Hindalco ने US फर्म Alucam का 12.5 करोड़ डॉलर का अधिग्रहण टाला
आदित्य बिड़ला समूह की धातु क्षेत्र की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सौदे को पूरा करने में लगातार हो रही देरी के बीच अमेरिका स्थित एलुकैम कंपनीज इंक के 12.5 करोड़ डॉलर के प्रस्तावित अधिग्रहण की योजना रद्द कर दी है। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी ने बृहस्पतिवार देर रात बीएसई को दी सूचना में बताया कि हिंडाल्को और अमेरिका स्थित कंपनी ने एलुकैम तथा उसके विशेष कैल्साइंड और टेब्यूलर एल्युमिना कारोबार के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए किए गए इक्विटी खरीद समझौते को संयुक्त रूप से समाप्त करने का फैसला किया है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने कहा कि हालांकि, विशेष एल्युमिना कारोबार का विस्तार करने की उसकी रणनीति बरकरार है।
इसे भी पढ़ें: UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी
सूचना में कहा गया, ‘‘एलुकैम कंपनीज इंक (एलुकैम) और उसके विशेष कैल्साइंड तथा टेब्यूलर एल्युमिना कारोबार के प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर एलुकैम और कंपनी ने उचित विचार-विमर्श के बाद इक्विटी खरीद समझौते को समाप्त करने का संयुक्त रूप से फैसला किया है, क्योंकि सौदे को पूरा करने में ऐसी देरी हुई जो किसी भी पक्ष के नियंत्रण से बाहर थी।’’ हिंडाल्को ने कहा कि उच्च मूल्य वाले, प्रौद्योगिकी आधारित मूल्यवर्धित उत्पादों के जरिये अपने विशेष एल्युमिना कारोबार का विस्तार करने की उसकी रणनीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वह अमेरिका समेत अन्य बाजारों में अवसर तलाशती रहेगी। सूचना में कहा गया कि एलुकैम पिछले 48 वर्षों की तरह विशेष एल्युमिना की पूरी मूल्य श्रृंखला में अपने ग्राहकों को स्वतंत्र रूप से सेवाएं देती रहेगी। पिछले साल जून में घोषित इस सौदे के तहत हिंडाल्को की पूर्ण स्वामित्व वाली अप्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनी आदित्य होल्डिंग्स एलएलसी द्वारा एलुकैम का 12.5 करोड़ डॉलर के उद्यम मूल्य पर अधिग्रहण किया जाना था।
यह सौदा सामान्य समापन शर्तों और नियामकीय मंजूरियों के अधीन था। एलुकैम कंपनीज विशेष एल्युमिना की विनिर्माता है। हिंडाल्को का एल्युमिना कारोबार विशेष एल्युमिना और एल्युमिना हाइड्रेट पर केंद्रित है, जिनका विनिर्माण कंपनी अपने संयंत्रों में करती है।
इसे भी पढ़ें: Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त
हिंडाल्को के पास फिलहाल पांच लाख टन विशेष एल्युमिना की उत्पादन क्षमता है और उसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2030 तक इसे बढ़ाकर 10 लाख टन करना है। यह देश की प्रमुख विशेष एल्युमिना उत्पादक कंपनी है और गैर-धातुकर्मीय विशेष एल्युमिना के 120 से अधिक ग्रेड का विनिर्माण करती है। इसके उत्पादों का इस्तेमाल रिफ्रैक्टरी, सिरेमिक, तार एवं केबल, रेलवे, बैटरी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, जल शोधन और थोक रसायन समेत कई उद्योगों में होता है।
Shopping Mall में घटी Retail Space की मांग, मुख्य बाजारों में 33% उछाल
देश के आठ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में शॉपिंग मॉल में खुदरा स्थानों की पट्टा मांग 38 प्रतिशत घटकर 7.1 लाख वर्ग फुट रह गई। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड के अनुसार, 2026 की तीसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में ‘हाई-स्ट्रीट’ (मुख्य बाजारों) पर खुदरा स्थलों की पट्टा मांग 33 प्रतिशत बढ़कर 15.1 लाख वर्ग फुट हो गई।
इन आठ शहरों में मुंबई, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद शामिल हैं। शॉपिंग मॉल और ‘हाई-स्ट्रीट’ को मिलाकर कुल खुदरा स्थलों की पट्टा मांग जुलाई-सितंबर तिमाही में करीब पांच प्रतिशत घटकर 22.2 लाख वर्ग फुट रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 23.3 लाख वर्ग फुट थी।
जुलाई-सितंबर 2026 में खुदरा स्थल की पट्टा मांग में ‘हाई-स्ट्रीट’ स्थानों का दबदबा रहा। इनकी कुल सकल पट्टा मांग में 68 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। वहीं, शॉपिंग मॉल का हिस्सा कुल 32 प्रतिशत रहा। आठ शहरों में केवल मुंबई और पुणे में लीज गतिविधियां घटीं। बाकी छह शहरों में इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। जुलाई-सितंबर तिमाही में गिरावट के बावजूद जनवरी-सितंबर अवधि में कुल खुदरा स्थल की पट्टा मांग मामूली बढ़कर 65.7 लाख वर्ग फुट हो गई।
कुशमैन एंड वेकफील्ड के कार्यकारी प्रबंध निदेशक (मुंबई एवं नया कारोबार) गौतम सराफ ने कहा, ‘‘भारत का खुदरा बाजार लगातार स्थिर मांग दिखा रहा है, हालांकि अच्छी गुणवत्ता वाले खुदरा स्थल की उपलब्धता सीमित बनी हुई है।’’ उन्होंने कहा कि जनवरी-सितंबर अवधि में कुल पट्टा गतिविधियां बढ़ीं, जबकि आठों शहरों में कोई नया शॉपिंग मॉल शुरू नहीं हुआ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi











