Responsive Scrollable Menu

सत्य और नैतिकता से भरा था बापू व शास्त्री का जीवन: Haribhau Bagde

जयपुर, दो अक्टूबर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को लोगों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। बागडे यहां ‘महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस’ में इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका विषयक संगोष्ठी में बोल रहे थे। इस अवसर पर बागडे ने कहा ‘‘महात्मा गांधी सत्य को ईश्वर का सर्वोच्च रूप मानते थे।

सत्याग्रह का उनका दर्शन यह था कि अन्याय के खिलाफ बिना हिंसा के नैतिकता के बल पर प्रतिकार किया जाए।’’ उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए समर्पित उनका जीवन नैतिकता से ओतप्रोत था। उन्होंने गांधी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बागडे ने इलेक्ट्रोपैथी को भी पेड़ पौधों के अर्क से तैयार पैथी बताते हुए कहा कि आयुर्वेद ही सभी चिकित्सा पद्धतियों का जननी है।

हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव संजय राय ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन आलोक में कहा कि सत्य अंतिम नहीं होता। उन्होंने कहा ‘‘ समय और नवीन संदर्भों में व्यक्ति सदा नया होता है, उसका कल का सत्य और बेहतर बनने की प्रक्रिया में आगे बढ़ता है।’’ राज्यपाल ने इससे पहले महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी देखी।

Continue reading on the app

Flydubai विमान में सह-पायलट के हमले के बाद कॉकपिट सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा शुरू

फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान में कॉकपिट के भीतर पायलट पर कथित हमले के बाद विमानन सुरक्षा उपायों की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। इस घटना में सह-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन पर चाकू से हमला किया था। विमान में 174 लोग सवार थे और बाद में इसे सऊदी अरब में सुरक्षित उतारा गया।

घटना की जांच सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल के अधिकारी कर रहे हैं। अमेरिका और ओमान भी जांच में सहायता कर रहे हैं। इजराइल के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार इयाल हुलाता ने कहा कि अब तक विमानन सुरक्षा में मुख्य ध्यान यात्रियों और उनके सामान पर रहा है, लेकिन इस घटना के बाद चालक दल के सदस्यों की भी अधिक कड़ी जांच की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमले पर UN Chief Antonio Guterres ने जताई गहरी चिंता

विमानन सुरक्षा विशेषज्ञ फिलिप बाउम ने कहा कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिष्ठा के प्रति बेहद सजग है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में पायलटों की जांच और उड़ान से पहले सुरक्षा प्रक्रियाएं एक जैसी नहीं हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनके देश के विदेशी एयरलाइंस के साथ ऐसे समझौते हैं, जिनके तहत इजराइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं रखने वाले देशों के नागरिक पायलटों को देश में उड़ान भरने से रोका जाता है।

इसे भी पढ़ें: Flydubai विमान में सह-पायलट के हमले की UAE ने शुरू की उच्चस्तरीय जांच

उन्होंने कहा कि इस मामले में ‘‘एक खामी’’ थी और उसे दूर किया जा रहा है। इजराइली अधिकारियों ने फ्लाईदुबई के सह-पायलट को ओमानी नागरिक बताया है। इजराइल और ओमान के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं।

विमानन सुरक्षा विशेषज्ञ मेनाखेम बाखराख ने कहा कि घटना सुरक्षा प्रक्रियाओं में खामी के बजाय उनके अनुपालन में कमी का नतीजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने से पहले यह देखना जरूरी है कि क्या तय प्रोटोकॉल का पालन किया गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या सह-पायलट के व्यवहार को लेकर पहले कोई चिंता जताई गई थी और आपात संदेश मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने कैसी प्रतिक्रिया दी।

इसे भी पढ़ें: भारतीय पायलट पर कुल्हाड़ी से हुआ था हमला! वो फ्लाईदुबई के कॉकपिट में आई कैसे?

9/11 के हमलों के बाद कॉकपिट के दरवाजों को मजबूत और लॉक करने की व्यवस्था की गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस घटना ने कॉकपिट के भीतर से उत्पन्न होने वाले खतरे की चुनौती को फिर सामने ला दिया है। विमानन सुरक्षा सलाहकार मैथ्यू बोरी ने कहा कि एयरलाइन कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों की जानकारी होती है और अगर कोई अंदरूनी व्यक्ति गलत मंशा रखता है तो वह इन कमजोरियों का फायदा उठाने की बेहतर स्थिति में हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

WCL 2026: युवराज सिंह का तूफानी खेल, 6 छक्के उड़ाते हुए ठोके 71 रन, ऑस्ट्रेलिया की इस टीम को चटाई धूल, VIDEO

शेर आज भी शिकार करना नहीं भूला... शारजाह में युवराज सिंह के मचाए तूफान के बाद ऐसा कहना गलत नहीं होगा. 44 साल की उम्र में भी युवराज सिंह 24 साल की तरह खेलते नजर आए. Sun, 04 Oct 2026 07:48:39 +0530

  Videos
See all

America Iran War Update: अमेरिका-ईरान में फिर जंग शुरू? Strait Of Hormuz | Trump | US Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T02:45:04+00:00

Asian Games में मेडल जीतकर भारत पहुंचे हिरो भारतीय Boxers, एयरपोर्ट पर Warm Welcome l Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T02:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers