ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान, सौरव गांगुली ने चुने अपने 15 खिलाड़ी, 3 प्लेयर्स की कराई सरप्राइज एंट्री
Team India Squad for ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. बीते 1 अक्टूबर को 2026 को हो गया है. वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल के मुताबिक क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होने वाली है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा. अभी वर्ल्ड कप की शुरुआत में एक साल का समय बाकी है. उससे पहले ही भारत के तमाम दिग्गज क्रिकेटर अपना-अपना स्क्वाड चुन रहे हैं. वो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत के 15 खिलाड़ियों का दल चुन रहे हैं.
इसी कड़ी में वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल आने के एक दिन बाद ही सौरव गांगुली ने अपने 15 खिलाड़ी चुन लिए हैं, जो वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलेंगे. उन्होंने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड चुन लिया है. उन्होंने अपने स्क्वाड में 3 सरप्राइज खिलाड़ियों की एंट्री कराई है. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए अपना वर्ल्ड कप स्क्वाड चुना है. उन्होंने किन खिलाड़ियों को मौका दिया है. आइए जानते हैं.
???????????? ???????????????? ???????? ????????????????! ⌛
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
Here's a look at #TeamIndia's group stage fixtures for the ICC Men's Cricket World Cup 2️⃣0️⃣2️⃣7️⃣ ???????? ????️#CWC27 pic.twitter.com/0iUNMRfymW
गांगुली ने इन बल्लेबाजों की दी अपने स्क्वाड में जगह
वनडे वर्ल्ड कप के कप्तान और सलामी बल्लेबाज के रूप में सौरव गांगुली ने शुभमन गिल को चुना है. वहीं उन्होंने दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में अनुभवी रोहित शर्मा को मौका दिया है. इसके अलावा टीम में विकल्पिक ओपनिंग बैटर के तौर पर यशस्वी जयासवाल को रखा गया है. टीम इंडिया के स्क्वाड में गागुली ने ईशान किशन को भी मौका दिया है. ईशान भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं लेकिन वो मीडिल ऑर्डर में भी खेल सकते हैं. गांगुली ने अपनी टीम में विराट कोहली को नंबर तीन के पायदान के लिए चुना है. उनके बाद नंबर 4 के लिए श्रेयस अय्यर को गांगुली ने सिलेक्ट किया है. उन्होंने नंबर 5 पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को रखा है.
सौरव गांगुली ने इन ऑलराउंडर्स पर जताया भरोसा
पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने टीम में बतौर स्पिन ऑलराउंडर सिर्फ अक्षर पटेल को जगह दी है. क्योंकि ये वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया, और जिम्बाब्वे में खेला जाने वाला है. ऐसे में वहां पर स्पिन गेंदबाजों को कम ही मदद मिलती है. इसके साथ ही गांगुली ने पेस ऑलराउंडर के तौर पर टीम में हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी को चुना है. ये दोनों ही गेंदबाज बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग भी वर्ल्ड कप में उपयोगी साबित हो सकते हैं.
इन गेंदबाजों को सौरव गांगुली ने दिया मौका
गांगुली ने अपनी टीम में सिर्फ एक प्रमुख स्पिन गेंदबाज को मौका दिया है और वो कुलदीप यादव हैं, जो किसी भी विकेट पर गेंद को स्पिन कराने और विकेट चटकाने की काबिलिय रखते हैं. वहीं बतौर तेज गेंदबाज गांगुली ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को जगह दी है.
???? Sourav Ganguly Picks His India Squad for the 2027 ODI World Cup ????
— Central Cricket (@arshdeep3444) October 2, 2026
1. Shubman Gill | 2. Rohit Sharma | 3. Virat Kohli | 4. Shreyas Iyer | 5. KL Rahul (WK) 6. Hardik Pandya | 7. Axar Patel | 8. Kuldeep Yadav | 9. Jasprit Bumrah | 10. Mohammed Siraj | 11. Prasidh Krishna
Bench… pic.twitter.com/nxib7xUW4z
वनडे वर्ल्ड कप के लिए सौरव गांगुली का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर).
टीम इंडिया के लिए कई दिग्गजों ने अपने 15 खिलाड़ी चुने हैं. ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटर के स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप को शामि नहीं किया गया है. ऐसे में दादा ने इन तीनों खिलाड़ियों की अपने स्क्वाड में सरप्राइज एंट्री करा दी है.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी कितनी तारीख को खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, जानिए पिछले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जड़े कितने चौके-छक्के
देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक से राहत, रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड से जुड़ेगा नया कॉरिडोर
Dehradun News: देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और शहर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की तैयारी है. रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को आपस में जोड़ने के लिए मैक्स अस्पताल से धोरण तक नया एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम शुरू किया जा रहा है. यह कॉरिडोर तैयार होने के बाद देहरादून को एक वैकल्पिक मार्ग मिल सकता है और मसूरी जाने वाले यात्रियों को शहर के व्यस्त हिस्सों में प्रवेश किए बिना आगे बढ़ने का विकल्प मिलेगा.
नए कॉरिडोर का सबसे बड़ा फायदा मसूरी आने-जाने वाले यात्रियों को मिलने की उम्मीद है. फिलहाल मसूरी जाने वाले वाहनों को देहरादून के कई प्रमुख हिस्सों से होकर गुजरना पड़ता है. पर्यटन सीजन और छुट्टियों के दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने से इन मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ जाता है.
मैक्स अस्पताल से सहस्रधारा रोड के धोरण क्षेत्र तक प्रस्तावित कॉरिडोर इस दबाव को कम करने में मदद कर सकता है. योजना के मुताबिक, यह मार्ग रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड को आपस में जोड़ेगा. इससे शहर के भीतर आने वाले यातायात को वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा. खासतौर पर मसूरी की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए यह व्यवस्था उपयोगी साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
रिस्पना-बिंदाल परियोजनाओं को मिलेगा कनेक्शन
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर एलिवेटेड रोड परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. फिलहाल दोनों परियोजनाओं की अंतिम फिजिबिलिटी स्टडी की प्रक्रिया चल रही है. अध्ययन पूरा होने के बाद निर्माण से जुड़ी अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
इसी क्रम में दोनों एलिवेटेड रोड को एक-दूसरे से जोड़ने की योजना तैयार की जा रही है. लोक निर्माण विभाग के सूत्रों के अनुसार राजपुर रोड स्थित मैक्स अस्पताल के आसपास से धोरण तक एलिवेटेड और टनल वाला कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव है. इससे दो बड़ी परियोजनाओं के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित होने के साथ देहरादून के लिए एक अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग भी तैयार हो सकता है.
रिंग रोड जैसा काम करेगा नया मार्ग
प्रस्तावित कॉरिडोर को केवल दो एलिवेटेड रोड को जोड़ने वाली परियोजना के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. इसके जरिए शहर के ट्रैफिक को वैकल्पिक दिशा देने की भी योजना है. अधिकारियों के मुताबिक, यह मार्ग भविष्य में रिंग रोड की तरह काम कर सकता है और शहर के मुख्य हिस्सों पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद कर सकता है.
इसका फायदा स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी मिलेगा. मसूरी जाने वाले पर्यटक अगर शहर के भीतरी हिस्सों में प्रवेश किए बिना वैकल्पिक मार्ग से आगे बढ़ पाते हैं तो इससे प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव कम किया जा सकता है. साथ ही स्थानीय यातायात और पर्यटक वाहनों के बीच होने वाला दबाव भी घट सकता है.
रोपवे परियोजना के साथ बढ़ेगी कनेक्टिविटी की जरूरत
मसूरी के लिए पुरुकुल से रोपवे परियोजना पर भी काम चल रहा है. ऐसे में आने वाले समय में राजपुर रोड और आसपास के क्षेत्रों में यातायात के स्वरूप में बदलाव की संभावना है. पर्यटकों के लिए आवाजाही के नए विकल्प तैयार करना इसी वजह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
प्रस्तावित कॉरिडोर के जरिए राजपुर रोड क्षेत्र के ट्रैफिक को धोरण की ओर मोड़ने का विकल्प तैयार किया जा सकता है. इससे उन वाहनों को शहर के घने हिस्सों से गुजरने की जरूरत कम हो सकती है, जिन्हें आगे मसूरी या आसपास के क्षेत्रों की ओर जाना है.
अभी शुरुआती चरण में है योजना
मैक्स अस्पताल से धोरण के बीच प्रस्तावित कॉरिडोर की योजना फिलहाल शुरुआती स्तर पर है. इसके लिए जल्द स्टडी कराई जाएगी. अध्ययन के दौरान मार्ग की तकनीकी व्यवहार्यता, एलिवेटेड और टनल हिस्से की जरूरत तथा यातायात पर संभावित प्रभाव का आकलन किया जाएगा. लोक निर्माण विभाग की ओर से इस अध्ययन के लिए एनएचएआई से संपर्क किया जा रहा है. फिजिबिलिटी स्टडी पूरी होने के बाद ही परियोजना की व्यवहार्यता और निर्माण को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: जसपुर के लिए सीवरेज परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी, राज्य सरकार के प्रस्ताव पर लगी मुहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









