UPI लेनदेन में कोई गिरावट नहीं! अगस्त के मुकाबले सितंबर में रोज़ हुए ज्यादा पेमेंट, समझें पूरा गणित
RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के 2008 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन; देखें योग्यता और फीस
रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती के जरिए रेलवे की अलग-अलग इकाइयों में कुल 2008 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट भरे जाएंगे। विस्तृत नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी रेलवे को भेजने की जरूरत नहीं होगी।
किस यूनिट में कितने स्लॉट?
RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 में अलग-अलग रेलवे इकाइयों के लिए स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।
DRM ऑफिस अजमेर: 500
DRM ऑफिस बीकानेर: 524
DRM ऑफिस जयपुर: 580
DRM ऑफिस जोधपुर: 134
BTC कैरिज अजमेर: 73
BTC लोको अजमेर: 69
कैरिज वर्कशॉप बीकानेर: 33
कैरिज वर्कशॉप जोधपुर: 67
इन सभी को मिलाकर कुल 2008 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट हैं।
इन ट्रेड में मिलेगा प्रशिक्षण
अलग-अलग रेलवे इकाइयों में कई ट्रेड के लिए अप्रेंटिस स्लॉट उपलब्ध हैं। इनमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) सहित अन्य ट्रेड शामिल हैं। अभ्यर्थी उपलब्ध विकल्पों में से केवल एक यूनिट का चयन कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम आवेदन की अंतिम तारीख तक जारी नहीं हुआ है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
कितनी होनी चाहिए उम्र?
अभ्यर्थी की उम्र 6 नवंबर 2026 को कम से कम 15 वर्ष और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC वर्ग को 3 वर्ष और PwBD अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
इस भर्ती की खास बात यह है कि अभ्यर्थियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन के लिए 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का साधारण औसत लेकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। समान अंक होने की स्थिति में अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं SC, ST, PwBD और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
RRC NWR Apprentice के लिए ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थियों को उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rrcjaipur.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी, आधार नंबर, 10वीं की जानकारी और तकनीकी योग्यता से जुड़ी जानकारी सावधानी से भरनी होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








