तू ही मेरे घर तक बाइक छोड़ने जाएगा। इस पर कॉन्स्टेबल रामवीर बघेल ने कहा- वर्दी भी उतरवा दोगे, तो बाइक छोड़ने नहीं आऊंगा। तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… टीआई बोले- थाने पहुंचकर जानकारी लूंगा मामले पर नरवर टीआई विनय यादव ने कहा- मैं घटना के समय गश्त पर था। मैंने वायरल वीडियो देखा है। थाने पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी लूंगा।

Continue reading on the app

पहला टी20: बल्ले के बाद गेंद से अयूब ने बिखेरी चमक, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से हराया

लाहौर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सईम अयूब के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच को अपने नाम किया। इस टीम ने गुरुवार को गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को 22 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।

Continue reading on the app

  Sports

PM Kisan Yojana: क्या बजट में किसानों को मिलेगा तोहफा, सम्मान निधि की राशि 6000 से बढ़कर होगी 9000 रु? जानें अपडेट

आज रविवार (1 फरवरी 2026) को केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया जाना है, ऐसे में हर वर्ग को इस बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। संभावना जताई जा रही है कि केंद्र की मोदी सरकार बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने के साथ कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़े … Sun, 01 Feb 2026 08:35:34 GMT

  Videos
See all

Budget 2026 | Nirmala Sitharaman: EV Sector-Defence System पर बड़ी ख़बर | Business | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T03:04:29+00:00

Budget 2026 :बजट में सोना-चांदी होगा सस्ता? मेगा बजट, महाकवरेज LIVE | Nirmala Sitharaman Budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T03:08:01+00:00

खुले मंच से Amit Shah की ललकार"शर्म करो ममता शर्म करो वोटबैंक के लिए वंदे मातरम् का विरोध कर रही हो" #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T03:07:21+00:00

Iran America War Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात! लाइव | Trump Vs Khamenei | 01 February #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T03:11:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers