Responsive Scrollable Menu

BSNL यूजर्स को बड़ा फायदा! इन 2 रिचार्ज प्लान पर मिलेगा 1 लाख रुपए तक का फ्री इंश्योरेंस

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ फ्री इंश्योरेंस कवर दे रही है। कंपनी ने अपने Special Tariff Vouchers (STVs) को और आकर्षक बनाने के लिए यह सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्राहकों को एक्सीडेंटल डेथ की स्थिति में 1 लाख रुपए तक और साइबर फ्रॉड में 10,000 रुपए तक का कवर मिलेगा। इस ऑफर के लिए BSNL ने The Oriental Insurance Company Limited (OICL) के साथ साझेदारी की है।

इन BSNL प्लान पर मिलेगा फ्री इंश्योरेंस

1. ₹202 वाला प्लान: इस STV की वैलिडिटी 30 दिन है। इसमें 300 मिनट की कॉलिंग, 5GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ इंश्योरेंस कवर भी दिया जा रहा है।

2. ₹2,449 वाला प्लान: यह सालाना STV है, जिसकी वैलिडिटी 365 दिन है। इसमें लोकल, STD और रोमिंग के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ भी इंश्योरेंस का फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़े-ः WhatsApp Parental Control: बच्चों के अकाउंट पर नजर रख सकेंगे पैरेंट्स, ग्रुप से Privacy तक कर सकेंगे कंट्रोल

रिचार्ज के 24 घंटे के अंदर एक्टिव होगा इंश्योरेंस
BSNL के इन दोनों प्लान पर रिचार्ज करने के बाद इंश्योरेंस कवर 24 घंटे के अंदर अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा। इसकी वैलिडिटी संबंधित रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी खत्म होने तक रहेगी। एक्सीडेंटल डेथ कवर में सड़क दुर्घटना, सांप के काटने, जलने, बिजली का करंट लगने और आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत को शामिल किया गया है। हालांकि, घटना की जानकारी 48 घंटे के अंदर देनी होगी। क्लेम शुरू करने के लिए ग्राहक 1800 11 8485 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं या Claims.bsnl@orientalinsurance.co.in पर ईमेल कर सकते हैं।

साइबर फ्रॉड में मिलेगा 10 हजार रुपए तक का कवर
BSNL के इन प्लान में ऑनलाइन फ्रॉड से हुए नुकसान के लिए भी इंश्योरेंस कवर दिया गया है। इसमें ऑनलाइन चोरी, फिशिंग और ईमेल स्पूफिंग जैसे साइबर फ्रॉड शामिल हैं। इसके तहत 10,000 रुपए तक का कवर मिलेगा। साइबर फ्रॉड का लाभ लेने के लिए ग्राहक का BSNL मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है। साथ ही, फ्रॉड की जानकारी 7 दिनों के अंदर देनी होगी।

₹1 वाला Freedom 2.0 प्लान भी लॉन्च
BSNL ने इसके अलावा BSNL Freedom 2.0 नाम से ₹1 वाला प्लान भी पेश किया है। इसमें फ्री SIM, रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन है। कंपनी ने महिलाओं के लिए Kavach Number फीचर भी पेश किया है। इसके जरिए महिला ग्राहक एक masked number बना सकती हैं, जिसका इस्तेमाल दुकानों पर रिचार्ज कराने के लिए किया जा सकता है।

Continue reading on the app

भूगोल विज्ञान है या कला, अल नीनो और ई-20 क्या है... पीसीएस-2025 के इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2025 के साक्षात्कार के चौथे दिन भी अभ्यर्थियों के विषय संबंधी ज्ञान के साथ सम-सामयिक घटनाक्रम, तर्क करने व समस्या हल करने की क्षमता और परिस्थिति आधारित प्रश्न पूछे गए। लीक से हटकर भी कुछ सवाल पूछे गए।

Continue reading on the app

  Sports

अकेले दम पर पलटा मैच...टीम की वनडे की सबसे बड़ी रनचेज, शाई होप ने 162 रनों की पारी में बनाए 13 रिकॉर्ड

Shai Hope 13 Records: क्रिकेट के गलियारों में कुछ पारियां सिर्फ स्कोरबोर्ड पर रन नहीं जोड़तीं, बल्कि इतिहास के पन्नों पर अपना नाम अमर कर जाती हैं. न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे और रोमांचक एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने एक ऐसी ही ऐतिहासिक और अविश्वसनीय पारी खेली. भारत के खिलाफ चुनौतीपूर्ण 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, जब दूसरे छोर पर विकेट लगातार गिर रहे थे, तब कप्तान शाई होप ने एक छोर को चट्टान की तरह संभाला. उनकी इस साहसिक और नाबाद 162 रनों की पारी ने न केवल वेस्टइंडीज को 5 विकेट से शानदार जीत दिलाई, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी भूचाल ला दिया. शाई होप की इस ऐतिहासिक पारी के दौरान बने 13 प्रमुख रिकॉर्ड इस प्रकार हैं. Sun, 4 Oct 2026 07:04:47 +0530

  Videos
See all

Flydubai Hero: जब UAE के Deputy PM Sheikh Hamdan ने चूमा Indian Pilot Captain Smit का माथा |Flydubai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T02:15:16+00:00

Netanyahu On Flydubai Plane Crisis: 'कैप्टन स्मित सिर्फ भारत के ही नहीं, पूरे इज़राइल के हीरो हैं' | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T02:16:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers